आज के युवा राकेश बेदी को फिल्म 'धुरंधर' से जानते हैं, जिन्होंने जमील जमाली के रोल से पाकिस्तान में खलबली मचा दी है. दरअसल, 'धुरंधर' में उनका किरदार पाकिस्तानी नेता की जिंदगी से प्रेरित है, जिसे सीक्वल में भारतीय जासूस के रूप में दिखाया गया है. राजेश बेदी 90s के किड्स के लिए नए नहीं हैं. वे दशकों से लोकप्रिय हैं. उन्होंने 80 के दशक से अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों को खूब एंटरटेन किया. रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर' में 'जमीला जमाली' के दमदार रोल के लिए उन्हें काफी सराहना मिल रही है. उन्होंने 'चश्मे बद्दूर' जैसी फिल्मों मे मजेदार रोल निभाए. उन्हें टेलीविजन में 'ये जो है जिंदगी' से बड़ा ब्रेक मिला. इसके बाद, वे 'श्रीमान श्रीमती' में दिलरुबा, 'यस बॉस' में मोहन और 'भाबीजी घर पर हैं' में भूरीलाल के किरदारों से घर-घर पॉपुलर हुए.
Continue reading on the app
पश्चिम एशिया में युद्ध जैसे हालात और LPG गैस की किल्लत को देखते हुए सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब उन सभी इलाकों में PNG (पाइप्ड नेचुरल गैस) कनेक्शन लेना अनिवार्य कर दिया गया है जहां गैस पाइपलाइन की सुविधा मौजूद है। ऐसे में बड़ी संख्या में लोग नए कनेक्शन लगवा रहे हैं और सबके मन में यही सवाल है कि क्या PNG, पुराने LPG सिलेंडर से बेहतर है? इसका सीधा जवाब है, हां, PNG एक बेहद स्मार्ट और सुरक्षित विकल्प है।
डिजिटल कंट्रोल और सुविधा
अगर आप PNG कनेक्शन लेते हैं, तो इसे मैनेज करना बहुत आसान हो जाता है। सिलेंडर खत्म होने का डर या डिलीवरी का इंतजार अब बीते दिनों की बात हो जाएगी। ज्यादातर काम गैस कंपनी के मोबाइल ऐप से ही हो जाते हैं, जिससे आपका समय और मेहनत दोनों बचते हैं।
अपनी बिलिंग खुद करें
PNG का सबसे बड़ा फायदा इसकी 'सेल्फ बिलिंग' सुविधा है। आपको किसी मीटर रीडर का इंतजार करने की जरूरत नहीं है। आप ऐप के जरिए खुद मीटर की फोटो अपलोड करके बिल जेनरेट कर सकते हैं। इससे यह सुनिश्चित होता है कि आप सिर्फ उतनी ही गैस के पैसे दे रहे हैं जितनी आपने इस्तेमाल की है।
रियल टाइम ट्रैकिंग
ऐप के जरिए आप अपनी गैस की खपत को रियल टाइम में ट्रैक कर सकते हैं। आप पिछले महीनों के बिल और खपत की तुलना कर सकते हैं, जिससे मीटर रीडिंग में किसी भी तरह की धोखाधड़ी की गुंजाइश खत्म हो जाती है। यह पूरी तरह पारदर्शी सिस्टम है।
कम गैस मिलने की चिंता खत्म
LPG सिलेंडर के साथ अक्सर यह शिकायत रहती थी कि उसमें गैस कम है या चोरी हो गई है। PNG के साथ ऐसी कोई समस्या नहीं होती। मीटर की सटीक रीडिंग और आपका बिल हमेशा मेल खाते हैं, जिससे आपको चपत लगने का कोई खतरा नहीं रहता।
आसान ट्रांसफर और तुरंत मदद
अगर आपको अपना घर बदलना है या कनेक्शन किसी और के नाम करना है, तो यह काम भी ऐप के जरिए घर बैठे हो जाएगा। बस जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और काम हो गया। इसके अलावा, किसी भी खराबी या इमरजेंसी की स्थिति में आप ऐप से अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं या एसओएस बटन का इस्तेमाल कर तुरंत मदद पा सकते हैं।
Continue reading on the app