Middle East संकट पर सरकार का बड़ा Action, Rajnath Singh की अध्यक्षता में बना हाई-पावर ग्रुप
इसे भी पढ़ें: युद्ध के बीच हो गया बड़ा खेल, इराक से अमेरिका को खदेड़ने की तैयारी, अब बनेगा ग्रेटर ईरान?
इसे भी पढ़ें: मिडिल मैन बनकर फंस गया पाकिस्तान? दूतावास के पास धमाके, राजदूत के घर के पास भी हुआ ब्लास्ट
Iran Israel War: तेहरान में पाकिस्तानी दूतावास के पास जोरदार धमाका, मचा हड़कंप
मिडिल ईस्ट में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है और अब हालात और गंभीर होते नजर आ रहे हैं। ईरान की राजधानी तेहरान में गुरुवार रात पाकिस्तान दूतावास के पास जोरदार धमाका हुआ, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
जानकारी के मुताबिक, यह विस्फोट रात करीब 8 बजे पासदरान इलाके में हुआ, जहां पाकिस्तान दूतावास स्थित है। राहत की बात यह है कि दूतावास के सभी कर्मचारी और राजदूत पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।
पासदरान बना निशाना
सूत्रों के अनुसार, यह धमाका सीधे तौर पर दूतावास को निशाना बनाकर नहीं किया गया था, बल्कि पास में मौजूद ईरानी सैन्य ठिकाने को टारगेट करने की कोशिश की गई थी। पासदरान इलाका पहले से ही संवेदनशील माना जाता है क्योंकि यहां सेना की अहम मौजूदगी है।
धमाके इतने तेज थे कि पूरे इलाके में कंपन महसूस हुआ, लेकिन दूतावास की इमारत को कोई सीधा नुकसान नहीं पहुंचा। घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो गईं और पूरे इलाके को हाई अलर्ट पर रखा गया।
कुवैत में ड्रोन अटैक, बड़ा बंदरगाह क्षतिग्रस्त
इसी बीच शुक्रवार सुबह कुवैत से भी बड़ी खबर सामने आई। यहां के प्रमुख व्यापारिक केंद्र शुवैख बंदरगाह पर ड्रोन हमला हुआ है। कुवैत पोर्ट अथॉरिटी के मुताबिक, इस हमले में बंदरगाह के कुछ हिस्सों और सामान को नुकसान पहुंचा है, हालांकि राहत की बात है कि किसी भी व्यक्ति की जान नहीं गई।
बढ़ता तनाव और कूटनीतिक कोशिशें
यह दोनों घटनाएं ऐसे समय पर हुई हैं जब ईरान, अमेरिका और इज़राइल के बीच टकराव चरम पर है। खाड़ी क्षेत्र में लगातार हमले और जवाबी कार्रवाई हो रही है, जिससे पूरे क्षेत्र में अस्थिरता बढ़ रही है।
इस बीच पाकिस्तान, तुर्की और मिस्र जैसे देश हालात को संभालने की कोशिश में जुटे हैं और युद्धविराम के लिए कूटनीतिक पहल कर रहे हैं। पाकिस्तान ने साफ तौर पर अपील की है कि सभी देश राजनयिक मिशनों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।
अलर्ट पर दूतावास
तेहरान में तैनात पाकिस्तान के राजदूत मुदस्सिर टिप्पू और उनका स्टाफ अभी भी वहीं मौजूद हैं और हालात पर नजर बनाए हुए हैं। बढ़ते खतरे को देखते हुए ईरान में मौजूद कई देशों के दूतावास हाई अलर्ट पर हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
Haribhoomi





















