बॉलीवुड की फर्स्ट लेडी, पहले पति संग फिल्मों पर किया राज, एक्टिंग-इंडस्ट्री से छूटा मोह, रूसी से की दूसरी शादी
‘मैं बनके चिड़िया…’ की मधुर धुन के साथ देविका रानी की छवि आज भी भारतीय सिनेमा के स्वर्णिम दौर को जीवंत कर देती है. ‘अछूत कन्या’ से मिली पहचान ने उन्हें पहली लेडी सुपरस्टार बनाया, लेकिन उनकी असली ताकत उनकी साहसिक यात्रा में छिपी थी. टेक्सटाइल इंजीनियर की सुरक्षित नौकरी छोड़कर फिल्मों की अनिश्चित दुनिया में कदम रखना. हिमांशु राय के साथ उनकी रचनात्मक साझेदारी और बॉम्बे टॉकीज की स्थापना ने हिंदी सिनेमा को नई दिशा दी. अभिनय, डिजाइन और फिल्म निर्माण, हर क्षेत्र में उनकी बहुमुखी प्रतिभा झलकी. सामाजिक मुद्दों को पर्दे पर उतारने का उनका साहस उन्हें अपने समय से आगे खड़ा करता है. देविका रानी सिर्फ एक स्टार नहीं, बल्कि एक युग की पहचान हैं, जिनकी विरासत आज भी प्रेरणा देती है.
अनुराधा पौडवाल-उदित नारायण का गाना, सोनाली बेंद्रे पर लट्टू हुए अक्षय खन्ना, हर दिल में बस गया प्यार का तराना
नई दिल्ली. फिल्म दहक (1999) का 'जब से तुम्हें' 90 के दशक के सबसे सुरीले रोमांटिक गानों में से एक है. अक्षय खन्ना और सोनाली बेंद्रे की जोड़ी पर फिल्माया गया यह गाना अपनी सादगी और मासूमियत के लिए आज भी पसंद किया जाता है. समीर के लिखे खूबसूरत बोलों को उदित नारायण और अनुराधा पौडवाल याग्निक की जादुई आवाजों ने सजाया है, जो सीधे दिल को छू जाते हैं. आदेश श्रीवास्तव ने इसमें एक रूहानी धुन पिरोया है. पर्दे पर अक्षय खन्ना का चॉकलेटी लुक और सोनाली बेंद्रे की सादगी भरी खूबसूरती इस गाने को और भी खास बनाती है. फिल्म दहक बॉक्स ऑफिस पर उतनी सफल नहीं रही, लेकिन इसका यह गाना चार्टबस्टर साबित हुआ.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18















/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)


