झारखंड से हज यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में, सरकार ने दिया अपडेट; इस दिन से रवाना होगा जत्था
Jharkhand News: झारखंड से इस साल होने वाली हज यात्रा को लेकर तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं. राजधानी रांची के कडरू स्थित हज हाउस में रविवार (29 मार्च) को एक विशेष एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में हज यात्री (हाजी) शामिल हुए. इस शिविर का उद्देश्य यात्रियों को हज से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी सरल और स्पष्ट तरीके से देना था. प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों ने हाजियों को पूरी यात्रा प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज, स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां, मक्का और मदीना में पालन किए जाने वाले नियमों और सऊदी अरब में व्यवहार से जुड़ी अहम बातें विस्तार से समझाईं. इससे यात्रियों को अपनी यात्रा के दौरान किसी भी तरह की परेशानी से बचने में मदद मिलेगी.
सरकार ने कहा- यात्रा पूरी तरह सुरक्षित और व्यवस्थित
हाल ही में खाड़ी देशों की स्थिति को लेकर उठ रही चिंताओं पर भी सरकार ने साफ जवाब दिया है. हज कमेटी के अध्यक्ष और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि फिलहाल स्थिति पूरी तरह सामान्य है और हज यात्रा पर कोई असर नहीं पड़ेगा. उन्होंने बताया कि राज्य सरकार लगातार केंद्र सरकार और अन्य संबंधित एजेंसियों के संपर्क में है और अब तक कोई ऐसी आधिकारिक गाइडलाइन नहीं आई है, जिससे यात्रा प्रभावित हो.
झारखंड से हज यात्रियों की संख्या
मिली जानकारी के मुताबिक, इस वर्ष झारखंड से करीब 1530 हाजी हज यात्रा पर जाएंगे. इनमें से 250 यात्री मुंबई, 246 दिल्ली और 1036 कोलकाता से रवाना होंगे. सभी यात्रियों को वहीं से मक्का और जेद्दा के लिए अनुमति दी जाएगी.
आज रांची के कडरू स्थित हज हाउस में हाजियों के लिए एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
— Dr. Irfan Ansari (@IrfanAnsariMLA) March 29, 2026
हज कमेटी के अध्यक्ष सह स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने बताया कि इस वर्ष लगभग 1530 हाजी हज यात्रा पर जाएंगे। पहला जत्था 18 अप्रैल को कोलकाता से रवाना होगा। 18 से 23 अप्रैल तक… pic.twitter.com/Vu1GuDktXL
18 अप्रैल को पहला जत्था होगा रवाना
आपको बता दें कि पहला जत्था 18 अप्रैल को कोलकाता से रवाना होगा. 18 से 23 अप्रैल तक मंत्री डॉ. इरफान अंसारी खुद कोलकाता एयरपोर्ट पर मौजूद रहकर हाजियों को विदा करेंगे. उन्होंने कहा कि हाजियों की सेवा करना उनके लिए गर्व और संतोष की बात है.
यह भी पढ़ें- झारखंड में हर जिले में ‘प्लानिंग फेलो’ की एंट्री! अब योजनाओं की होगी सख्त निगरानी और तेज विकास
दक्षिण कोरिया ऊर्जा आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय कदम उठाएगा : प्रधानमंत्री किम मिन-सियोक
सियोल, 29 मार्च (आईएएनएस)। मध्य पूर्व संकट ने वैश्विक ऊर्जा बाजारों को प्रभावित किया है और ऊर्जा की कीमतों को बढ़ा दिया है। इसको ध्यान में रखते हुए दक्षिण कोरिया के प्रधानमंत्री किम मिन-सियोक ने रविवार को संभावित दैनिक आवश्यकताओं की कमी से निपटने के लिए सक्रिय कदम उठाने का संकल्प लिया।
किम ने आपातकालीन आर्थिक मुख्यालय की बैठक के दौरान कहा, हम एक गंभीर आर्थिक मोड़ पर हैं। मध्य पूर्व संघर्ष का प्रभाव हमारी अर्थव्यवस्था के लिए एक जटिल संकट के रूप में उभर रहा है, जो गंभीर ऊर्जा आपूर्ति अस्थिरता और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में व्यवधान के रूप में सामने आ रहा है।
योनहाप न्यूज एजेंसी के अनुसार, उन्होंने कहा कि संभावित आपूर्ति झटकों का सामना करने का यह महत्वपूर्ण समय है। साथ ही चेतावनी दी कि यदि तुरंत कार्रवाई नहीं की गई, तो यह जनता में गंभीर चिंता और असुविधा पैदा कर सकता है।
उन्होंने कहा, हमें विभिन्न परिदृश्यों के तहत मध्य पूर्व से उत्पन्न आपूर्ति व्यवधानों का आवश्यक वस्तुओं पर प्रभाव का विश्लेषण करना होगा और चरणबद्ध प्रतिक्रिया योजनाएं तैयार करनी होंगी। हमें उन वस्तुओं की पूरी और सूक्ष्म समीक्षा करनी होगी, जिनमें आपूर्ति में व्यवधान की संभावना है, और किसी को भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
उन्होंने सरकार से नेशनल असेंबली के साथ मिलकर काम करने और समय पर एक पूरक बजट को लागू करने की तैयारी करने का भी आह्वान किया।
आपातकालीन आर्थिक मुख्यालय की बैठक पहली बार बुलाई गई थी। प्रधानमंत्री ने पिछले सप्ताह मध्य पूर्व संकट के जवाब में, चियोंग वा डे (राष्ट्रपति भवन) में एक आपातकालीन आर्थिक स्थिति कक्ष की स्थापना के साथ-साथ, इस मुख्यालय के गठन की घोषणा की थी।
मुख्यालय के भीतर पांच उप-टीमें हैं, जो क्रमशः मैक्रोइकॉनॉमिक, ऊर्जा, वित्त, जनजीवन और विदेश मामलों को संभालती हैं।
उदाहरण के लिए, ऊर्जा उप-टीम ने तेल, गैस और नेफ्था से संबंधित आपूर्ति और मूल्य प्रवृत्तियों की जानकारी दी, जबकि वित्तीय उप-टीम ने संकट के कारण संघर्ष कर रहे व्यवसायों की मदद बढ़ाने की योजनाएं साझा कीं और जनजीवन उप-टीम ने चिकित्सा आपूर्ति में संभावित व्यवधानों के खिलाफ तैयारियों पर चर्चा की।
--आईएएनएस
एवाई/एबीएम
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation


















.jpg)



