Responsive Scrollable Menu

कांग्रेस बोली-गोवा सेक्स स्कैंडल में 100 से ज्यादा नाबालिग पीड़ित:प्रदेश अध्यक्ष ने कहा- भाजपा पार्षद का बेटा 3 साल से इस नेटवर्क में शामिल

गोवा में नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार भाजपा पार्षद के बेटे को लेकर कांग्रेस ने नए दावे किए हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अमित पाटकर ने आरोप लगाया कि इस सेक्स स्कैंडल में 100 से ज्यादा नाबालिग लड़िकयां पीड़ित हैं। साउथ गोवा के कर्चोरेम म्युनिसिपल काउंसिल के सदस्य सुशांत नाइक के 20 साल के बेटे सोहम पर नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाने और उन्हें फैलाने का आरोप है। पुलिस ने अब तक सोहम के खिलाफ तीन शिकायतों की पुष्टि की है। सोहम के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, गोवा चिल्ड्रन एक्ट, भारतीय न्याय संहिता और आईटी एक्ट के तहत चार मामले दर्ज किए गए हैं। कांग्रेस का आरोप- पुलिस ने शुरू में केस दर्ज नहीं किए गोवा प्रदेश महिला कांग्रेस के प्रोटेस्ट मार्च के दौरान अमित पाटकर ने कहा कि यह मामला जितना सामने आया है, उससे कहीं बड़ा हो सकता है। उनका दावा है कि आरोपी पिछले तीन सालों से इस तरह की गतिविधियों में शामिल था और पीड़ित कर्चोरेम, मडगांव, वास्को और पोंडा जैसे इलाकों से हैं। पाटकर ने पुलिस पर शुरुआती स्तर पर केस दर्ज करने में हिचकिचाहट के आरोप भी लगाए। उन्होंने यह भी कहा कि पीड़ितों को तत्काल काउंसलिंग की जरूरत है ताकि वे किसी मानसिक दबाव में गलत कदम न उठाएं। भाजपा बोली- सुशांत का पार्टी से कोई संबंध नहीं बीजेपी नेता सिद्धार्थ गौंस देसाई ने कहा कि आरोपी के पिता सुशांत नाइक का पार्टी से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नाइक एक स्वतंत्र राजनेता हैं और म्युनिसिपल चुनाव पार्टी चिन्ह पर नहीं लड़े जाते। देसाई ने यह भी कहा कि उन्होंने इस मामले में विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया था, जिसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी हुई। पुलिस बोली- सिर्फ 3 शिकायतें मिलीं मामले की जांच कर रही क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी के अनुसार, अब तक केवल तीन लड़कियां शिकायत लेकर सामने आई हैं। पुलिस का कहना है कि अन्य संभावित पीड़ितों को सामने आने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है और जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक संख्या स्पष्ट हो सकेगी। ----------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… रेप आरोपी बाबा के खिलाफ 100 शिकायतें मिलीं, ज्यादातर महिलाएं, अब तक 10 FIR दर्ज महाराष्ट्र के नासिक में गिरफ्तार स्वयंभू ‘बाबा' अशोक खरात के खिलाफ दो और मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने शनिवार को बताया कि जांच कर रही SIT को पिछले पांच दिनों में फोन पर 100 से ज्यादा शिकायतें मिली हैं। SIT ने लोगों से जानकारी लेने के लिए दो फोन नंबर जारी किए हैं। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

RCB vs SRH मैच में विराट कोहली ने बनाए 10 रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज

Virat Kohli Records: RCB ने जिस मैच में सबसे तेज 200+ का स्कोर IPL में चेज करने का रिकॉर्ड बनाया. उसी मुकाबले में विराट कोहली ने भी 10 रिकॉर्ड बनाए.

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: रोहित-रिकल्टन के हमले से कांपे KKR के बॉलर, MI ने रिकॉर्ड रनचेज के साथ जीत से किया आगाज

MI vs KKR Match Result: इस जीत के साथ ही मुंबई इंडियंस ने पिछले 13 साल से चली आ रही एक खराब आदत को तोड़ ही दिया. 2012 के बाद ये पहला ही मौका है, जब मुंबई ने नए सीजन की शुरुआत जीत के साथ की. Sun, 29 Mar 2026 23:13:04 +0530

  Videos
See all

Israel US War:ईरान में स्कूल पर हमला | Hormuz | Trump | Khamenei #iranisraelwar #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-29T18:03:24+00:00

Amitabh Bachchan को देखने के लिए लगा लोगों का तांता #amitabhbachchan #shortsvideo #aajtak #bollywood #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-29T18:02:56+00:00

Dhanbad में Ram Navami Procession पर पथराव करने वालों पर एक्शन #dhanbad #shorts #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-29T18:02:15+00:00

Manish Malhotra के घर नज़र आईं Poorna Patel #manishmalhotra #bollywood #viralvideo #shortsvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-29T18:02:37+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers