Responsive Scrollable Menu

Lockdown: तो नहीं लगेगा देश में लॉकडाउन? सरकार ने दे दिया क्लियर जवाब

मिडिल ईस्ट में जारी भीषण जंग का असर अब भारत में भी महसूस किया जा रहा है, लेकिन इसके साथ ही देश में कई तरह की अफवाहों ने जन्म ले लिया है. पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर यह चर्चा जोरों पर थी कि युद्ध के चलते देश में फिर से लॉकडाउन लग सकता है और एलपीजी यानी रसोई गैस की भारी कमी होने वाली है. इन तमाम चिंताओं और अफवाहों पर शुक्रवार को केंद्र सरकार ने अपनी चुप्पी तोड़ी है. सरकार ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि देश में लॉकडाउन लगने की कोई भी संभावना नहीं है और लोग ऐसी झूठी खबरों पर बिल्कुल भी ध्यान न दें.

तीन केंद्रीय मंत्रियों ने अफवाहों को नकारा

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू समेत तीन बड़े मंत्रियों ने इन खबरों को सिरे से खारिज करते हुए इन्हें 'फेक' करार दिया है. वहीं, पेट्रोलियम मंत्रालय की जॉइंट सेक्रेटरी सुजाता शर्मा ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस (पीसी) के दौरान देश को भरोसा दिलाया. उन्होंने कहा कि देश में ऐसी कोई स्थिति नहीं है कि लॉकडाउन लगाया जाए. उन्होंने सप्लाई चेन को लेकर भी महत्वपूर्ण आंकड़े साझा किए और बताया कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि देश के पास पर्याप्त संसाधन मौजूद हैं.

एलपीजी प्रोडक्शन में 40 परसेंट की बढ़ोतरी

रसोई गैस की कमी की खबरों पर सफाई देते हुए सुजाता शर्मा ने बताया कि देश की सभी रिफाइनरी इस समय अपनी 100 परसेंट कैपेसिटी के साथ काम कर रही हैं. इतना ही नहीं, देश में एलपीजी का प्रोडक्शन पिछले कुछ समय में 40 परसेंट तक बढ़ा है. सरकार का कहना है कि गैस की सप्लाई में कोई रुकावट नहीं आने दी जाएगी. यह बयान उन लोगों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है जो युद्ध की वजह से ईंधन और गैस की किल्लत की आशंका जता रहे थे.

आखिर क्यों लोगों को लगा? 

दरअसल, लॉकडाउन की ये अफवाहें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान के बाद शुरू हुई थीं, जो उन्होंने चार दिन पहले संसद में दिया था. पीएम मोदी ने कहा था कि पश्चिम एशिया में युद्ध के कारण दुनिया में जो कठिन हालात बने हैं, उनका प्रभाव लंबे समय तक रह सकता है. उन्होंने यह भी याद दिलाया था कि कोरोना के समय भी देश ने एकजुट होकर ऐसी चुनौतियों का सामना किया था. उनके इसी संदर्भ को गलत तरीके से पेश किया गया और लोगों ने इसे आने वाले लॉकडाउन से जोड़कर देखना शुरू कर दिया.

मिडिल ईस्ट संकट पर सरकार की पैनी नजर

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव को देखते हुए केंद्र सरकार पूरी तरह अलर्ट मोड पर है. हालात पर नजर रखने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में एक हाई-लेवल केंद्रीय मंत्रियों की कमेटी का गठन किया गया है. यह कमेटी युद्ध के कारण भारत की अर्थव्यवस्था और सुरक्षा पर पड़ने वाले असर की समीक्षा करेगी. गौरतलब है कि 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए हमले के बाद से ही स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है. ईरान ने न केवल मिसाइलों से जवाब दिया है, बल्कि हॉर्मुज जलडमरूमध्य पर भी कंट्रोल कर लिया है, जिससे वैश्विक व्यापार प्रभावित होने का डर बना हुआ है.

ये पढ़ें- पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं, एक्साइज में कमी से होगी तेल कंपनियों के नुकसान की भरपाई : केंद्र

Continue reading on the app

ईरानी हमलों के बीच दुबई के बुर्ज खलीफा पर गिरी बिजली, VIDEO देख रह जाएंगे Shocked

Burj Khalifa Dubai News: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और तस्वीरों में बुर्ज खलीफा की चोटी पर बिजली गिरते हुए देखा जा सकता है। यह वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। कई यूजर्स ने इसे शेयर किया है।

Continue reading on the app

  Sports

अपने हाथों से खिलाया केक, गले मिले और फिर... युवराज सिंह ने पिता योगराज सिंह का ऐसे मनाय बर्थडे, इमोशनल VIDEO VIRAL

टीम इंडिया के पूर्व धाकड़ खिलाड़ी युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह बीते 25 मार्च को 68 साल के हो गए हैं। पिता के जन्मदिन पर युवराज ने अपने हाथों से केक खिलाया और फिर गले लगे। दोनों का इमोशनल वीडियो खूब वायरल हो रहा है। Fri, 27 Mar 2026 18:39:26 +0530

  Videos
See all

Iran Vs America Israel War: ट्रंप ने युद्ध को लेकर जो सोचा, हुआ उसका उलटा!| Trump | Mojtaba khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-27T13:45:34+00:00

सड़क किनारे चल रहे तीन लोगों को भी कार ने रौंदा #caraccident #varanasi #roadaccident #cctv #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-27T13:40:15+00:00

Rama Navami पर CM Yogi Adityanath ने गोरखनाथ मंदिर में किया कन्या पूजन | Navratri | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-27T13:37:04+00:00

Bengal Election News :4 मई को क्या Bhawanipur में होगा बड़ा खेला? Reporters Uncut |Suvendu Adhikari #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-27T13:37:43+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers