Responsive Scrollable Menu

DMK का मेनिफेस्टो जारी, महिलाओं को ₹8000 का कूपन देगी:इससे टीवी-फ्रिज खरीद सकेंगी; पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग ने 173 थानों के इंचार्ज बदले

तमिलनाडु के CM एमके स्टालिन ने विधानसभा चुनाव के लिए DMK का घोषणा पत्र जारी कर दिया। इसमें आयकर दायरे से बाहर परिवारों की महिला मुखिया को 8 हजार का ‘इल्लथरसी’ कूपन देने का वादा किया गया है। इसकी मदद से वे टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन जैसे घरेलू इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीद या बदल सकेंगी। वहीं, मेनिफेस्टो में महिलाओं की मासिक सहायता 1000 से बढ़ाकर 2000 रुपए करने और स्वास्थ्य बीमा सीमा 10 लाख रुपए तक बढ़ाने का ऐलान किया गया है। इधर, चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के 173 पुलिस स्टेशन के प्रभारियों का तबादला कर दिया। इसमें कोलकाता पुलिस के 31 थाने शामिल हैं। सबसे अहम बदलाव CM ममता बनर्जी की सीट भवानीपुर और हाई-प्रोफाइल सीट नंदीग्राम में हुआ। भवानीपुर की कमान अब एसटीएफ के सौमित्र बसु को सौंपी गई है। पुलिस के साथ-साथ आयोग ने प्रशासनिक अफसरों को भी बदला गया है। 18 जिलों के 97 ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर (बीडीओ) और सहायक रिटर्निंग अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। बंगाल की 294 सीटों के लिए 23 और 29 अप्रैल को दो फेज में वोटिंग होनी है। नतीजे बाकी 4 राज्यों के साथ 4 मई को आएंगे। चौथी सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट भी जारी बंगाल में SIR निर्णयों के बाद, चुनाव आयोग (EC) ने रविवार को चौथी सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट जारी कर दी है। हालांकि, EC की ओर से हटाए गए या शामिल किए गए नामों की कुल संख्या के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई। 28 फरवरी को पब्लिश की गई फाइनल लिस्ट में लगभग 60 लाख नामों को निर्णयाधीनदके रूप में चिह्नित किया गया था। इसके बाद, 705 न्यायिक अधिकारियों को यह तय करने के लिए लगाया गया कि इन नामों को मतदाता सूची में रखा जाएगा या हटाया जाएगा। आज से चुनाव प्रचार शुरू करेंगे एक्टर विजय अभिनेता से नेता बने टीवीके चीफ विजय ने रविवार को तमिलनाडु की सभी 234 सीटों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। वे खुद चेन्नई की पीरंबूर सीट और त्रिचि (पूर्व) से नामांकन दाखिल करेंगे। पीरंबूर सीट डीएमके का गढ़ है। विजय ने कहा कि यह ‘पीढ़ी का चुनाव’ है। उन्होंने नशामुक्त तमिलनाडु, बिना गारंटी के 20 लाख रु. तक के छात्र ऋण और बेरोजगार स्नातकों को मासिक भत्ते जैसे वादे किए हैं। विजय आज से चुनाव प्रचार शुरू करेंगे।

Continue reading on the app

हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी, हरियाणा-पंजाब में भी बारिश:जम्मू-कश्मीर में भी स्नोफॉल से तापमान में गिरावट, दिल्ली में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट

हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में रविवार को बर्फबारी हुई। लाहौल-स्पीति, कुल्लू के मनाली में बर्फबारी के बाद मौसम बदला नजर आया। वहीं, कश्मीर में भी घाटी के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक ऐसा वेस्टर्न डिस्टर्वेंस के कारण हुआ। जम्मू-कश्मीर में गुलमर्ग, पहलगाम, यूसमर्ग, गुरेज, रजदान टॉप और सोनमर्ग-जोजिला जैसे ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई। श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग और बांदीपोरा-गुरेज सड़क को बंद करना पड़ा। इधर हरियाणा-पंजाब के कुछ हिस्सों में रविवार को बारिश हुई। चंडीगढ़ में बारिश हुई। रविवार को दिल्ली में दिन का तापमान 36.2°C रहा। जो सामान्य से 3.6°C ज्यादा रहा। मौसम विभाग ने आज दिल्ली में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। आंध्र प्रदेश में आज बारिश की संभावना है। साथ ही हीटवेव की भी आशंका जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के मौसम में अगले 48 घंटे में गिरावट आने की उम्मीद है। रविवार को राज्य की 78 जगहों पर तापमान 40°C से ज्यादा रहा। बर्फबारी की 2 तस्वीरें… अगले दिन के मौसम का हाल 31 मार्च- मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात, केरल, तेलंगाना, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में हल्की बारिश की संभावना है। केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक में बिजली गिरने की आशंका है। 31 मार्च को बंगाल, सिक्किम और बिहार में आंधी आने की संभावना है।

Continue reading on the app

  Sports

रोहित शर्मा का बल्ले से कोहराम...तोड़ डाला विराट कोहली का मेहनत से बनाया बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड

रोहित शर्मा ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ शानदार 78 रन की पारी खेली. इस दौरान विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ डाला. दुनिया में कोई भी बल्लेबाज टी20 क्रिकेट में एक ही टीम के खिलाफ रोहित के 1161 रन से ज्यादा रन नहीं बना पाया है. कोहली ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 36 मैचों में कुल 1160 रन बनाए हैं. रोहित शर्मा ने उनको अब इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर धकेल दिया हैं. Mon, 30 Mar 2026 07:14:54 +0530

  Videos
See all

Iran Israel War: 3 हफ्ते की जंग में US का बड़ा नुकसान | #viralnews #viralvideo #news #usiranwar #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T02:16:17+00:00

iPhone 17 के लिए गंदे नाले में उतरा शख्स #aajtak #shorts #viral #viralvideo #viralshorts #atshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T02:16:04+00:00

IPS officer Engagement Viral Video | IPS अकिंता IPS बिश्नोई की शानदार वरमाला! | #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T02:15:50+00:00

Iran Israel Us Update Live : युद्ध का 31वां दिन | Iran America War | Trump | World News | Iran news #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T02:15:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers