RR-RCB Sale: 31000 करोड़ में बिकी राजस्थान और बेंगलुरु फ्रेंचाइजी, BCCI को डील से क्या मिलेगा?
RR-RCB Sale: आईपीएल 2026 की शुरुआत से ठीक पहले दो बड़ी फ्रेंचाइजी- राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की बिक्री ने क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी। दोनों टीमों की कुल डील करीब 31000 करोड़ रुपये में हुई, जो अब तक की सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी डील्स में से एक मानी जा रही। इसके साथ ही सवाल उठ रहा है कि इस सौदे में बीसीसीआई को कितना फायदा होगा।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस डील से बीसीसीआई को भी मोटी कमाई होने वाली। राजस्थान रॉयल्स की बिक्री से बोर्ड को करीब 1550 करोड़ रुपये जबकि आरसीबी की डील से लगभग 1583 करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद है। यह रकम फ्रेंचाइजी ट्रांसफर पर लगने वाली 5 प्रतिशत अनिवार्य फीस के तहत मिलेगी।
दरअसल, आईपीएल की सभी 10 टीमों के एग्रीमेंट में यह नियम शामिल है कि जब भी किसी फ्रेंचाइजी की मालिकाना हिस्सेदारी बदलेगी, तो उसकी कुल वैल्यू का 5 फीसदी हिस्सा बीसीसीआई को ट्रांसफर फीस के रूप में देना होगा। इसके अलावा, किसी भी डील को पूरा करने के लिए बीसीसीआई और आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की मंजूरी भी जरूरी होती है। यही वजह है कि हर बड़ी फ्रेंचाइजी बिक्री में बोर्ड को सीधा आर्थिक फायदा मिलता है।
अगर दोनों डील्स को देखें तो राजस्थान रॉयल्स को करीब 1.63 बिलियन डॉलर (लगभग 13500 करोड़ रुपये) में खरीदा गया है। इसे अमेरिका के कारोबारी काल सोमानी के नेतृत्व वाले कंसोर्टियम ने अपने नाम किया। वहीं, आरसीबी को 1.78 बिलियन डॉलर (करीब 14700 करोड़ रुपये) में बेचा गया है। इसे आदित्य बिड़ला ग्रुप, अमेरिकी निवेशक डेविड ब्लिट्जर और प्राइवेट इक्विटी फर्म ब्लैकस्टोन के कंसोर्टियम ने खरीदा है।
हालांकि बीसीसीआई की कुल कमाई का अंतिम आंकड़ा अभी साफ नहीं है, क्योंकि इस डील में SA20 की पार्ल रॉयल्स और सीपीएल की बारबाडोस रॉयल्स जैसी टीमें भी शामिल हैं। ऐसे में बोर्ड की हिस्सेदारी थोड़ा और बढ़ सकती है।
आरसीबी के नए मैनेजमेंट में भी बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। आदित्य बिड़ला ग्रुप के आर्यमन विक्रम बिड़ला टीम के चेयरमैन होंगे, जबकि टाइम्स इंटरनेट के सत्या गजवानी वाइस चेयरमैन की भूमिका निभाएंगे। कंसोर्टियम में डेविड ब्लिट्जर और वायरल पटेल जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं।
इसी बीच, आरसीबी के नाम बदलने की अटकलें भी तेज हो गई हैं, हालांकि इस पर अभी कोई आधिकारिक फैसला नहीं हुआ है। गौरतलब है कि आरसीबी मौजूदा आईपीएल चैंपियन है और उसकी महिला टीम भी WPL 2026 का खिताब जीत चुकी है। ऐसे में नई मालिकाना टीम के सामने इस सफलता को बरकरार रखने की चुनौती होगी।
Health Tips: घंटों बैठकर काम करते हैं? इन 5 बातों का रखें ख्याल, वरना ये समस्याएं हो सकती हैं शुरू
Health Tips: आज के डिजिटल दौर में लंबे समय तक बैठकर काम करना हमारी दिनचर्या का हिस्सा बन चुका है। ऑफिस हो या वर्क फ्रॉम होम, कंप्यूटर स्क्रीन के सामने घंटों बिताना आम बात है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि लगातार बैठे रहने की आदत आपके शरीर को धीरे-धीरे नुकसान पहुंचा रही है?
विशेषज्ञों के मुताबिक, लंबे समय तक एक ही पोजिशन में बैठने से न सिर्फ शरीर की मांसपेशियां प्रभावित होती हैं, बल्कि यह कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं को भी जन्म दे सकता है। अगर आप भी दिन में कई घंटे बैठकर काम करते हैं, तो कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।
इन 5 बातों का रखें ख्याल
हर 30-40 मिनट में ब्रेक लें
लगातार बैठने से ब्लड सर्कुलेशन धीमा हो जाता है। इससे पैरों में सूजन, थकान और दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए हर 30-40 मिनट में उठकर थोड़ा चलना या स्ट्रेचिंग करना जरूरी है। इससे शरीर एक्टिव रहता है और थकान कम होती है।
Bharwan Shimla Mirch: लंच हो या डिनर हर बार बेस्ट लगेगी भरवां शिमला मिर्च! सीखें बनाने का तरीका
Paper Soap Making: ट्रैवलिंग में यूज होने वाले पेपर सोप घर पर कर लें तैयार! जानें बनाने का तरीका
Garlic Plantation: गमले में भी उगा सकते हैं लहसुन, बेहद आसान है तरीका, पाएं ऑर्गेनिक फसल
Curd Honey Face Pack: दही-शहद के फेस पैक से स्किन की ड्राईनेस होगी दूर! इस तरीके से करें यूज़
सही बैठने की पोजिशन अपनाएं
गलत पोजिशन में बैठने से पीठ और गर्दन में दर्द होना आम है। हमेशा सीधी पीठ के साथ बैठें, स्क्रीन आंखों के लेवल पर रखें और पैरों को जमीन पर टिकाकर रखें। सही पोस्चर न केवल दर्द से बचाता है, बल्कि आपकी कार्यक्षमता भी बढ़ाता है।
आंखों का रखें खास ध्यान
लंबे समय तक स्क्रीन देखने से आंखों में जलन, सूखापन और धुंधलापन हो सकता है। 20-20-20 नियम अपनाएं—हर 20 मिनट में 20 सेकंड के लिए 20 फीट दूर देखें। इससे आंखों को आराम मिलता है और नजर भी सुरक्षित रहती है।
पानी पीना न भूलें
काम में व्यस्त रहते हुए लोग अक्सर पानी पीना भूल जाते हैं, जिससे डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। यह आपके शरीर को एनर्जी देता है और थकान से बचाता है।
हल्की एक्सरसाइज को बनाएं आदत
अगर आपका काम बैठकर करने वाला है, तो दिन में कम से कम 20-30 मिनट की एक्सरसाइज जरूर करें। योग, वॉक या हल्की स्ट्रेचिंग से शरीर फिट रहता है और कई बीमारियों का खतरा कम होता है।
क्या हो सकती हैं समस्याएं?
लंबे समय तक बैठने की आदत से मोटापा, कमर दर्द, सर्वाइकल, डायबिटीज और दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए समय रहते सावधानी बरतना बेहद जरूरी है।
(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ/डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।
लेखक: (कीर्ति)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi




















