Responsive Scrollable Menu

Ground Report: युद्ध का 28वां दिन, 7 बार सायरन और आसमान में धमाके; राहुल डबास ने दिखाए डरावने हालात

Ground Report: ईरान और इजराइल के बीच जारी युद्ध का आज 28वां दिन है और हालात लगातार गंभीर होते जा रहे हैं. दोनों देशों के बीच ताबड़तोड़ हमले जारी हैं, जिससे आम लोगों की जिंदगी बुरी तरह प्रभावित हो रही है. इजराइल के प्रमुख शहर तेल अवीव में हालात बेहद तनावपूर्ण हैं.

सीनियर रिपोर्टर राहुल डबास की ग्राउंड रिपोर्ट के मुताबिक शहर में बार-बार सायरन बज रहे हैं, जो हवाई हमले की चेतावनी देते हैं. लोग जैसे ही सायरन सुनते हैं, तुरंत सुरक्षित जगहों जैसे बंकर और बेसमेंट की ओर भागते नजर आते हैं. सड़कों पर सन्नाटा छा जाता है और गाड़ियां जहां-तहां रुक जाती हैं.

आसमान में देखी गईं इंटरसेप्टर मिसाइलें

राहुल डबास के अनुसार, वह इजराइल के गृह मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय के आसपास मौजूद थे, जो बेहद संवेदनशील और संभावित टारगेट माने जाते हैं. इसी दौरान कई जोरदार धमाके सुनाई दिए. आसमान में इंटरसेप्टर मिसाइलें भी देखी गईं, जो दुश्मन की मिसाइलों को हवा में ही नष्ट करने के लिए छोड़ी जाती हैं.

हर पल खतरे का माहौल

राहुल डबास ने आगे बताया कि सिर्फ एक दिन में ही तेल अवीव में कई बार सायरन बज चुके हैं. लगातार धमाकों और खतरे की वजह से पूरा इलाका खाली हो गया है. आमतौर पर भीड़भाड़ वाला बीच और सड़कें पूरी तरह सूनी नजर आ रही हैं. लोग डरे हुए हैं और हर पल खतरे का माहौल बना हुआ है.

इस इलाके के पास अमेरिका और भारत के दूतावास भी मौजूद हैं, जिससे इसकी संवेदनशीलता और बढ़ जाती है. इसके अलावा यहां कई बड़े होटल भी हैं, जहां अंतरराष्ट्रीय पत्रकार ठहरे हुए हैं.

इन इलाकों में भी हमलों का खतरा

राहुल ने बताया कि केवल तेल अवीव ही नहीं, बल्कि इजराइल के कई अन्य शहरों जैसे हाइफा, जेरूसलम, अश्कलोन और डिमोना में भी हमलों का खतरा बना हुआ है. उत्तरी इलाकों में हिजबुल्लाह की तरफ से भी हमले किए जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Ground Report: सायरन बजते ही बंकर की दौड़! मधुरेंद्र कुमार ने दिखाया कैसे इजराइल में डर के साए में जी रहे लोग

सेना पड़ सकती है कमजोर

दूसरी ओर, खबर है कि इजराइली सेना (IDF) पर भी दबाव बढ़ता जा रहा है. एक लीक रिपोर्ट के अनुसार, सेना प्रमुख ने सरकार को चेतावनी दी है कि लंबे समय तक युद्ध चलने से सेना कमजोर हो सकती है. खासतौर पर रिजर्व सैनिक ज्यादा समय तक इस स्थिति को संभाल नहीं पाएंगे.

यह भी पढ़ें: Ground Report: ईरान ने कल्स्टर वॉरहेड से इस्राइल को दिया एक और जख्म, ग्राउंड जीरो से राहुल डबास ने बताए हालात

इजराइल ने भी तेज कर दी जवाबी कार्रवाई

इजराइल ने भी जवाबी कार्रवाई तेज कर दी है. पिछले 24 घंटों में इजराइल के लड़ाकू विमानों ने ईरान के कई ठिकानों पर हमले किए हैं. इन हमलों में ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) के कई ठिकाने निशाने पर आए हैं. कुल मिलाकर, दोनों देशों के बीच यह युद्ध अब और खतरनाक रूप लेता जा रहा है, जिसका असर आम लोगों और पूरे क्षेत्र की सुरक्षा पर पड़ रहा है. पूरी ग्राउंड रिपोर्ट जानने के लिए देखें वीडियो...

यह भी पढ़ें: Ground Report: तेल अवीव में पब्लिक ट्रांसपोर्ट ठप्प, खुफिया अलर्ट के बाद स्टेशनों को किया गया बंद, क्या ईरान करने वाला है बड़ा हमला?

यह भी पढ़ें: Ground Report: जंग के मैदान से सीधी रिपोर्ट, ईरान की मिसाइलों से कांपा इजराइल, दूतावासों के करीब हुए जोरदार धमाके

Continue reading on the app

टीआरपी में नंबर 1, फिर भी क्यों बंद हो रहा 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2', मेकर्स ने बताई सच्चाई

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Season 2 Update: टीवी इंडस्ट्री में इन दिनों एक बड़ी चर्चा ने जोर पकड़ लिया है, दर्शकों के बीच पॉपुलैरिटी के नए रिकॉर्ड बना रहा शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Season 2) अचानक सुर्खियों में आ गया है. दरअसल सोशल मीडिया पर अफवाह उड़ रही हैं कि ये शो बंद होने वाला है. जिसके बाद इस शो के फैंस हैरान रह गए है. खास बात यह है कि यह शो टीआरपी लिस्ट में लगातार टॉप पोजिशन पर बना हुआ है. अब शो के मेकर्स ने खुद सच्चाई बताई है कि ये शो बंद होगा या नहीं आइए जानते हैं-

सोशल मीडिया पर उड़ी अफवाहें

पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर यह दावा किया जा रहा था कि क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 को जल्द ही बंद किया जा सकता है. कुछ पोस्ट्स में तो यहां तक कहा गया कि इसकी जगह एक नया शो क्योंकि 'रिश्तों के भी रूप बदलते हैं' लेने वाला है. इन दावों ने शो के फैंस के बीच बेचैनी बढ़ा दी. लोग लगातार सवाल पूछने लगे कि जब शो इतना अच्छा प्रदर्शन कर रहा है तो आखिर इसे बंद क्यों किया जा रहा है.

टीआरपी में शानदार प्रदर्शन

गौर करने वाली बात यह है कि यह शो लगातार टीआरपी चार्ट में नंबर 1 पर बना हुआ है. इसकी कहानी, स्मृति ईरानी (Smriti Irani), हितेन तेजवानी (Hiten Tejwani) का किरदार और फैमिली ड्रामा दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है. यही कारण है कि यह शो हर हफ्ते बेहतरीन व्यूअरशिप हासिल कर रहा है. ऐसे में अचानक इसके बंद होने की खबरें लोगों को समझ नहीं आ रही थीं. 

मीडिया रिपोर्ट में भी किया गया था दावा

इन अफवाहों की शुरुआत में चैनल या मेकर्स की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया. इसी वजह से चर्चाओं ने और जोर पकड़ लिया. कई मीडिया रिपोर्ट्स में भी इस तरह की बातें सामने आने लगीं कि शो को रिप्लेस करने की तैयारी चल रही है. धीरे-धीरे यह मुद्दा टीवी इंडस्ट्री की बड़ी खबर बन गया. 

ये भी पढ़ें: 'नाइट सूट पहनकर आ गई', शादी के 2 हफ्ते बाद कृतिका कामरा ने पहने ऐसे कपड़े, देखकर खिल्ली उड़ा रहे लोग

सामने आई सच्चाई

इसी बीच अब इस पूरे मामले पर स्टार प्लस (StarPlus) ने अपनी चुप्पी तोड़ी है. चैनल की तरफ से जारी किए गए आधिकारिक बयान में साफ कहा गया है कि शो को बंद करने की खबरें पूरी तरह गलत हैं. मेकर्स की तरफ से कहा गया कि इस तरह की खबर में कोई सच्चाई नहीं हैं. शो बंद करन का फिलहाल कोई प्लान नहीं है. 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' न तो बंद हो रहा है और न ही इसका कोई एंड डेट तय किया गया है. यानी दर्शक बिना किसी चिंता के अपने पसंदीदा शो को आगे भी देख सकते हैं. इस बयान के बाद फैंस ने राहत की सांस ली है.

क्यों फैली गलत खबर

दरअसल, टीवी इंडस्ट्री में अक्सर नए शोज के लॉन्च की खबरें आते ही पुराने शोज को लेकर कयास लगने लगते हैं. इस मामले में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला. नए शो के आने की चर्चा ने इस अफवाह को जन्म दे दिया कि शायद मौजूदा शो को हटाया जाएगा हालांकि, आधिकारिक बयान ने इन सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है.

ये भी पढ़ें:कौन बनेगा करोड़पति में 50 लाख जीतने वाली अमिता सिंह को हुई जेल, किया करोड़ों का घोटाला

Continue reading on the app

  Sports

VIDEO: अभिषेक शर्मा को इस वजह से गेंदबाजी नही करना चाहेंगे चमिंडा वास

नई दिल्ली. श्रीलंका के पूर्व महान तेज गेंदबाज चमिंडा वास ने न्यूज18 हिंदी से एक्सक्लूसिव बातचीत में कहा कि वो इस दौर में अभिषेक शर्मा को गेंदबाजी नहीं करना चाहेंगे. टी-20 क्रिकेट में वास ने टीम इंडिया के टैंपलेट के जमकर तारीफ की. चमिंडा वास श्रीलंका के महानतम तेज गेंदबाजों में से एक हैं, जो अपनी घातक स्विंग और सटीकता के लिए जाने जाते थे. 1996 विश्व कप विजेता टीम के एक प्रमुख सदस्य, वे नई गेंद से विशेष रूप से खतरनाक थे. वास ने 700 से अधिक अंतरराष्ट्रीय विकेट लिए और वनडे में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़े (8/19) का रिकॉर्ड उनके नाम है. Fri, 27 Mar 2026 18:44:11 +0530

  Videos
See all

सड़क किनारे चल रहे तीन लोगों को भी कार ने रौंदा #caraccident #varanasi #roadaccident #cctv #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-27T13:40:15+00:00

Rama Navami पर CM Yogi Adityanath ने गोरखनाथ मंदिर में किया कन्या पूजन | Navratri | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-27T13:37:04+00:00

Bengal Election News :4 मई को क्या Bhawanipur में होगा बड़ा खेला? Reporters Uncut |Suvendu Adhikari #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-27T13:37:43+00:00

Iran Vs America Israel War: ट्रंप ने युद्ध को लेकर जो सोचा, हुआ उसका उलटा!| Trump | Mojtaba khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-27T13:45:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers