Responsive Scrollable Menu

IPL 2026: मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को पछाड़कर बनाया खास रिकॉर्ड, पंजाब किंग्स का टॉप पर कब्जा

IPL 2026 : इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का दूसरा मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच बीते रविवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में मुंबई ने कोलकाता को 6 विकेट से हार दिया. इस मैच में मुंबई ने आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा टोटल चेज किया और इतिहास रन दिया. मुंबई ने कोलकाता से जीत के लिए मिले 221 रनों के लक्ष्य को 224 रन बनाकर जीत हासिल कर ली. इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही मुंबई इंडियंस ने एक बड़ा रिकॉर्ड़ अपने नाम कर लिया है. 

मुंबई इंडियंस के नाम दर्ज हुआ खास मुकाम

मुंबई इंडियंस ने इस मैच में जीत दर्ज करने के साथ ही एक खास मुकाम हासिल कर लिया है. हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में सबसे ज्यादा बार 200 से अधिक रनों का पीछा करते हुई जीत दर्ज करने वाली दूसरी टीम बनी हुई है. 

इस लिस्ट में पंजाब किंग्स की टीम सबसे ऊपर है. उसने 200 प्लस रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे ज्यादा बार जीत दर्ज की है. पंजाब ने ऐसा 8 बार किया है. जबकि मुंबई इंडियंस ये कारनामा 6 बार कर चुकी है. इस लिस्ट में मुंबई इंडियंस से नीचे यानी की तीसरे स्थान पर राजस्थान रॉयल्स है, जिसने आईपीएल में 200 प्लस रन चेज करते हुए 4 बार जीत दर्ज की है. 

IPL में सबसे ज्यादा बार 200 से अधिक रन का पीछा करने वाले

8 - पंजाब किंग्स
6 - मुंबई इंडियंस
4 - राजस्थान रॉयल्स 
4 - सनराइजर्स हैदराबाद 
4 - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

कैसा रहा मुंबई और कोलकाता मैच का हाल

इस मैच की बात करें तो मंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 220 रन बनाए. इस लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस ने 19.1 ओवर में 4 विकेट गंवाकर 5 बॉल शेष रहते हुए 224 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया.

इस मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए अंजिक्य रहाणे 40 बॉल में 3 चौके और 5 छक्कों के साथ 67 रनों की पारी खेली. उनके अलावा फिन एलन ने 17 बॉल में 6 चौके और 2 छक्कों के साथ 37 रनों की योगदान दिया. टीम के लिए अंगकृष सूर्यवंशी ने अर्धशतकीय पारी खेली. उन्होंने 29 बॉल में 6 चौके और 2 छक्कों के साथ 51 रन बनाए. रिंक सिंह ने नाबाद 33 रनों की पारी खेली. वहीं मुंबई के लिए शार्दुल ठाकुर ने 4 ओवर में 39 रन देकर 3 विकेट लिए और प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड जीता.

वहीं इस मैच में मुंबई इंडियंस के लिए पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने धमाकेदार पारी खेली. उन्होंने 38 बॉल में 6 चौके और 6 छक्कों के साथ 78 रनों की तूफानी पारी खेली. उनके अलाना रियान रिकल्टेन ने 43 बॉल में 4 चौके और 8 छक्के के साथ 81 रनों की विस्फोटक पारी खेली. टीम के लिए सूर्या ने 16, तिलक वर्मा 20 और हार्दिक पांड्या ने 18 रन बनाए. केकेआर के लिए कार्तिक त्यागी, वैभव अरोड़ा और सुनील नारायण ने 1-1 विकेट हासिल किया.

ये भी पढ़ें : RR vs CSK कौन जीतेगा आज का मैच? आंकड़ों कर देंगे दूध का दूध पानी का पानी

Continue reading on the app

iPhone से Netflix तक सब कुछ होगा महंगा! महंगाई की मार से बढ़ सकता है जेब का बोझ

ईरान के हालात, मेमोरी की बढ़ती कीमतें और कमजोर रुपए के कारण स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक्स और नेटफ्लिक्स जैसी सेवाओं की कीमतें बढ़ रही हैं. Apple द्वारा प्रोत्साहन बंद करने से iPhones भी महंगे हो रहे हैं. यह जेब पर बोझ बढ़ा सकता, बढ़ोतरी 2027 तक जारी रहने की आशंका है.

Continue reading on the app

  Sports

OPINION: धोखाधड़ी का शिकार हो रहा है IPL, खिलाड़ी-बोर्ड मिलकर लगा रहे है टूर्नामेंट को चूना, सैलरी में कटौती एकमात्र विकल्प

ग्रीन के फिटनेस के मामले में क्या केकेआर को इसकी जानकारी पहले से दी गई थी. अगर नहीं तो ऐसी स्थिति में यह जरूरी हो जाता है कि केकेआर को बीसीसीआई के पास अपील करने का अधिकार मिले और ग्रीन की सैलरी में अनुपातिक कटौती की जाए. वह टीम के साथ पूरी भूमिका निभाने में सक्षम नहीं हैं, तो उन्हें पूरी रकम मिलना भी सही नहीं है.  आईपीएल कोई मुफ्त का मंच नहीं है, बल्कि यह एक बेहद प्रतिस्पर्धी टूर्नामेंट है, जहां हर खिलाड़ी को अपनी कीमत साबित करनी होती है.  Wed, 1 Apr 2026 14:08:29 +0530

  Videos
See all

Breaking News | पश्चिम एशिया जंग को लेकर एक्शन में सरकार | Rajnath Singh | Amit Shah PM Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T08:36:45+00:00

Iran Israel US War: ईरानी मिसाइलों से तबाह हुईं इजरायल की राजधानी तेल अवीव की सड़कें #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T08:37:11+00:00

Breaking: पश्चिम एशिया जंग को लेकर एक्शन में सरकार | PM Modi | Breaking News India | West Asia War | #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T08:37:11+00:00

PM Modi Assam Visit: धेमाजी की रैली से पीएम मोदी ने फूँका चुनावी बिगुल | Dhemaji Rally | BJP | #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T08:35:46+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers