Responsive Scrollable Menu

राजस्थान में RAS इंटरव्यू का 9वां चरण 1 अप्रैल से:2461 उम्मीदवार करेंगे फेस, RPSC ने 1096 पदों पर निकाली थी वैकेंसी

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से RAS-2024 के इंटरव्यू का 9वां चरण 1 अप्रैल से शुरू करने जा रहा है। ये इंटरव्यू 17 अप्रैल तक चलेंगे। फिलहाल, 8वें चरण के इंटरव्यू चल रहे हैं।इंटरव्यू का पहला चरण 1 दिसंबर से शुरू हुआ था। भर्ती कुल 1096 पदों के लिए है, जिनके लिए 2461 उम्मीदवार इंटरव्यू देने के लिए चुने गए हैं। इंटरव्यू में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को ऑनलाइन भरा हुआ विस्तृत आवेदन पत्र (एप्लीकेशन फॉर्म) दो कॉपी में, साथ ही अपने सभी ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स और उनकी फोटोकॉपी भी साथ लानी होंगी। इसके अलावा, एक हाल ही का पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो और एक ओरिजिनल फोटो पहचान पत्र (आईडी प्रूफ) भी साथ लाना अनिवार्य है। RPSC ने 2 सितंबर 2024 को भर्ती विज्ञापन जारी किया था। 18 अक्टूबर 2024 तक 6 लाख 75 हजार उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। 2 फरवरी 2025 को प्रारंभिक परीक्षा (प्री-एग्जाम) हुई, जिसमें 3 लाख 75 हजार 657 उम्मीदवार शामिल हुए थे। 20 फरवरी को परिणाम जारी हुआ और 21 हजार 539 उम्मीदवार मुख्य परीक्षा (मेंस एग्जाम) के लिए चयनित हुए थे। इसके बाद 17 और 18 जून 2025 को मुख्य परीक्षा आयोजित की गई थी। 8 अक्टूबर 2025 को मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया, जिसमें 2461 उम्मीदवार साक्षात्कार (इंटरव्यू) के लिए चयनित हुए थे। पहले 733 पदों पर भर्ती निकाली गई थी। 17 फरवरी 2025 को पदों की संख्या बढ़ाकर 1096 कर दी गई थी, जिनमें राज्य सेवा के 428 और अधीनस्थ सेवा के 668 पद हैं। पहले चरण के साक्षात्कार की शुरुआत 1 दिसंबर से हुई। आरएएस-2024 से संबंधित ये खबरें भी पढ़ें... आरएएस मेंस-2024 का रिजल्ट घोषित:2461 कैंडिडेट्स इंटरव्यू के लिए सिलेक्ट; 17-18 जून को हुआ था एग्जाम RAS प्री-2024 का रिजल्ट जारी:जनरल कैटेगरी में मेल की कटऑफ 71.59 और फीमेल की 69.80 रही अब 1096 पदों पर होगी RAS-2024 भर्ती:RPSC ने 363 पद बढ़ाए RPSC ने 733 पदों पर निकाली RAS की भर्ती

Continue reading on the app

8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन चाहिए तो ये होगी परफेक्ट चॉइस, पहली सेल 20 फरवरी से शुरू, कीमत नहीं ज्यादा

टेक्नो Pova Curve 2 भारत में लॉन्च हुआ, 8,000mAh बैटरी, 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, MediaTek D7100 प्रोसेसर, ELLA AI 2.0, 5G सपोर्ट, कीमत ₹27,999 से, बिक्री 20 फरवरी से शुरू.

Continue reading on the app

  Sports

रोहित शर्मा का बल्ले से कोहराम...तोड़ डाला विराट कोहली का मेहनत से बनाया बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड

रोहित शर्मा ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ शानदार 78 रन की पारी खेली. इस दौरान विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ डाला. दुनिया में कोई भी बल्लेबाज टी20 क्रिकेट में एक ही टीम के खिलाफ रोहित के 1161 रन से ज्यादा रन नहीं बना पाया है. कोहली ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 36 मैचों में कुल 1160 रन बनाए हैं. रोहित शर्मा ने उनको अब इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर धकेल दिया हैं. Mon, 30 Mar 2026 07:14:54 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala | ईरान पर हमले की तैयारी तेज ! | #israeliranwar #trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T01:43:38+00:00

Iran Israel US War: ईरान के तब्रीज पर हवाई हमला | Hormuz | Trump | Khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T01:43:01+00:00

Kerala Election 2026: केरल से PM Modi का चुनावी 'शंखनाद', विपक्ष पर बरसे | Top News | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T01:44:36+00:00

US Israel Iran War Live News: Israel-Iran बॉर्डर से News18 India की Ground Report | Trump |Netanyahu #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T01:42:56+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers