Responsive Scrollable Menu

इम्युनिटी बढ़ाने के पांच आसान उपाय, ऐसे दुरुस्त रहेगी सेहत

नई दिल्ली, 29 मार्च (आईएएनएस)। बदलते मौसम और गर्मी की शुरुआत के साथ बीमार पड़ने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसी स्थिति में अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्युनिटी को मजबूत रखना बेहद जरूरी है। आयुर्वेद के अनुसार हर व्यक्ति की इम्युनिटी अलग-अलग होती है, इसलिए इसे बढ़ाने के लिए कुछ आसान तरीकों को अपनाना चाहिए।

भारत सरकार का आयुष मंत्रालय इम्युनिटी बढ़ाने के लिए पांच आसान और प्रभावी सुझाव देता है, जिसके अनुसार अपनी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने के लिए इन पांच तरीकों को अपनाया जा सकता है।

एक्सपर्ट के अनुसार इन पांच आदतों को अपनाने से न सिर्फ इम्युनिटी बढ़ती है बल्कि सेहत भी बेहतर होता है। ये सुझाव किसी भी उम्र के लोगों के लिए आसानी से अपनाए जा सकते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार इन आदतों को लंबे समय तक जारी रखने से बीमारियां कम होती हैं और शरीर स्वस्थ व एनर्जी से भरपूर रहता है।

गहरी नींद लें : अच्छी और गहरी नींद इम्युनिटी का आधार है। रात में कम से कम 7 से 8 घंटे की निर्बाध नींद लेनी चाहिए। नींद पूरी न होने से शरीर का रक्षा तंत्र कमजोर हो जाता है। सोने से पहले मोबाइल और टीवी से दूर रहें व रात का खाना हल्का रखें।

अच्छा व पौष्टिक खाएं : पौष्टिक और संतुलित आहार इम्युनिटी बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ताजे फल, सब्जियां, हरी पत्तेदार सब्जियां, दालें, अनाज और मेवे रोजाना खाएं। आयुर्वेद में हल्दी वाला दूध, अदरक, तुलसी, आंवला और गिलोय जैसे घरेलू नुस्खों को इम्युनिटी बूस्टर माना जाता है। जंक फूड और ज्यादा तला-भुना भोजन से परहेज करें।

व्यायाम करें : नियमित व्यायाम या योगासन शरीर को मजबूत बनाते हैं और इम्यून सिस्टम को सक्रिय रखते हैं। रोजाना 30 से 45 मिनट की सैर, योग, प्राणायाम या हल्का व्यायाम करें। व्यायाम से रक्त संचार अच्छा होता है और शरीर में ऑक्सीजन का स्तर बढ़ता है, जो इम्युनिटी के लिए फायदेमंद है।

तनाव का प्रबंधन करें : लगातार तनाव इम्युनिटी को कमजोर करता है। ध्यान, प्राणायाम, संगीत सुनना या हॉबी रखना तनाव कम करने के अच्छे तरीके हैं। आयुर्वेद में तनाव मुक्त रहने को स्वस्थ जीवन का आधार माना गया है।

हाइड्रेटेड रहें : शरीर में पानी की कमी इम्युनिटी को प्रभावित करती है। गर्मियों में खासतौर पर दिन भर पर्याप्त पानी पीना जरूरी है। साथ ही नींबू पानी, छाछ, नारियल पानी या हर्बल टी जैसे प्राकृतिक पेय पिएं। पर्याप्त पानी शरीर के टॉक्सिन बाहर निकालने और इम्यून सिस्टम को मजबूत रखने में मदद करता है।

--आईएएनएस

एमटी/एबीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

CM Yogi News: '1 लाख लोगों को नौकरी...' यूपी के लोगों की बल्ले-बल्ले!

सीएम योगी आदित्यनाथ ने राज्य में युवाओं को नौकरी देने की पारदर्शी प्रक्रिया पर बयान दिया. उन्होंने कहा, एक भी नौकरी की पारदर्शिता पर उसकी प्रक्रिया की सुचिता पर चयन की प्रक्रिया पर विरोधी भी प्रश्न नहीं उठा सकता. यह नियुक्ति की प्रक्रिया जो आज सफलता पूर्वक संपन्न  हो रही है. मेरिट के आधार पर आरक्षण के नियमों का पालन करते हुए जिन नौजवानों का चयन हो रहा है. परिणाम क्या है? एक नियुक्ति की प्रक्रिया पारदर्शी होने स्वच्छता पूर्ण होने का परिणाम है कि किसी भी प्रकार का कोई डिस्टरबेंस नहीं है. माननीय न्यायालय का हस्तक्षेप नहीं है. अनावश्यक रूप से नौजवानों में कोई अनरेस्ट नहीं है. एक पक्ष वह जिसके कारण 17 के पहले की सभी नियुक्तियां बाधित थी. दूसरा पक्ष ये जो 9 लाख मैन पावर उत्तर प्रदेश के अंदर जुड़ा.

9 लाख जो नए लोग जुड़े यह प्रतिभाशाली है

25 करोड़ की आबादी में ये 9 लाख जो नए लोग जुड़े यह प्रतिभाशाली है. यंग ऊर्जा से भरपूर है. इसका लाभ हमें क्या प्राप्त हुआ? जो राज्य बीमारू था,आज हमने उसको भारत  की इकोनमी का ग्रोथ इंजन बना दिया है. राज्य में वेतन देने के लिए पैसे नहीं थे,आज वो रेवेन्यू सरप्लस हो गया. जिस राज्य की आमदनी प्रति व्यक्ति आय देश के अंदर आबादी में सबसे बड़ी लेकिन प्रति व्यक्ति आय में सबसे नीचे पायदान पर गिना जाता था.

बॉटम फाइव बॉटम सिक्स में गिना जाता था. आज वह राज्य देश के अंदर टॉप थ्री अर्थव्यवस्थाओं में एक है. अपनी इनकम को,अपनी प्रति व्यक्ति आय को 16 की तुलना में आज हम तीन गुना करने और अर्थव्यवस्था को भी तीन गुना करने में हमें सफलता प्राप्त हुई है. प्रतिभा जब भी सम्मानित होगी उसको प्लेटफार्म प्राप्त होगा. उसका लाभ राज्य को भी मिलेगा देश को भी मिलेगा और पिछले नौ वर्ष के अंदर आदरणीय प्रधानमंत्री की प्रेरणा से उनके मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार ने उसी भाव के साथ काम किया.

Continue reading on the app

  Sports

पंजाब किंग्स को मिल गया नंबर-3 का नया धुरंधर, पोंटिंग-अय्यर ने दिया 'तोड़फोड़' मचाने का लाइसेंस

Cooper Connolly: पंजाब किंग्स ने IPL 2026 सीजन के लिए एक बड़ा फैसला लिया है. ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कूपर कोनोली टीम में जोश इंग्लिश की जगह नंबर 3 पर बल्लेबाजी करेंगे. जोश इंग्लिश पूरे सीजन के लिए उपलब्ध नहीं थे, इसी वजह से पंजाब किंग्स ने ऑक्शन से पहले उन्हें रिलीज कर दिया था. अब उनकी जगह भरने की जिम्मेदारी कोनोली पर है. कोनोली ने अब तक आईपीएल में एक भी मैच नहीं खेला है. Mon, 30 Mar 2026 00:00:29 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala | Russia के लिए Israel-US Vs Iran Conflict आपदा में अवसर जैसा ? | Vladimir Putin #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-29T23:15:01+00:00

Petrol Crises: लंबी लाइनों से बचने के लिए घोड़े का सहारा #shortsvideo #viralvideo #horseriding #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-29T23:00:48+00:00

PM Modi Live | केरल से PM मोदी का दमदार भाषण | PM Modi Speech | Hindi News Live | Kerala Visit #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-29T23:16:10+00:00

News Ki Pathshala | Israel-US Vs Iran | जंग Donald Trump लड़ रहे.. सरप्राइज Vladimir Putin दे रहे ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-29T23:30:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers