Responsive Scrollable Menu

Gold Silver Price Today: रामनवमी पर सोने-चांदी के दाम धड़ाम, जानिए कितना सस्ता हुआ गोल्ड?

Gold Silver Price Today (27 March 2026): मिडिल ईस्ट तनाव के कारण भारत में पिछले कई दिनों से कीमतों धातुओं की कीमतें लगातार नीचे आ रही हैं। आज रामनवमी (27 मार्च 2026) के मौके पर भी सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, शुक्रवार को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 2,490 रुपए घटकर 1.44 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई। इससे पहले बुधवार को यह 1.46 लाख रुपए थी।

इसी तरह, एक किलो चांदी की कीमत 9,114 रुपए घटकर 2.25 लाख रुपए हो गई। 25 मार्च को इसका भाव 2.35 लाख रुपए प्रति किलो था। आंकड़ों के अनुसार, पिछले 28 दिनों में सोने की कीमत में 15,382 रुपए और चांदी की कीमत में 41,000 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है। आइए अब देश के बड़े शहरों में गोल्ड के ताजा दाम देखें। 

देश के बड़े शहरों में 24 कैरेट गोल्ड के ताजा दाम 

शहर  गोल्ड के दाम प्रति 10 ग्राम
दिल्ली ₹1,44,860
मुंबई  ₹1,44,710
चेन्नई  ₹1,46,510
कोलकाता ₹1,44,710
भोपाल  ₹1,44,760
जयपुर  ₹1,44,860
अहमदाबाद ₹1,44,760
रायपुर ₹1,44,710
पटना ₹1,44,760
लखनऊ ₹1,44,860

गिरावट के पीछे मुख्य वजहें
हालांकि आमतौर पर युद्ध जैसे माहौल में सोने और चांदी की कीमतें बढ़ती हैं, इस बार हालात अलग दिख रहे हैं। इसके पीछे मुख्य कारण हैं:

कैश की सुरक्षा: मध्य पूर्व में तनाव बढ़ने के कारण निवेशक जोखिम नहीं लेना चाह रहे हैं। इसके चलते वे अपने सोने और चांदी को बेचकर नकद राशि इकठ्ठा कर रहे हैं, ताकि अनिश्चित समय में उनके पास लिक्विड फंड उपलब्ध हो।

प्रॉफिट बुकिंग: जनवरी में सोने और चांदी की कीमतें रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थीं। बड़े निवेशकों ने ऊंचे दाम पर अपनी होल्डिंग बेचनी शुरू कर दी, जिससे बाजार में सप्लाई बढ़ गई और कीमतें गिर गईं।

ब्याज दरों का असर: अमेरिका में फेडरल रिजर्व द्वारा सख्त ब्याज दर नीति अपनाने के चलते कीमती धातुओं की मांग पर असर पड़ा और उनकी चमक कम हुई।

कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया के अनुसार, आने वाले समय में भी सोना-चांदी के दामों में गिरावट जारी रह सकती है। ऐसे में निवेशकों को फिलहाल इन धातुओं में निवेश करने से बचना चाहिए।

ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान

1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें: हमेशा BIS (ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड) का हॉलमार्क वाला गोल्ड ही खरीदें। हॉलमार्किंग नंबर अल्फान्यूमेरिक होता है, जैसे AZ4524, और यह बताता है कि सोना कितने कैरेट का है।

2. कीमत क्रॉस चेक करें: सोने की सही कीमत और वजन खरीदने से पहले अलग-अलग सोर्सेज से क्रॉस-चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग होता है। इन सावधानियों का ध्यान रखकर आप सुरक्षित और सही निवेश कर सकते हैं।

 

 

Continue reading on the app

West Asia संकट पर Omar Abdullah की PM Modi से गुहार, 'अन्यायपूर्ण युद्ध' रोकने के लिए कूटनीति का करें इस्तेमाल

जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष को जल्द से जल्द समाप्त कराने के लिए भारत के वैश्विक कूटनीतिक प्रभाव का उपयोग करने का आग्रह किया। जम्मू और कश्मीर विधानसभा के बजट सत्र के दौरान बोलते हुए, अब्दुल्ला ने क्षेत्र में बिगड़ती मानवीय स्थिति पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इस संकट ने लाखों लोगों को प्रभावित किया है और राष्ट्रीय सीमाओं से परे भी पीड़ा का कारण बन रहा है।
 

इसे भी पढ़ें: Hormuz पर Iran की सीधी चेतावनी, IRGC बोला- किसी भी अमेरिकी हरकत का देंगे 'कड़ा जवाब'


मुख्यमंत्री ने बताया कि संघर्ष को लेकर होने वाली चर्चाओं में अक्सर सत्ता परिवर्तन, होर्मुज जलडमरूमध्य और तेल की बढ़ती कीमतों जैसे रणनीतिक और राजनीतिक पहलुओं पर ही ध्यान केंद्रित किया जाता है। हालांकि, उन्होंने कहा कि मानवीय पीड़ा, विशेष रूप से ईरान में, पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने भारत पर इसके प्रत्यक्ष प्रभाव को भी उजागर किया। जम्मू और कश्मीर के लोगों सहित कई भारतीय नागरिक इस समय ईरान में फंसे हुए हैं। उन्होंने कहा कि भारत में इसका असर पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारों और परिवारों में बढ़ती चिंता के रूप में दिखाई दे रहा है।
 

इसे भी पढ़ें: ईरान का ऐसा खौफ, होटल में छिपे अमेरिकी सैनिक, हमले के बाद कई ठिकाने बर्बाद


उन्होंने कहा कि जनता के प्रतिनिधि होने के नाते, हमें इस सदन में अपनी चिंताएं उठाने का पूरा अधिकार है। उन्होंने आगे कहा कि यद्यपि विधानसभा युद्ध को रोक नहीं सकती, लेकिन भारत की मजबूत कूटनीतिक स्थिति उसे शांति की दिशा में योगदान देने की क्षमता प्रदान करती है। अमेरिका, इज़राइल और ईरान जैसे देशों के साथ भारत के संबंधों का जिक्र करते हुए अब्दुल्ला ने विश्वास व्यक्त किया कि केंद्र सरकार रचनात्मक भूमिका निभा सकती है। उन्होंने प्रधानमंत्री से इन संबंधों और व्यक्तिगत कूटनीतिक चैनलों का उपयोग करके संघर्ष को जल्द से जल्द समाप्त करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि युद्ध की समाप्ति से पीड़ा कम होगी और राष्ट्रों के बीच शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व बहाल करने में मदद मिलेगी। 

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: KKR का वो खिलाड़ी, जिसने रोक दिए 2 शतक, रोहित शर्मा-रायन रिकल्टन का तोड़ा दिल

IPL 2026: आईपीएल 2026 के दूसरे मैच में मुंबई इंडियंस की ओपनिंग जोड़ी रोहित शर्मा और रायन रिकल्टन ने कमाल की बल्लेबाजी की, लेकिन दोनो बल्लेबाज शतक से चूक गए. जिसकी वजह अनुकूल रॉय की शानदार फील्डिंग रही. Sun, 29 Mar 2026 23:19:05 +0530

  Videos
See all

Dhurandhar The Revenge: माफिया अतीक सीएम योगी से डरता था ? #atiqueahmed #cmyogi #dhurandhar2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-29T22:24:09+00:00

Dhurandhar 2 Movie : माफिया अतीक का खौफनाक सच ! #atiqueahmed #upnews #cmyogi #prayagraj #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-29T22:12:31+00:00

India Vs Pakistan : भारत के पास ये अटैक हेलीकॉप्टर ! #indiavspakistan #pakistan #sushantsinha #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-29T22:00:08+00:00

Iran Israel War Update: सीज़फायर पर क्या बोला ईरान? | Trump | Netanyahu | Khamenei | Attack #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-29T22:30:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers