Responsive Scrollable Menu

HDFC बैंक के शेयर बेच निकल रहे निवेशक, सेबी से जुड़ी इस खबर का असर

एचडीएफसी बैंक के पार्ट-टाइम चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती ने नैतिक चिंताओं का हवाला देते हुए अपना पद अचानक छोड़ दिया था। उनका इस्तीफा 18 मार्च से प्रभावी हुआ। यह पहली बार है जब बैंक के किसी पार्ट-टाइम चेयरमैन ने कार्यकाल के बीच में इस्तीफा दिया है जिससे बैंक के कामकाज को लेकर सवाल खड़े हो गए।

Continue reading on the app

Iran War : चेहरे धुंधले क्यों? 5 दिन… 10 दिन… आखिर क्या सोच रहा है अमेरिका? मेजर गौरव आर्य खोले राज

Iran War: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें बड़े नेताओं के चेहरे धुंधले नजर आ रहे हैं. इन तस्वीरों को लेकर अब सवाल उठने लगे हैं. लोग जानना चाहते हैं कि आखिर इनका मकसद क्या है. मेजर गौरव आर्य ने बताया कि यह 'इन्फॉर्मेशन वॉरफेयर' का हिस्सा हो सकता है. यानी लोगों के बीच भ्रम और डर पैदा करने की कोशिश. तस्वीरों में डोनाल्ड ट्रंप और अन्य बड़े नेता दिख रहे हैं, लेकिन चेहरों को जानबूझकर धुंधला किया गया है. कहा जा रहा है कि इससे कोई बड़ा संदेश देने की कोशिश नहीं हो रही. क्योंकि ये सभी चेहरे पहले से ही दुनिया भर में पहचाने जाते हैं. ऐसे में इन्हें छिपाने का मतलब साफ नहीं है. इधर, ट्रंप बार-बार ईरान को समय दे रहे हैं. पहले 5 दिन, फिर 10 दिन की बात सामने आई. लेकिन ईरान पर इसका खास असर नहीं दिख रहा. ईरान खुलकर कह रहा है कि वह दबाव में नहीं आएगा. एक राय यह भी है कि अमेरिका अभी अपनी तैयारी में लगा है. सेना और संसाधन जुटाए जा रहे हैं. सही समय आने पर बड़ा फैसला लिया जा सकता है.

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की टेंशन बढ़ी, धोनी के बाद Dewald Brevis भी हो सकते हैं बाहर

आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अपना अभियान राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 30 मार्च, सोमवार से करेगी। इस मुकाबले के 24 घंटे पहले टीम के लिए एक और चिंता बढ़ाने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, पहले एमएस धोनी और अब डिवाल्ड ब्रेविस कुछ मैचों से बाहर हो सकते हैं।  

रेव स्पोर्ट्ज के अनुसार, डेवाल्ड ब्रेविस साइड स्ट्रेन से परेशान हैं। जिस कारण वह शुरुआती दो-तीन मैच मिस कर सकते हैं। चेन्नई सुपर किंग्स अपना पहला मैच राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलेगी। फिर 3 अप्रैल को टीम पंजाब किंग्स और 5 अप्रैल को आरसीबी से भिड़ेगी। इन मैचों से एमएस धोनी का बाहर होना लगभग तय है। वहीं अब ब्रेविस को लेकर भी सस्पेंस है कि वह शुरुआती तीन मुकाबले खेल पाएंगे या नहीं। 

डेवाल्ड ब्रेविस अगर बाहर हुए तो ये चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बहुत बड़ा झटका हो सकता है। इससे पहले नाथन एलिस पूरे सीजन से बाहर हुए थे। फिर धोनी के बाहर रहने की जानकारी मिली, अब ब्रेविस भी शुरुआती मुकाबले मिस कर सकते हैं। ब्रेविस के प्लेइंग 11 में ना होने से टीम मैथ्यू शॉर्ट को विदेशी विकल्प और सरफराज खान को भारतीय बल्लेबाजी विकल्प के तौर पर आजमा सकती है। 

चेन्नई सुपर किंग्स ने इससे पहले नाथन एलिस की जगह स्पेन्सर जॉन्सन को चुना था। जॉन्सन भी पूरी तरह फिट नहीं थे और रिहैबिलिटेशन पर थे। टीम ने काफी बड़ा दांव खेला था। अब ब्रेविस की गैरमौजूदगी टीम के मध्यक्रम को कमजोर कर सकती है। आईपीएल 2025 में ब्रेविस ने येलो आर्मी के लिए काफी सुर्खियां बटोरी थीं। 
Sun, 29 Mar 2026 19:02:35 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala: ईरान में इन 4 जगहों से घुस सकता है अमेरिका! | Sushant Sinha | Iran Israel War #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-29T13:36:35+00:00

US-Israel Iran War LIVE Updates: अमेरिका-ईरान जंग में कैसे हैं हालात?, जानिए सब कुछ | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-29T13:39:07+00:00

Akhilesh On Atique Ahmad: माफिया अतिक का BJP से कनेक्शन? अखिलेश का चौंकाने वाला खुलासा ! #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-29T13:43:10+00:00

Iran America War : क्या Saudi Arabia करवा रहा है ईरान पर हमला? | US-Iran War 2026 | Donald Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-29T13:45:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers