Responsive Scrollable Menu

महाराष्ट्र का 10वीं फेल ढोंगी बाबा:पूजा के नाम पर मर्सिडीज और 6 करोड़ ऐंठे, लड़कियां सप्लाई करने का भी आरोप

महाराष्ट्र के नासिक में गिरफ्तार स्वयंभू ‘बाबा' अशोक खरात को लेकर रोज नए खुलासे हो रहे हैं। गुरुवार को पुणे के एक बड़े लॉजिस्टिक्स कारोबारी राजेंद्र जसूद ने खरात के खिलाफ नौवीं एफआईआर दर्ज कराई। खरात पर राजेंद्र से विदेश में बिजनेस सफल कराने और ‘अवतार पूजा’ के नाम पर करीब 6 करोड़ रुपए ठगने का आरोप है। जांच एजेंसियों को आशंका है कि यह मामला केवल ठगी तक सीमित नहीं, बल्कि रसूखदार लोगों से जुड़े अन्य एंगल की भी जांच की जा रही है, जिसमें लड़कियां सप्लाई करने से जुड़े आरोपों की भी पड़ताल हो रही है। खरात ने पीड़ित व्यापारी को डराया था कि अगर पूजा नहीं की तो नाग देवता काट लेंगे और उसकी मौत हो जाएगी। इसी खौफ में उसने व्यापारी से 90 लाख रु. की मर्सिडीज कार और फार्महाउस के इंटीरियर के लिए करोड़ों रुपए वसूल लिए। खरात ने कारोबारी को झांसा दिया था कि उसे अवतार पूजा के लिए 21 अलग-अलग कोनों से ऊर्जा बटोरनी होगी। इसके लिए उसने म्यांमार, ग्रीनलैंड और अमेरिका तक यात्राएं कराईं। विधायक की पत्नी भी खरात की ‘खास भक्त’ खरात के ‘ब्रह्मसदन’ और ईशान्येश्वर मंदिर में आम लोगों के साथ-साथ सत्ता से जुड़े लोग भी पहुंचते थे। एक विधायक की पत्नी भी उसकी प्रमुख भक्तों में शामिल बताई जा रही हैं। वह न केवल नियमित रूप से पूजा के लिए आती थीं, बल्कि ट्रस्ट की गतिविधियों में भी सक्रिय थीं। कई पूर्व मंत्रियों और अधिकारियों के साथ खरात की तस्वीरें अब जांच के दायरे में हैं। गणित में 28 नंबर वाला सिखा रहा था ‘अंकशास्त्र’ जांच में खरात की 1983 की असली मार्कशीट मिली है, जिसने उसके दावों की पोल खोल दी। खरात खुद को ‘डॉक्टर ऑफ कॉस्मोलॉजी’ और अंकशास्त्र का विशेषज्ञ बताता था, लेकिन वह 10वीं की परीक्षा में फेल हो चुका था। उसे गणित में महज 28 अंक मिले थे पर वह ‘न्यूमेरोलॉजी’ और ‘ग्रह दोष’ के नाम पर अमीर लोगों को प्रभावित करता था। झूमर की लाइट बंद होते ही ‘शुद्धिकरण’ का खेल शुरू स्टाफ समझता था कोड लैंग्वेज... अंदर कब नहीं जाना है एसआईटी प्रमुख तेजस्वी सातपुते की जांच में एक ‘कोड लैंग्वेज’ का पता चला है। केबिन के बाहर एक झूमर लगा था। जब खरात किसी महिला को ‘शुद्धिकरण’ के लिए बुलाता, तो झूमर की लाइट बंद कर देता था। स्टाफ समझ जाता था कि अंदर यौन शोषण चल रहा है और किसी को प्रवेश नहीं करना है। वीडियो वायरल करने वालों पर एक्शन इस मामले में पीड़ित महिलाओं की पहचान उजागर करने वाले अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर फैलाने के आरोप में राहुल शिंदे और योगेश अधव को गिरफ्तार किया गया है।

Continue reading on the app

सेना ने लौटाया पंजाब का दूध, वेरका के सैंपल फेल:कहा- 7 दिन में वापस ले जाएं; विवाद बढ़ा तो सरकार ने जांच कमेटी बनाई

पंजाब के वेरका ब्रांड के दूध पाउडर को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया। भारतीय सेना की जांच में सप्लाई किए गए दूध पाउडर के सैंपल फेल पाए गए, जिसके बाद करीब 125 मीट्रिक टन की खेप को क्वालिटी मानकों पर खरा न उतरने के कारण वापस लौटा दिया गया। सेना की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि 7 दिनों के भीतर इन नमूनों को हमारे कार्यालय से ले जाएं। यदि तय समय में नमूने नहीं लिए गए, तो उन्हें अधिकारियों की कमेटी द्वारा नष्ट कर दिया जाएगा और इसके बाद कोई दावा स्वीकार नहीं किया जाएगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए मिल्कफेड और पंजाब सरकार ने जांच के आदेश दिए हैं और संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी किया गया है, जबकि विपक्ष ने इसे लेकर सख्त कार्रवाई और उच्च स्तरीय जांच की मांग उठाई है। विवाद बढ़ने पर विभाग ने फैक्ट फाइंडिंग कमेटी गठित कर दी है, जो मामले की जांच करेगी। पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह ने कहा कि मीडिया से पता चला है कि दो सैंपल फेल हुए हैं। वेरका अपने स्तर पर जांच कर रहा है। अगर जरूरत पड़ी तो फूड सप्लाई विभाग भी जांच करेगा। सेना ने भेजे नोटिस की कॉपी सेना की ओर से भेजे गए नोटिस में क्या लिखा… लुधियाना जिला कोऑपरेटिव मिल्क प्रोड्यूसर्स यूनियन को भेजे गए एक नोटिस में आर्मी सर्विस कोर यूनिट के ऑफिसर कमांडिंग ने बताया कि वेरका की लुधियाना यूनिट द्वारा सप्लाई किया गया लगभग 125 मीट्रिक टन होल मिल्क पाउडर रिजेक्ट किया जा रहा है। पत्र में बताया कि मिल्क पाउडर के दो बैच - एक 58.338 टन का और दूसरा 66.654 टन का रिजेक्ट कर दिए गए। रद्द करने के पीछे कारण क्वालिटी से जुड़ा होना बताया गया है। इस पत्र की कॉपी केंद्रीय रक्षा मंत्रालय में परचेज और फूड इंस्पेक्शन ऑर्गनाइजेशन के चीफ डायरेक्टर को भी भेजी गई है। विपक्ष से सरकार को घेरा… पंजाब में सुर्खियां बटोरने वाली सरकार- बाजवा कांग्रेस के सीनियर नेता प्रताप सिंह बाजवा का कहना है कि भगवंत मान, जो कि सहकारिता विभाग भी संभालते हैं, उनके खाते में एक और “उपलब्धि” जुड़ गई है। कानून-व्यवस्था के बिगड़ने और राज्य को प्रशासनिक ठहराव की ओर धकेलने के बाद, अब मान सरकार ने पंजाब की शान मानी जाने वाली वेरका को भी इस हालत में पहुंचा दिया है कि उसका मिल्क पाउडर भारतीय सेना द्वारा अस्वीकार कर दिया गया। यह अब केवल अक्षमता नहीं, बल्कि विफलताओं का एक पैटर्न बन चुका है। शासन से लेकर संस्थाओं तक आम आदमी पार्टी जिस चीज को छूती है, वह कमजोर होती नजर आती है। पंजाब एक ऐसी सरकार की कीमत चुका रहा है, जो सिर्फ सुर्खियां बटोरने में माहिर है, लेकिन काम करने में नहीं। करोड़ों लोगों की सेहत से खिलवाड़ - मजीठिया शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया ने कहा कि भगवंत मान जो खुद को पंजाब का बेटा कहते हैं, पर आरोप है कि उनके कार्यकाल में पंजाब की विरासत को नुकसान पहुंचा है। देश की सशस्त्र सेना (आर्मी) ने वेरका, जो पंजाब सरकार का एक सहकारी संस्थान है, द्वारा सप्लाई किए गए सूखे दूध को पूरी तरह खारिज कर दिया। सवाल उठ रहा है कि यही दूध पंजाब में बिना जवाबदेही के बेचा जा रहा है और करोड़ों लोगों की सेहत से खिलवाड़ हो रहा है। सेना द्वारा सैंपल रिजेक्ट किए जाने से सरकार के दावों की पोल खुलने की बात कही जा रही है। बताया गया है कि दिल्ली में वेरका की अपील भी खारिज हो चुकी है, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है। जबकि लैब रिपोर्ट में सैंपलों में मेटल और काले कण होने का दावा किया गया है। इसके साथ ही यह सवाल भी उठाए जा रहे हैं कि क्या निजी डेयरी कंपनियों को फायदा पहुंचाने या चुनावी लाभ के लिए ऐसा किया जा रहा है, और क्या यह पंजाब के दूध उत्पादक किसानों को बदनाम करने की साजिश है। विभाग सीधे तौर पर मुख्यमंत्री के अधीन होने के कारण उन्हें जिम्मेदार बताया जा रहा है और इन विवादों को देखते हुए उनके इस्तीफे की मांग भी उठ रही है।

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी ठोकेंगे 300 रन? CSK के खिलाफ दमदार रिकॉर्ड दे रहा गवाही

RR vs CSK: वैभव सूर्यवंशी एक्शन में दिखने वाले हैं. उनका पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ है, जिसमें उनकी निगाह 300 रन पर होगी. वैभव उस जादुई आंकड़े को छू पाएंगे या नहीं और कैसा है CSK के खिलाफ उनका रिकॉर्ड, आइए जानते हैं. Mon, 30 Mar 2026 10:21:28 +0530

  Videos
See all

Viral Video | जमीन विवाद में लाठी डंडे और तलवारे चलीं | #viralnews | #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T05:04:50+00:00

सेंट्रल तेहरान में इजरायल की भीषण बमबारी | #middleeastconflict #airstrike #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T05:17:22+00:00

CM Bhajanlal Sharma ने की चाय पर चर्चा! #rajasthannews #bhajanlalsharma #shorts #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T05:00:28+00:00

US Israel Iran War News Update: ईरान ने इजरायल पर शुरू कर दिया बड़ा हमला | Trump | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T05:01:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers