MI VS KKR: मुंबई इंडियंस ने 14 साल बाद जीता ओपनिंग मैच, कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से चटाई धूल
MI VS KKR के बीच इंडियन प्रीमियर लीग का दूसरा मुकाबला खेला गया. वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस हाईस्कोरिंग मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने जीत दर्ज की और इसी के साथ MI ने 13 सालों के बाद ओपनिंग मैच जीता है. इस मैच में केकेआर ने एमआई को 221 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे MI ने 20वें ओवर की पहली गेंद पर हासिल कर लिया और 6 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया.
रोहित शर्मा और रेयान रिकेल्टन के बीच हुई 148 रनों की पार्टनरशिप
कोलकाता नाइट राइडर्स के दिए 221 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की ओर से ओपनिंग करने आए रोहित शर्मा और रेयान रिकेल्टन. इन दोनों ने धमाकेदार बल्लेबाजी की और पावर प्ले में 80 रन बनाए. इस जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 148 रनों की पार्टनरशिप बनाई और मुंबई को मजबूत शुरुआत दिलाई. हिटमैन ने पहले तो 23 गेंदों में फिफ्टी पूरी की, जो उनकी आईपीएल में फास्टेस्ट फिफ्टी है. वहीं फिर वह 38 गेंदों पर 6 चौके और 6 छक्कों की मदद से 78 रनों की पारी खेलकर आउट हुए. उनका स्ट्राइक रेट 205.26 का रहा.
मुंबई इंडियंस ने 6 विकेट से जीता मैच
रोहित शर्मा के 78 रन बनाकर आउट हुए. तो वहीं, सूर्यकुमार यादव 8 गेंद पर 3 चौकों की मदद से 16 रन बनाकर आउट हो गए. फिर केकेआर ने रियान रिकेल्टन को आउट किया, जो 81 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे. मुंबई की ओर से रिकेल्टन ने सबसे बड़ी पारी खेली. वह 43 गेंदों पर 81 रन की पारी खेलकर आउट हुए.
इस दौरान उन्होंने 8 छक्के और 4 चौके लगाए. आखिर में KKR ने तिलक वर्मा 20(14) को चलता किया. आखिर में हार्दिक पांड्या 18(11) और नमन धिर 5(2) के स्कोर पर नाबाद लौटे. इस तरह मुंबई इंडियंस ने 4 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल किया और 6 विकेट से जीत दर्ज की.
मुंबई इंडियंस ने 14 साल बाद जीता ओपनिंग मैच
कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मिली ये जीत मुंबई इंडियंस के लिए एक सूखा खत्म करने वाली है. मुंबई पिछले 13 सालों से लगातार आईपीएल में अपना ओपनिंग मैच हार रही थी. मगर, अब KKR के साथ खेले गए सीजन के पहले मैच में जीत दर्ज करने के साथ ही टीम ने 14 साल बाद ओपनिंग मैच में जीत दर्ज की. इससे पहले 2012 में MI ने CSK को हराकर ओपनिंग मैच जीता था. इतना ही नहीं ये मुंबई इंडियंस का आईपीएल में सबसे बड़ा रन चेज भी रहा.
KKR ने बनाए थे 220 रन
मुंबई इंडियंस के साथ खेले जा रहे मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी और 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 220 रन बनाए. केकेआर की ओर से सबसे बड़ी पारी अजिंक्य रहाणे ने खेली, जो 40 गेंद पर 67 रन बनाकर आउट हुए. वहीं, अंगक्रिश रघुवंशी ने 29 गेंद पर 51 रन बनाए. फिन एलेन ने 17 गेंद पर 37 रन बनाए. वहीं, रिंकू सिंह 21 गेंद पर 33 और रमनदीप सिंह 4 गेंद पर 4 रन बनाकर नाबाद लौटे. अब मुंबई के सामने 221 रनों का लक्ष्य है.
ये भी पढ़ें: RCB कितनी तारीख को खेलेगी IPL 2026 में अपना दूसरा मैच? नोट कर लीजिए डेट और टाइम
गुजरात में एआई को बढ़ावा: स्टार्टअप्स और संस्थानों के लिए 100 से ज्यादा जीपीयू उपलब्ध कराने की योजना
गांधीनगर, 29 मार्च (आईएएनएस)। गुजरात सरकार ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के क्षेत्र में बड़ा कदम उठाते हुए राज्यभर में 100 से अधिक हाई-परफॉर्मेंस ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट (जीपीयू) उपलब्ध कराने की योजना की घोषणा की है। इसका उद्देश्य स्टार्टअप्स, शैक्षणिक संस्थानों और सरकारी विभागों को उन्नत कंप्यूटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराना है।
यह पहल गुजरात इन्फॉर्मेटिक्स लिमिटेड द्वारा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के तहत चलाई जा रही है और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की तकनीक-आधारित और नागरिक-केंद्रित शासन की सोच के अनुरूप है।
यह योजना केंद्र सरकार के इंडिया एआई मिशन के तहत लागू की जा रही है, जिसके अंतर्गत साझा एआई कंप्यूटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जा रहा है। इससे स्टार्टअप्स और शोध संस्थानों को मॉडल ट्रेनिंग, एप्लिकेशन डेवलपमेंट और बड़े स्तर पर एआई समाधान लागू करने में मदद मिलेगी।
अधिकारियों के अनुसार, इस साझा सुविधा से उच्च-स्तरीय कंप्यूटिंग सिस्टम खरीदने में लगने वाली लागत और समय दोनों में कमी आएगी। साथ ही, शासन और उद्योग में एआई आधारित एप्लिकेशन के तेजी से विकास और उपयोग को बढ़ावा मिलेगा।
यह घोषणा हाल ही में गांधीनगर में आयोजित एआई स्टार्टअप संवाद के बाद की गई है, जहां मुख्यमंत्री ने देशभर के लगभग दो दर्जन उभरते स्टार्टअप्स के साथ सीधा संवाद किया था।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि गुजरात एआई को अपनाने में अग्रणी राज्य बनने का लक्ष्य रखता है और इसके जरिए शासन में पारदर्शिता बढ़ाने और नागरिक सेवाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया जा रहा है।
उन्होंने स्टार्टअप्स की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि वे मैन्युफैक्चरिंग, हेल्थकेयर और एजुकेशन जैसे क्षेत्रों में नवाचार को आगे बढ़ा सकते हैं।
राज्य सरकार पिछले कुछ वर्षों में एआई इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए कई कदम उठा चुकी है, जिसमें सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना, स्टार्टअप इनोवेशन चुनौतियां और इंडस्ट्री के साथ साझेदारी शामिल हैं।
यह नई जीपीयू-आधारित इंफ्रास्ट्रक्चर एआई मॉडल ट्रेनिंग, नई एप्लिकेशन विकसित करने और बड़े स्तर पर उनके उपयोग को सक्षम बनाएगा।
अधिकारियों का कहना है कि इससे स्थानीय जरूरतों के अनुसार एआई समाधान विकसित करने और उन्हें शासन में तेजी से लागू करने में भी मदद मिलेगी।
सरकार के अनुसार, यह पहल गुजरात को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इनोवेशन और डिजिटल गवर्नेंस का राष्ट्रीय हब बनाने की दिशा में एक अहम कदम है।
--आईएएनएस
डीएससी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation



















