Electric SUV: जर्मन कंपनी ऑडी ने चीन में उतारी नई इलेक्ट्रिक कार, जानें Audi E7X के फीचर्स
Electric SUV: जर्मन लग्जरी कार निर्माता ऑडी ने चीन में अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV Audi E7X पेश की है। यह मॉडल कंपनी की पारंपरिक कारों से बिल्कुल अलग है और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को लेकर उसकी नई रणनीति को दर्शाता है। खास बात यह है कि यह एसयूवी ऑडी और SAIC Motor की साझेदारी में तैयार की गई है और इसे एक अलग ऑडी सब-ब्रांड के तहत लॉन्च किया गया है।
डिजाइन और पहचान में बड़ा बदलाव
Audi E7X का डिजाइन इसे बाकी ऑडी कारों से पूरी तरह अलग बनाता है। इसमें कंपनी का पारंपरिक फोर-रिंग लोगो भी नहीं दिया गया है, जो इसकी अलग पहचान को दर्शाता है। फ्रंट में ऑडी की सिग्नेचर ग्रिल की जगह छोटे LED एलिमेंट्स का इस्तेमाल किया गया है, जिससे इसे फ्यूचरिस्टिक लुक मिलता है। इसके अलावा, फ्लश डोर हैंडल और कैमरा-बेस्ड साइड मिरर इसे और भी मॉडर्न बनाते हैं। रियर में रैपराउंड लाइटिंग दी गई है, जो इसे प्रीमियम फील देती है। यह SUV 5 मीटर से ज्यादा लंबी है और इसका व्हीलबेस भी काफी बड़ा है, जिससे केबिन स्पेस बेहतर मिलता है।
बैटरी और रेंज
Audi E7X को नए इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। इसमें बैटरी सप्लाई CATL द्वारा की गई है। इसमें 100 kWh और 109.3 kWh के बैटरी पैक ऑप्शन मिलते हैं। कंपनी के अनुसार, यह SUV एक बार चार्ज करने पर 615 से 715 किलोमीटर तक की रेंज देने में सक्षम है, जो इसे लंबी दूरी के लिए उपयुक्त बनाती है।
भारत में लॉन्च की संभावना?
Audi E7X को खासतौर पर चीन के बाजार को ध्यान में रखकर बनाया गया है। यह मॉडल Audi के एक अलग सब-ब्रांड के तहत आता है, जो केवल लोकल मार्केट स्ट्रेटेजी पर काम करता है। ऐसे में इस SUV के भारत या अन्य ग्लोबल बाजारों में लॉन्च होने की संभावना बेहद कम है।
(मंजू कुमारी)
Ola Electric: ग्राहकों को लुभाने के लिए ओला का नया कैंपेन, प्राइस कट से लेकर गारंटी के ऑफर
Ola Campaign: इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा देने के लिए ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) ने भारत में एक नया और बड़ा कैंपेन #EndICEAge लॉन्च किया है। इस पहल का उद्देश्य पेट्रोल-डीजल वाहनों से इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की ओर तेजी से बदलाव लाना है। कंपनी ने इस कैंपेन के तहत अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स और मोटरसाइकिल्स की कीमतों में बड़ी कटौती की है, जिससे अब एंट्री-लेवल EV की कीमत मात्र ₹49,999 से शुरू हो रही है। यह ऑफर 31 मार्च 2026 तक वैलिड है।
क्या है #EndICEAge कैंपेन?
#EndICEAge कैंपेन के जरिए ओला इलेक्ट्रिक का लक्ष्य भारत में ICE (Internal Combustion Engine) वाहनों को धीरे-धीरे खत्म कर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को मुख्यधारा में लाना है। इस दौरान कंपनी पूरे पोर्टफोलियो पर ₹50,000 तक के बेनिफिट्स भी दे रही है।
₹49,999 की कीमत क्यों खास?
इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) सेगमेंट में अब तक सबसे बड़ी चुनौती कीमत रही है। ओला ने इस बाधा को खत्म करते हुए Gen 3 S1 X (2kWh) और Roadster X (2.5kWh) जैसे मॉडल्स को ₹49,999 की शुरुआती कीमत पर पेश किया है, जिससे आम ग्राहकों के लिए EV खरीदना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है।
ग्राहकों को क्या मिल रहा है?
कंपनी ने सिर्फ कीमत ही नहीं घटाई, बल्कि सर्विस और भरोसे को भी मजबूत किया है। इस कैंपेन में ग्राहकों को सर्विक ट्रस्ट गारंटी में तय समय से देरी पर फ्री Ola कैब वाउचर, 80% मामलों में same-day सर्विस, बायबैक गारंटी के रूप में 60% वैल्यू, पूरे पोर्टफोलियो पर 8 साल की एक्सटेंडेड वारंटी दी जा रही है।
परफॉर्मेंस और टेक्नोलॉजी
ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) के EVs में दमदार परफॉर्मेंस और एडवांस टेक्नोलॉजी मिलती है:
स्कूटर रेंज: 320 किमी तक
मोटरसाइकिल रेंज: 500 किमी तक
0-40 किमी/घंटा: 2.1 सेकंड
टॉप स्पीड: 141 किमी/घंटा
MoveOS 5 के जरिए OTA अपडेट
कंपनी का विजन
कंपनी के चेयरमैन भाविश अग्रवाल के मुताबिक, बढ़ती ईंधन कीमतें और एनर्जी सिक्योरिटी आज बड़ी चिंता हैं। उनका मानना है कि इलेक्ट्रिक व्हीकल्स ही भविष्य हैं और ओला इलेक्ट्रिक इस बदलाव को तेज करने के लिए हर जरूरी कदम उठाएगी।
(मंजू कुमारी)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi













/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)




