नई दिल्ली, 27 मार्च (आईएएनएस)। भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने अपने करियर में वो सब कुछ हासिल किया, जिसका ख्वाब एक खिलाड़ी देखता है। साइना की उपलब्धियों ने देश की बेटियों को बैडमिंटन के खेल में उतरने के लिए प्रेरित किया। साइना ओलंपिक में भारत के लिए इस खेल में पदक जीतने वाली पहली खिलाड़ी बनी थीं। 28 मार्च 2015 को साइना वर्ल्ड रैंकिंग में नंबर एक की पोजीशन तक पहुंचने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी भी बनीं।
नई दिल्ली, 27 मार्च (आईएएनएस)। भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने अपने करियर में वो सब कुछ हासिल किया, जिसका ख्वाब एक खिलाड़ी देखता है। साइना की उपलब्धियों ने देश की बेटियों को बैडमिंटन के खेल में उतरने के लिए प्रेरित किया। साइना ओलंपिक में भारत के लिए इस खेल में पदक जीतने वाली पहली खिलाड़ी बनी थीं। 28 मार्च 2015 को साइना वर्ल्ड रैंकिंग में नंबर एक की पोजीशन तक पहुंचने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी भी बनीं।
Steve Smith Investment: ऑस्ट्रेलिया के स्टार क्रिकेटर स्टीव स्मिथ ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वे सिर्फ मैदान पर ही नहीं, बल्कि निवेश के मामले में भी काफी समझदार हैं। स्मिथ ने एक ऐसा फैसला लिया, जिससे उन्हें एक ही दिन में करीब 9.5 करोड़ रुपये (लगभग 1.4 मिलियन डॉलर) का फायदा हुआ।
दरअसल, स्मिथ ने साल 2015 में ऑनलाइन फर्नीचर और बेडिंग कंपनी कोआला में 1 लाख डॉलर का निवेश किया था। उस समय उन्होंने कंपनी में 10% हिस्सेदारी खरीदी थी। समय के साथ उनकी हिस्सेदारी घटकर 3.9% रह गई, लेकिन कंपनी की ग्रोथ ने इस निवेश को बेहद फायदेमंद बना दिया।
हाल ही में कोआला ने ऑस्ट्रेलियन स्टॉक एक्सचेंज (ASX) पर लिस्टिंग की। लिस्टिंग के दिन स्मिथ की हिस्सेदारी की वैल्यू करीब 11.9 मिलियन डॉलर थी, जो दिन खत्म होते-होते बढ़कर 13.2 मिलियन डॉलर से ज्यादा हो गई। यानी सिर्फ एक दिन में उनकी नेटवर्थ में करीब 1.4 मिलियन डॉलर (करीब 9.5 करोड़ रुपये) का इजाफा हो गया।
स्मिथ सिर्फ एक कंपनी तक सीमित नहीं हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, वे कई स्टार्टअप्स और बिजनेस में निवेश कर चुके हैं। वे बैम्बू नाम की फिनटेक ऐप के ब्रांड एंबेसडर भी हैं, जो यूजर्स को डिजिटल करेंसी और कीमती धातुओं में छोटे-छोटे निवेश करने में मदद करती है। इसके अलावा उन्होंने ओट मिल्क गुडनेस की सह-स्थापना की है और ऑनलाइन फोटोग्राफी मार्केटप्लेस स्नेपर में शुरुआती निवेशकों में शामिल रहे हैं।
इधर, क्रिकेट के मोर्चे पर भी ऑस्ट्रेलियाई टीम का शेड्यूल काफी व्यस्त रहने वाला है।क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 2026-27 का इंटरनेशनल कैलेंडर जारी कर दिया है, जिसमें मैचों की भरमार है। इस शेड्यूल के चलते खिलाड़ियों को आराम के लिए बहुत कम समय मिलेगा।
इस बीच सबसे ज्यादा चर्चा भारत में होने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को लेकर है। यह सीरीज जनवरी के मध्य या अंत में शुरू हो सकती है। खास बात यह है कि स्मिथ, पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड और नाथन लियोन जैसे बड़े खिलाड़ी अब तक भारत में टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाए हैं, ऐसे में यह दौरा उनके लिए बड़ी चुनौती माना जा रहा है।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने यह भी संकेत दिया है कि आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के शुरुआती मुकाबलों में स्टार गेंदबाजों- मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस और जोश हेजलवुड को आराम दिया जा सकता है, ताकि वे पूरे सीजन और अंतरराष्ट्रीय शेड्यूल के लिए फिट रह सकें।
कुल मिलाकर, स्टीव स्मिथ जहां एक ओर अपने निवेश से सुर्खियों में हैं, वहीं आने वाला क्रिकेट कैलेंडर उनके और ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए बड़ी परीक्षा साबित होने वाला है।