ओ माय गॉड रोहित… हिटमैन की फिटनेस देख नीता अंबानी के उड़े होश, रिएक्शन हुआ वायरल
Rohit Sharma Nita Ambani Video: मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें वह रोहित शर्मा की शानदार फिटनेस देखकर हैरान हैं. आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले रोहित के इस स्लिम लुक को देखकर नीता अंबानी ने बोला- ओ माय गॉड रोहित.
The post ओ माय गॉड रोहित… हिटमैन की फिटनेस देख नीता अंबानी के उड़े होश, रिएक्शन हुआ वायरल appeared first on Prabhat Khabar.
Shubman Gill: शुभमन गिल ने मायानगरी में खरीदा सपनों का आशियाना, 1.25 करोड़ की स्टांप ड्यूटी चुकाई
Shubman Gill New Flat: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल ने मुंबई के पॉश इलाके जुहू में एक लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा है। रियल एस्टेट डेटा प्लेटफॉर्म जैपकी के दस्तावेजों के मुताबिक, इस प्रॉपर्टी की कीमत करीब 20.7 करोड़ रुपये है। यह अपार्टमेंट जुहू-तारा रोड पर बन रहे पूजा ल्यूमिनायर प्रोजेक्ट की 12वीं मंजिल पर स्थित है।
यह अपार्टमेंट करीब 3369 स्क्वेयर फीट में फैला हुआ है और अभी निर्माणाधीन है। प्रति स्क्वेयर फीट इसकी कीमत करीब 61442 रुपये पड़ रही, जो इस इलाके के लग्जरी प्रोजेक्ट्स के हिसाब से सामान्य मानी जा रही। गिल ने इस डील के लिए करीब 1.24 करोड़ रुपये की स्टांप ड्यूटी भी अदा की है।
शुभमन गिल ने जुहू में 20 करोड़ का फ्लैट खरीदा
यह प्रोजेक्ट रियल एस्टेट कंपनी पूजा लीजर एंड लाइफस्टाइल द्वारा विकसित किया जा रहा है, जिसे फिल्म निर्माता वाशु भगनानी, उनकी पत्नी पूजा और बेटे जैकी भगनानी प्रमोट करते हैं। यह 16 मंजिला प्रोजेक्ट दिसंबर 2024 में लॉन्च हुआ था और इसके 2029 तक पूरा होने की उम्मीद है।
जुहू मुंबई का एक हाई-प्रोफाइल इलाका है, जहां बिजनेस, फिल्म और खेल जगत से जुड़े कई बड़े नाम रहते हैं। शुभमन गिल का यह निवेश भी उसी ट्रेंड का हिस्सा माना जा रहा है, जिसमें क्रिकेटर्स मुंबई के प्राइम रियल एस्टेट में पैसा लगा रहे।
गौरतलब है कि गिल फिलहाल भारतीय टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान हैं और जल्द ही आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस की कप्तानी करते नजर आएंगे। आईपीएल का नया सीजन 28 मार्च से शुरू हो रहा, ऐसे में मैदान के साथ-साथ गिल की ऑफ-फील्ड लाइफ भी चर्चा में बनी हुई है।
मुंबई के रियल एस्टेट बाजार में क्रिकेटर्स की दिलचस्पी लगातार बढ़ रही है। इससे पहले रोहित शर्मा, जहीर खान और सूर्यकुमार यादव जैसे दिग्गज भी यहां प्रॉपर्टी में निवेश कर चुके।
वाशु भगनानी, जो फिल्म इंडस्ट्री में अपने प्रोडक्शन के लिए जाने जाते हैं, अब मुंबई के लग्जरी रियल एस्टेट सेक्टर में भी मजबूत पहचान बना चुके हैं। उनके प्रोजेक्ट्स बांद्रा, खार और जुहू जैसे इलाकों में मौजूद हैं।
फिलहाल इस डील को लेकर गिल या डेवलपर की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। हालांकि, यह खरीदारी साफ संकेत देती है कि युवा क्रिकेटर्स अब सिर्फ मैदान पर ही नहीं, बल्कि निवेश के मामले में भी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
















.jpg)





