Responsive Scrollable Menu

हेवी नहीं, मिनिमल मेंहदी का है जमाना! दुल्हन और उसकी सहेलियां सेव कर लें ये 8 फैंसी डिजाइन

अगर आप खुद ब्राइड बनने वाली हैं या आपके किसी खास दोस्त या रिश्तेदार की शादी है, तो मिनिमल मेंहदी डिजाइन आपके लिए परफेक्ट रहेगा। यहां हम आपके लिए कुछ फैंसी डिजाइन का कलेक्शन ले कर आए हैं, जिनमें से आप कोई भी सिलेक्ट कर सकती हैं।

Continue reading on the app

फिर अटकी Hera Pheri 3: कानूनी विवाद में फंसी फिल्म, डायरेक्टर Priyadarshan ने बताई क्यों हो रही लेट

Hera Pheri 3: बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय कॉमेडी फ्रेंचाइज़ी में से एक 'हेरा फेरी' के फैंस के लिए एक बार फिर निराश करने वाली खबर सामने आई है। लंबे समय से इंतजार कर रहे दर्शकों को 'हेरा फेरी 3' के लिए अभी और इंतजार करना पड़ सकता है, क्योंकि फिल्म एक बार फिर कानूनी विवादों में उलझ गई है।

फिल्म के निर्देशक प्रियदर्शन (Priyadarshan) ने हाल ही में इस स्थिति पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि फिलहाल फिल्म कुछ कानूनी अड़चनों के कारण रुकी हुई है। उन्होंने ये भी बताया कि फिल्म पर काम कब से शुरू होगा।

'हेरा फेरी 3' पर प्रिदर्शन का बड़ा खुलासा

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रियदर्शन ने कानूनी विवादों पर इशारा देते हुए कहा- "अभी कुछ विवाद चल रहे हैं। हम इन विवादों को सुलझाने में लगे हैं। एक बार जब ये सुलझ जाएंगे, हम फिल्म पर काम शुरू करेंगे।"

ये भी पढ़ें- Yami Gautam: यामी गौतम ने बहन के साथ छुपकर देखी 'धुरंधर 2', कैमियो पर दिया मजेदार रिएक्शन, वीडियो वायरल!

गौरतलब है कि प्रियदर्शन ने साल 2000 में आई हेरा फेरी का निर्देशन किया था, जिसने कॉमेडी जॉनर में एक नई पहचान बनाई थी। ऐसे में उनकी वापसी से फैंस को उम्मीद है कि फिल्म का वही पुराना जादू फिर से देखने को मिलेगा। खुद निर्देशक ने भी हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि उम्मीद है कि वह इस फिल्म को सही तरीके से बना पाएंगे।

scene from movie - Hera Pheri

इस फ्रेंचाइज़ी की पहचान इसके किरदारों से जुड़ी रही है। अक्षय कुमार, (राजू), सुनील शेट्टी (श्याम) और परेश रावल (बाबूराव) की तिकड़ी आज भी दर्शकों के दिलों में बसी हुई है। फिल्म के डायलॉग्स और सीन आज भी सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं।

ये भी पढ़ें- Ranbir Kapoor Ram Look: ‘रामायण’ से जुड़ी बड़ी अपडेट, रामनवमी पर नहीं अब इस दिन जारी होगा रणबीर कपूर का राम लुक!

कॉपीराइट को लेकर है विवाद

लेकिन हेरा फेरी 3 को बड़े पर्दे पर लाना आसान नहीं रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म इस समय कई कानूनी, वित्तीय और कॉन्ट्रैक्ट से जुड़े विवादों में फंसी हुई है। बताया जा रहा है कि कॉपीराइट को लेकर सेवन आर्ट्स इंटरनेशनल ने निर्माता फिरोज नाडियाडवाला के अधिकारों पर सवाल उठाए हैं, जो इस देरी की एक बड़ी वजह बन रहे हैं।

पिछले कुछ वर्षों में फिल्म को लेकर मालिकाना हक, क्रिएटिव कंट्रोल और कॉन्ट्रैक्ट से जुड़े मतभेद भी सामने आए हैं, जो कई बार कानूनी नोटिस और सार्वजनिक विवाद तक पहुंच चुके हैं। यही कारण है कि यह प्रोजेक्ट बार-बार आगे बढ़ने के बजाय अटक जाता है।

फिलहाल हेरा फेरी 3 पूरी तरह होल्ड पर है और इसकी शूटिंग या रिलीज को लेकर कोई तय तारीख सामने नहीं आई है।
 

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: KKR का वो खिलाड़ी, जिसने रोक दिए 2 शतक, रोहित शर्मा-रायन रिकल्टन का तोड़ा दिल

IPL 2026: आईपीएल 2026 के दूसरे मैच में मुंबई इंडियंस की ओपनिंग जोड़ी रोहित शर्मा और रायन रिकल्टन ने कमाल की बल्लेबाजी की, लेकिन दोनो बल्लेबाज शतक से चूक गए. जिसकी वजह अनुकूल रॉय की शानदार फील्डिंग रही. Sun, 29 Mar 2026 23:19:05 +0530

  Videos
See all

स्थानीय लोगों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा #baghpat #fire #firenews #viral #lpgcrisis #fireworks #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-29T22:00:04+00:00

Dhurandhar 2 Movie : माफिया अतीक का खौफनाक सच ! #atiqueahmed #upnews #cmyogi #prayagraj #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-29T22:12:31+00:00

Dhurandhar The Revenge: माफिया अतीक सीएम योगी से डरता था ? #atiqueahmed #cmyogi #dhurandhar2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-29T22:24:09+00:00

India Vs Pakistan : भारत के पास ये अटैक हेलीकॉप्टर ! #indiavspakistan #pakistan #sushantsinha #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-29T22:00:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers