Responsive Scrollable Menu

Hormuz Strait Sea Mine Blast: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में समुद्री माइन से टकराकर ऑयल टैंकर में हुआ भीषण विस्फोट, मची सनसनी!

दुनिया भर में कच्चे तेल की आपूर्ति के लिए बेहद महत्वपूर्ण माने जाने वाले स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में एक बड़ा समुद्री हादसा सामने आया है। ईरान की आधिकारिक समाचार के अनुसार, एक ऑयल टैंकर ईरान की ओर से निर्धारित किए गए सुरक्षित समुद्री गलियारे से अचानक भटक गया।

मार्ग से भटकते ही टैंकर पानी के भीतर बिछाई गई एक समुद्री माइन की चपेट में आ गया, जिससे उसमें एक जोरदार धमाका हो गया। विस्फोट के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया, हालांकि अभी तक इस घटना में किसी के हताहत होने या टैंकर की राष्ट्रीयता को लेकर पूरी स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है।

​खाड़ी क्षेत्र में महीनों से जारी तनाव और होर्मुज में यातायात पर असर 
यह दुर्घटना ऐसे समय में हुई है जब पूरे खाड़ी क्षेत्र में रणनीतिक स्थिति बेहद संवेदनशील बनी हुई है। क्षेत्र में ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच महीनों से कूटनीतिक और सैन्य तनाव जारी है। इससे पहले भी सैन्य अभियानों और घेराबंदी के दावों के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में समुद्री यातायात गंभीर रूप से प्रभावित हुआ था।

हालांकि, इस ताज़ा विस्फोट को लेकर अभी तक ईरानी प्रशासनिक या नौसैनिक अधिकारियों की ओर से कोई विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, जिसके चलते टैंकर की पहचान, उसके क्रू मेंबर्स और गंतव्य स्थान से जुड़े आंकड़ों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि होना बाकी है।

​वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति और कच्चे तेल की कीमतों पर मंडराया संकट 
​होर्मुज जलडमरूमध्य अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा सुरक्षा के लिहाज से दुनिया का सबसे संवेदनशी‍ल और प्रमुख मार्ग माना जाता है। सऊदी अरब, कुवैत, संयुक्त अरब अमीरात और इराक सहित खाड़ी देशों का एक बड़ा हिस्सा कच्चे तेल और एलपीजी के निर्यात के लिए इसी जलमार्ग का उपयोग करता है।

एशिया, यूरोप और अमेरिकी बाजारों तक पहुंचने वाला अधिकांश तेल इसी संकरे रास्ते से गुजरता है। ऐसे में इस समुद्री मार्ग में होने वाली किसी भी तरह की घटना, माइन्स के खतरे या व्यापारिक जहाजों की सुरक्षा में चूक से वैश्विक तेल आपूर्ति बाधित होने और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल आने का खतरा बढ़ गया है।

Continue reading on the app

UPI पेमेंट पर 'Mask' लगा रही सरकार, किसी को नहीं दिखेगी यह डिटेल, नया नियम लागू

अब UPI पेमेंट करना पहले से ज्यादा सुरक्षित हो जाएगा। यूपीआई को ऑपरेट करने वाली संस्था NPCI एक नया नियम लागू कर रही है, जिसमें बैंकों और UPI ऐप्स को यूजर्स के नंबर को छिपाने के लिए कहा गया है। कैसे होगा काम, चलिए डिटेल में बताते हैं…

Continue reading on the app

  Sports

T20I के सबसे बदनाम बल्लेबाज, लिस्ट में ऐसा भारतीय कप्तान, जिसने एक-दो नहीं ठोके पांच शतक

captains with the most ducks in t20i: भारत को अपनी कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप जिता चुके रोहित शर्मा के नाम इस फॉर्मेट में 5 शतक दर्ज हैं. हालांकि, आपको यह जानकर हैरान हो सकती है कि टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर कप्तान वह 6 बार जीरो पर आउट हो चुके हैं. इससे उनका नाम टॉप-5 की इस लिस्ट में शामिल है. Tue, 11 Aug 2026 05:00:04 +0530

  Videos
See all

ग्राहकों के लिए UPI Transactions पर अतिरिक्त शुल्क के सवाल पर FM Sitharaman का सीधा जवाब ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-10T23:32:04+00:00

DasTak With Sayeed Ansari: PoK में Asim Munir ने एक बार फिर गोलियां चलवाईं? | Pakistan | PoK Protest #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-10T23:45:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers