Responsive Scrollable Menu

अनुकुल के डाइविंग कैच से रोहित आउट:रहाणे के चोटिल होने पर रिंकू ने कप्तानी की, रमनदीप ने डिप्स लगाए; मोमेंट्स

मुंबई इंडियंस ने IPL 2026 की शुरुआत जीत के साथ की। टीम ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से हराया। वानखेड़े स्टेडियम में कई मोमेंट्स देखने को मिले। रोहित शर्मा को अनुकुल रॉय ने शानदार डाइविंग कैच लेकर आउट किया। वहीं अजिंक्य रहाणे चोटिल होकर बाहर हुए तो कप्तानी की जिम्मेदारी रिंकू सिंह ने संभाली। MI Vs KKR मैच के टॉप मोमेंट्स… रहाणे ने सिक्स से खाता खोला KKR की पारी का पहला सिक्स कप्तान अजिंक्य रहाणे ने लगाया। उन्होंने इस सिक्स के साथ अपना खाता भी खोला। ट्रेंट बोल्ट के पहले ओवर की तीसरी बॉल पर फ्लिक शॉट खेलकर रहाणे ने सिक्स लगा दिया। रोहित से छूटा कैच, मिला चौका 14.5 ओवर में रोहित शर्मा से कैच छूट गया। अल्लाह गजनफर की गेंद पर अंगकृष रघुवंशी ने लॉन्ग-ऑन पर शॉट खेला। रोहित ने कैच लेने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके हाथों से छूट गई और बाउंड्री तक चली गई। रघुवंशी की चौके से फिफ्टी 18.2 ओवर में हार्दिक पंड्या की गेंद पर चौका लगाकर अंगकृष रघुवंशी ने अपना पचासा पूरा किया। फुल लेंथ गेंद पर उन्होंने स्लाइस करने की कोशिश की, लेकिन एज लगकर गेंद फील्डर के ऊपर से निकल गई और बाउंड्री तक पहुंच गई। रमनदीप ने डिप्स लगाए 19वें ओवर में अंगकृष रघुवंशी के आउट होने के बाद रमनदीप सिंह बैटिंग करने आए। अंपायर ने उनका बैट चेक किया। इसके बाद रमनदीप पिच पर ही डिप्स लगाने लग गए। रहाणे चोटिल होकर बाहर गए, रिंकू ने कप्तानी की चौथे ओवर के बाद कोलकाता के कप्तान अंजिक्य रहाणे को खिंचाव महसूस हुआ। इस कारण वे मैदान से बाहर चले गए। उनकी जगह रिंकू सिंह ने कप्तानी की। वैभव ने रिकेल्टन का कैच छोड़ा 10वें ओवर में रायन रिकेल्टन को जीवनदान मिल गया। कार्तिक त्यागी की बॉल पर रिकेल्टन ने छक्का लगाने की कोशिश की, लेकिन गेंद डीप स्क्वेयर लेग फील्डर की ओर चली गई। वहां मौजूद वैभव अरोड़ा ने कैच पकड़ने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके हाथ से छूट गई। जीवनदान के वक्त रिकेल्टन 50 रन के स्कोर पर थे। अनुकुल ने पीछे की तरफ भागकर डाइविंग कैच लपका 11.5 ओवर में वैभव अरोड़ा ने रोहित शर्मा को आउट कर दिया। रोहित ने ऑफ स्टंप के बाहर फुलटॉस गेंद पर शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन टाइमिंग सही नहीं रही और गेंद मिड-ऑन के ऊपर हवा में चली गई। अनुकुल रॉय ने पीछे भागते हुए शानदार डाइव लगाकर बेहतरीन कैच पकड़ा। रोहित 38 गेंदों में 78 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 6 चौके और 6 छक्के शामिल रहे। अनुकूल के डायरेक्ट हिट से रिकेल्टन रनआउट 16वें ओवर की दूसरी बॉल पर अनुकूल रॉय के डायरेक्ट हिट ने रायन रिकेल्टन को पवेलियन भेज दिया। 81 रन बनाकर खेल रहे रिकेल्टन दूसरे रन के लिए भागे, लेकिन लॉन्ग-ऑफ से अनुकूल के फ्लैट थ्रो ने उन्हें रनआउट कर दिया।

Continue reading on the app

CSK पहला मैच आज RR के खिलाफ खेलेगी:धोनी का खेलना मुश्किल, ब्रेविस भी बाहर हो सकते हैं; दोनों का हेड-टु-हेड रिकॉर्ड बराबर

IPL 2026 में तीसरा मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। मैच राजस्थान के सेकेंड होम ग्राउंड गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में होगा। मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 7 बजे होगा। पूर्व कप्तान एमएस धोनी का इस मैच में खेलना मुश्किल है। CSK ने शनिवार को एक पोस्ट में बताया, धोनी IPL 2026 के शुरुआती दो हफ्ते बाहर रह सकते हैं। वे मांसपेशियों में खिंचाव के कारण रिहैब से गुजर रहे हैं। उन्हें काफ स्ट्रेन, यानी पिंडली में खिंचाव है। CSK पांच बार (2010, 2011, 2018, 2021, 2023) की चैंपियन रही है, लेकिन टीम का पिछला सीजन काफी खराब रहा था। टीम पॉइंट्स टेबल में आखिरी यानी 10वें स्थान पर रही थी। वहीं, RR ने अब तक एक बार खिताब जीता है, लेकिन पिछला सीजन उनके लिए भी अच्छा नहीं रहा और टीम 9वें स्थान पर रही। जीत-हार का रिकॉर्ड 50-50 राजस्थान और चेन्नई के बीच हेड टु हेड मुकाबले बेहद कड़े रहते हैं। दोनों टीमों के बीच अब तक 32 मैच खेले गए, दोनों को 16-16 में जीत मिली। दोनों टीमों के बीच गुवाहाटी में अब तक केवल एक मैच हुआ, यहां पिछले सीजन ही राजस्थान को 6 रन से जीत मिली थी। टीम अपडेट- जॉनसन CSK में शामिल RR: ऑलराउंडर सैम करन इंजरी के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए। करन की जगह राजस्थान ने श्रीलंका के टी-20 कप्तान ऑलराउंडर दसुन शनाका को शामिल किया। CSK: ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज नाथन एलिस इंजरी के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए। उनकी जगह टीम ने ऑस्ट्रेलिया के ही लेफ्ट आर्म पेसर स्पेंसर जॉनसन को शामिल किया। सैमसन-जडेजा पुरानी टीम के खिलाफ उतरेंगे संजू सैमसन और रवींद्र जडेजा इस सीजन अपनी-अपनी पुरानी टीमों के खिलाफ खेलते नजर आएंगे। सैमसन पिछले एक दशक से ज्यादा समय तक राजस्थान का हिस्सा रहे, अब चेन्नई की जर्सी में दिखाई देंगे। वहीं, लंबे समय तक चेन्नई के लिए खेलने वाले जडेजा इस बार राजस्थान की ओर से मैदान में उतरेंगे। चेन्नई की बल्लेबाजी मजबूत चेन्नई की बल्लेबाजी इस बार काफी मजबूत नजर आ रही है। शिवम दुबे और आयुष म्हात्रे मिडिल ऑर्डर में टीम के भरोसेमंद बल्लेबाज बन चुके हैं, जबकि युवा खिलाड़ी संजू सैमसन भी टीम को मजबूती दे रहे हैं। गेंदबाजी में नूर अहमद, अकील हुसैन, मैट हेनरी और खलील अहमद जिम्मेदारी संभालेंगे। डेवाल्ड ब्रेविस इंजरी के कारण शुरुआती मैच से बाहर रह सकते हैं। वैभव सूर्यवंशी से RR को उम्मीदें राजस्थान रॉयल्स में रवींद्र जडेजा के आने से टीम का अनुभव और संतुलन दोनों बढ़ा है। बल्लेबाजी में बड़ी जिम्मेदारी यशस्वी जायसवाल पर रहेगी। उनके साथ युवा वैभव सूर्यवंशी और फॉर्म में चल रहे शिमरोन हेटमायर टीम को मजबूती देते नजर आएंगे। हालांकि, रॉयल्स के लिए गेंदबाजी चिंता का विषय बनी हुई है। पिछले सीजन के बाद टीम में कई बदलाव हुए, लेकिन जोफ्रा आर्चर की लीडरशिप में तेज गेंदबाजों को कंसिस्टेंसी पर काम करना होगा। वहीं, स्पिन डिपार्टमेंट की जिम्मेदारी जडेजा और रवि बिश्नोई संभालेंगे। पिच रिपोर्ट- हाई स्कोरिंग मैच हो सकता है बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम की पिच आमतौर पर बैटिंग फ्रेंडली मानी जाती है। यहां गेंद बल्ले पर अच्छे से आती है, जिससे बल्लेबाज खुलकर शॉट खेल सकते हैं और बड़े स्कोर देखने को मिलते हैं। हालांकि, शुरुआत में तेज गेंदबाजों को हल्की मदद मिल सकती है, खासकर नई गेंद से स्विंग देखने को मिलती है। यहां चेज करना थोड़ा आसान माना जाता है, क्योंकि रात में ओस का असर पड़ सकता है और बल्लेबाजी आसान हो जाती है। यहां अब तक IPL के सिर्फ 6 मैच खेले गए हैं। 3 मैच में पहली इनिंग में बैटिंग करने वाली टीम और 2 में चेज करने वाली टीम को जीत मिली। जबकि एक मैच का रिजल्ट नहीं निकल सका। यहां का हाईएस्ट टीम स्कोर 199/4 है, जो राजस्थान रॉयल्स ने 2023 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बनाया था। गुवाहाटी में बादल छाए रहेंगे गुवाहाटी में सोमवार को मौसम बदलता हुआ नजर आ सकता है। आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना है, जिसकी संभावना करीब 55-60% बताई जा रही है। नमी ज्यादा रहने से उमस भी महसूस हो सकती है। तापमान 19 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जबकि हवा की रफ्तार लगभग 9 किमी प्रति घंटा रह सकती है। दोनों टीमों की पॉसिबल-12 राजस्थान रॉयल्स: वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, रियान पराग (कप्तान), रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, दसुन शनाका, रवि बिश्नोई, जोफ्रा आर्चर, संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे। चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड (कप्तान), आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस, प्रशांत वीर, सरफराज खान/कार्तिक शर्मा, शिवम दुबे, अकील हुसैन, नूर अहमद, मैट हेनरी, अंशुल कम्बोज, खलील अहमद। मैच कहां देख सकते हैं? IPL मैचों का लाइव टेलिकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। वहीं, जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी। इसके अलावा, मैच के स्कोर और सभी अपडेट्स दैनिक भास्कर ऐप पर भी देखे जा सकते हैं।

Continue reading on the app

  Sports

PSL में अफरीदी के दामाद ने काटा बवाल, जबरदस्ती होटल में लेकर घुसा 4 मेहमान, सिकंदर रजा के साथ तोड़ा सिक्योरिटी प्रोटोकॉल

शाहीन शाह अफरीदी और ऑलराउंडर सिकंदर रजा विवादों में घिर गए हैं. इन दोनों खिलाड़ियों पर पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के मौजूदा सीजन के दौरान "सुरक्षा प्रोटोकॉल का उल्लंघन" करने का आरोप लगा है. इस घटना के बाद शाहीन और रजा स्थानीय अधिकारियों की जांच के दायरे में आ गए हैं. दोनों पर शनिवार रात चार मेहमानों को जबरन एक खिलाड़ी के होटल रूम में ले जाने का आरोप लगाया गया है. Mon, 30 Mar 2026 09:17:26 +0530

  Videos
See all

Middle East War:तेहरान पर दागी गई क्लस्टर मिसाइल, मची तबाही | Hormuz | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T04:07:10+00:00

BJP Vs SP: PM मोदी के 'लूट के ATM' वाले बयान पर अखिलेश का निशाना | Akhilesh Yadav | Samajwadi Party #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T04:15:00+00:00

Trump says he has 'no problem' with allowing oil into Cuba | क्यूबा को तेल देने में कोई दिक्कत नहीं #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T04:08:20+00:00

Middle East War:सऊदी पर ईरान का भीषण हमला | Hormuz | Trump | Hezbollah #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T04:07:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers