How should the UK respond to the global energy crisis? | BBC News
Today, Laura and Paddy unpack what the UK government will do to deal with energy pressures caused by the Iran war. Education Secretary Bridget Phillipson has told Laura that the UK should invest in home-grown energy, but leader of the opposition, Kemi Badenoch, says we need more drilling in the North Sea. And they also discuss the policies on energy prices from other UK political parties. Apply for tickets to Castfest here https://www.bbc.co.uk/showsandtours/shows/castfest-2026 You can join our Newscast online community here: https://bbc.in/newscastdiscord Get in touch with Newscast by emailing newscast@bbc.co.uk or send us a WhatsApp on +44 0330 123 9480. New episodes released every day. If you're in the UK, for more News and Current Affairs podcasts from the BBC, listen on BBC Sounds: https://bbc.in/4guXgXd Subscribe to our channel here: https://bbc.in/bbcnews For the latest news download the BBC News app or visit BBC.com/news #BBCNews
इंदिरा के हत्यारे का भतीजा निकाला न्यूजीलैंड का बड़ा ड्रग-तस्कर:22 साल की सजा हो चुकी, दावा- पहचान छुपाने की याचिका वापस ली
न्यूजीलैंड में पकड़ा गया एक बड़ा नशा तस्कर बलतेज सिंह, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के हत्यारे सतवंत सिंह का भतीजा निकला। ऑकलैंड में कारोबार की आड़ में वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ड्रग्स तस्करी का नेटवर्क चला रहा था। वह पंजाब का रहने वाला है। 2025 में न्यूजीलैंड के हाईकोर्ट ने उसे 22 साल की सजा सुनाई थी, हालांकि उसने अपनी पहचान सार्वजनिक न करने की अपील की थी। उसका तर्क था कि पहचान सार्वजनिक होने से उसके परिवार को खतरा हो जागा। जिसे कोर्ट ने स्वीकार करते हुए पुलिस, सरकार और मीडिया को उसका नाम उजागर न करने के निर्देश दिए थे। दावा किया जा रहा है कि अब उसने वहां के सुप्रीम कोर्ट में दायर अपनी याचिका वापस ले ली है। जिसके बाद उसकी पहचान पूरी तरह से सार्वजनिक कर दी गई। जांच में सामने आया कि बलतेज सिंह भारत, दुबई और अमेरिका से मेथामफेटामाइन और एफेड्रीन की तस्करी करता था। वह नारियल पानी के डिब्बों, हनी बियर के कैनों और कॉम्बुचा की बोतलों में ड्रग्स छिपाकर न्यूजीलैंड मंगवाता था। 2021 से शुरू इस नेटवर्क के तहत अलग-अलग देशों से फ्लाइट्स और कंटेनरों के जरिए माल ऑकलैंड पहुंचाया जाता था। जनवरी 2023 में जब उसने हजारों डिब्बों को अपनी किराए की यूनिट में मंगवाकर खोलना शुरू किया, तो पुलिस ने छापा मारकर वहां से 700 किलोग्राम से ज्यादा मेथामफेटामाइन बरामद कर ली और उसे गिरफ्तार कर लिया। जानिए कोर्ट में चली कार्रवाई में क्या- क्या हुआ.. नारियल पानी के डब्बों में ले जाता था नशीला पदार्थ बलतेज सिंह साउथ ऑकलैंड में एक बिजनेसमैन था। 2021 में उसने एक इंडस्ट्रियल यूनिट किराए पर ली और बड़ी मात्रा में ड्रग्स आयात करना शुरू किया। उसी साल अगस्त में मलेशियन एयरलाइंस की फ्लाइट से न्यू दिल्ली से 1440 डिब्बे नारियल पानी ऑक्लैण्ड पहुंचे। बाहर से डिब्बे सामान्य लग रहे थे, लेकिन कुछ में एफेड्रीन (मेथ बनाने की दवा) और घुला हुआ मेथ था। कुछ महीने बाद दुबई से एमिरेट्स फ्लाइट से फिर नारियल पानी के डिब्बे आए। ये भी न्यू दिल्ली से भेजे गए थे और उनमें भी एफेड्रीन और मेथ पाया गया। एक साल से ज्यादा समय बाद, अक्टूबर 2022 में टोरंटो से एक कंटेनर शिप तौरंगा पहुंची। उसमें 40 फीट का कंटेनर था, जिसमें 28,800 डिब्बे हनी बियर थे। दिसंबर में अमेरिका से एक और 40 फीट का कंटेनर आया, जिसमें 22,680 बोतलें कॉम्बुचा थीं। जनवरी 2023 की शुरुआत में सिंह ने दो ट्रकों से हजारों डिब्बे बीयर और कॉम्बुचा की बोतलें उठवाईं और अपनी किराए की यूनिट में पहुंचाईं। वहां उन्होंने और दूसरे व्यक्ति हिमतजीत ‘जिमी’ सिंह खालों ने पैकिंग खोलनी शुरू की। इसी यूनिट से मिला 700 किलो से ज्यादा मेथामफेटामाइन पुलिस को जब इस बारे में पता चला तो उन्होंने इस यूनिट पर रेड की और वहां से लिक्विड और क्रिस्टलाइज्ड रूप में 700 किलोग्राम से ज्यादा मेथामफेटामाइन मिला। पुलिस ने बलतेज सिंह को भी गिरफ्तार किया। सिंथेटिक नशा है मेथामफेटामाइन मेथामफेटामाइन एकसिंथेटिक नशा है। इसका इस्तेमाल करने से लत लग जाती है। इसे क्रिस्टल मेथ, आइस या स्पीड कहा जाता है। यह दिमाग में डोपामिन नाम के केमिकल को तेजी से बढ़ाती है और न्यूरो सिस्टम को उत्तेजित करती है और तेज़ ऊर्जा, जागरूकता और आनंद की भावना देती है। मेथामफेटामाइन को लोग अलग-अलग तरीकों से लेते हैं जिसमें धूम्रपान, इंजेक्शन, स्नोर्टिंग और टैबलेट या कैप्सूल के रूप में लिया जाता है। इसके गंभीर शारीरिक और मानसिक दुष्परिणाम होते हैं। मेथामफेटामाइन बहुत जल्दी लत लगा देती है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
BBC News















.jpg)



