'कल होगा बड़ा ऐलान' व्हाइट हाउस ने पोस्ट किया 'रहस्यमय' वीडियो, फिर किया डिलीट! ईरान युद्ध के बीच मची खलबली
इसके बाद एक और वीडियो आया, जिसमें पहले काली स्क्रीन होती है, फिर व्हाइट हाउस की तस्वीर और नीचे डोनाल्ड ट्रंप का नाम दिखता है। इसमें भी आवाज साफ नहीं है, लेकिन कुछ लोगों का कहना है कि उल्टा सुनने पर वही “कल बड़ा ऐलान” वाली बात सुनाई देती है
Sonakshi Sinha: ‘मियां-बीवी राजी तो क्या करेगा काजी’, बेटी सोनाक्षी की शादी पर बोले शत्रुघ्न सिन्हा!
Shatrughan Sinha React On Sonakshi Marrige: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने हाल ही में अपनी बेटी सोनाक्षी सिन्हा और दामाद जहीर इकबाल की शादी को लेकर खुलकर बात की है। उनके बयान के बाद एक बार फिर दोनों की शादी चर्चा में आ गई है।
शादी को लेकर क्या बोले शत्रुघ्न सिन्हा
एक इंटरव्यू में शत्रुघ्न सिन्हा ने साफ कहा कि वह इस रिश्ते से खुश हैं। उन्होंने कहा कि सोनाक्षी और जहीर एक-दूसरे के लिए बने हैं और जब बच्चे खुश हैं, तो इससे बड़ी कोई बात नहीं होती।
उन्होंने मुस्कुराते हुए पुरानी कहावत दोहराई,“मियां-बीवी राजी तो क्या करेगा काजी।” उनका कहना था कि दोनों बालिग हैं, अपना फैसला खुद ले सकते हैं और परिवार का कर्तव्य है कि उनके साथ खड़ा रहे।
यह भी पढ़े - यामी गौतम ने बहन के साथ छुपकर देखी 'धुरंधर 2', कैमियो पर दिया मजेदार रिएक्शन, वीडियो वायरल!
नाराजगी की अफवाहों पर दिया जवाब
शादी के समय ऐसी खबरें आई थीं कि परिवार इस रिश्ते से खुश नहीं है। इस पर शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि सब कुछ ठीक है और उन्होंने हमेशा अपनी बेटी का साथ दिया है।
सादगी से हुई थी शादी
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने 23 जून 2024 को अपने घर पर करीबी लोगों की मौजूदगी में रजिस्टर्ड मैरिज की थी। यह शादी सादगी और निजी अंदाज में हुई थी।
सोशल मीडिया पर बटे यूजर्स
शत्रुघ्न सिन्हा के बयान के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ लोग इसे समर्थन मान रहे हैं, तो कुछ इसे लेकर सवाल भी उठा रहे हैं।
यह भी पढ़े - ईद पर अरबाज खान की पत्नी ने दिखाई बेटी की झलक, नन्ही सिपारा की क्यूटनेस ने जीता दिल
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Moneycontrol
Haribhoomi
















.jpg)





