Yami Gautam: यामी गौतम ने बहन के साथ छुपकर देखी 'धुरंधर 2', कैमियो पर दिया मजेदार रिएक्शन, वीडियो वायरल!
Yami Gautam: बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम हाल ही में अपनी बहन सुरीली गौतम के साथ चुपके से थिएटर पहुंचीं, जहां उन्होंने ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर 2’ देखी। खास बात यह है कि इस फिल्म को उनके पति आदित्य धर ने बनाया है और इसमें यामी का कैमियो भी है। यामी की बहन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है जिसमें वो और यामी साथ में फिल्म देख रही है।
वीडियो में दिखा मजेदार पल
वीडियो में दोनों बहनों ने फिल्म दर्शकों से खचाखच भरे थिएटर में देखी। सुरीली गौतम ने वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जिसे यामी ने रीशेयर किया। यामी अपने कैमियो सीन पर मुस्कुराती भी दिखाई दी।
यामी गौतम का फिल्म में एक छोटा सीन है। उन्होंने फिल्म की रिलीज से पहले इसे देखा था और अब दोबारा अपने बहन के साथ थिएटर में जाकर मजा लिया।
यह भी पढ़े - थिएटर में गालियां म्यूट, OTT पर अनकट? दीपक तिजोरी ने 'धुरंधर 2' को लेकर CBFC के सेंसरशिप पर उठाए सवाल
सुरीली गौतम ने दी बधाई
सुरीली ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “एक बार फिर आदित्य धर को सलाम। शानदार फिल्म, हमें आप पर गर्व है। मेरी प्यारी बहन यामी, तुम्हें ढेर सारा प्यार।”
‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस धमाका
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने आठ दिनों में वर्ल्डवाइड 1080 करोड़ और भारत में 674.17 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर इतिहास रच दिया है। पहले पार्ट ने 1,307.35 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया था।
कास्ट और बजट
फिल्म में यामी गौतम के अलावा रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और अन्य कई कलाकार हैं। दोनों पार्ट्स का कुल बजट 255 करोड़ रुपये है।
यह भी पढ़े - धुरंधर द रिवेंज का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, पठान-कल्कि 2898 AD और दंगल के रिकॉर्ड को पछाड़ा!
होर्मुज संकट: ब्रिटेन की हस्तक्षेप पर विचार और ईरान की सीधी चेतावनी
होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरान द्वारा नाकाबंदी और जहाजों से वसूली के कारण वैश्विक तेल संकट गहरा रहा है. ब्रिटेन इसे खुलवाने की पहल कर रहा है, जिससे ईरान ने गंभीर परिणामों की चेतावनी दी है. अमेरिका को ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी समेत कई देशों से मदद का भरोसा मिला है. ईरान ने होर्मुज में घातक माइंस बिछाई हैं, जिन्हें हटाने के लिए ब्रिटेन रोबोटिक ड्रोन भेजने की योजना बना रहा है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi














/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)



