UP Pharmacist Recruitment 2026: फार्मासिस्ट के 500 से ज्यादा पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट नजदीक, जल्द करें Apply
UP Pharmacist Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा मौका सामने आया है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से फार्मासिस्ट के पदों पर आवेदन की प्रक्रिया जारी है, लेकिन अब इसके लिए समय बेहद कम बचा है। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए केवल 29 मार्च 2026 तक ही आवेदन कर सकते हैं।
ऐसे में अगर आप भी फार्मासिस्ट के तौर पर सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं, तो बिना देरी किए जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। अंतिम तारीख के बाद किसी भी उम्मीदवार को दोबारा मौका नहीं दिया जाएगा।
कौन कर सकता है आवेदन?
इन पदों पर आवेदन करने के लिए कुछ जरूरी योग्यताएं तय की गई हैं:
- उम्मीदवार के पास UPSSSC PET 2025 का वैध स्कोरकार्ड होना अनिवार्य है
- किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से फार्मेसी में डिप्लोमा होना चाहिए
- उत्तर प्रदेश स्टेट फार्मेसी काउंसिल में रजिस्ट्रेशन जरूरी है
आयु सीमा: 18 से 40 वर्ष
आरक्षित वर्ग को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी
कितने पदों पर भर्ती?
इस भर्ती के जरिए कुल 560 पदों को भरा जाएगा। कैटेगरी वाइज पदों का विवरण इस प्रकार है:
- जनरल (General): 224 पद
- ओबीसी (OBC): 151 पद
- ईडब्ल्यूएस (EWS): 56 पद
- एससी (SC): 118 पद
- एसटी (ST): 11 पद
ऐसे करें आवेदन
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं:
- सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- होमपेज पर दिए गए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें
- अपनी जरूरी जानकारी ध्यान से भरें
- सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करें
- फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट आउट जरूर निकाल लें
UKPSC Civil Judge Mains Exam: सिविल जज मेंस परीक्षा कब जारी होगा प्रवेश पत्र, जानें ताजा अपडेट
UKPSC Recruitment 2026: उत्तराखंड में सिविल जज बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने सिविल जज मेंस परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख घोषित कर दी है।
उम्मीदवार 6 अप्रैल 2026 से अपना प्रवेश पत्र आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। आयोग ने साफ किया है कि एडमिट कार्ड डाक के जरिए नहीं भेजे जाएंगे, इसलिए सभी अभ्यर्थियों को इसे ऑनलाइन ही डाउनलोड करना होगा।
कब होगी परीक्षा?
यूकेपीएससी सिविल जज मेंस परीक्षा का आयोजन 21 अप्रैल से 24 अप्रैल 2026 के बीच किया जाएगा।
परीक्षा का आयोजन हरिद्वार में किया जाएगा।
परीक्षा केंद्र: परीक्षा भवन, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग, हरिद्वार
जरूरी निर्देश
- परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य है
- साथ में एक वैध फोटो आईडी प्रूफ भी ले जाना होगा
- बिना इन दस्तावेजों के परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं मिलेगा
ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड
- सबसे पहले UKPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर “Civil Judge Mains Admit Card 2026” लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी पंजीकरण संख्या और पासवर्ड/जन्मतिथि दर्ज करें।
- लॉगिन करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखेगा।
- इसे डाउनलोड करें और प्रिंट आउट निकाल लें।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi























