Responsive Scrollable Menu

दिग्गज ब्रोकरेज जेफरीज ने एचडीएफसी बैंक को पोर्टफोलियो से हटाया, शेयरों में 3 प्रतिशत तक की गिरावट

नई दिल्ली, 27 मार्च (आईएएनएस)। ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने एचडीएफसी बैंक में अपनी हिस्सेदारी बेच दी है और अपने कई अहम पोर्टफोलियो में भारत का एक्सपोजर भी कम कर दिया है। यह फैसला बैंक के पार्ट-टाइम चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती के इस्तीफे के बाद लिया गया है।

जेफरीज के स्ट्रैटेजिस्ट क्रिस वुड्स ने अपनी नवीनतम रिपोर्ट ग्रीड एंड फियर (लालच और डर) में कहा है कि कंपनी ने एचडीएफसी बैंक को एशिया (जापान को छोड़कर), ग्लोबल और इंटरनेशनल लॉन्ग-ओनली इक्विटी पोर्टफोलियो से हटा दिया गया है। हालांकि, इस फैसले के पीछे कोई खास वजह नहीं बताई गई है।

वैश्विक ब्रोकरेज फर्म ने एचडीएफसी बैंक की जगह एचएसबीसी को 4 प्रतिशत वेटेज के साथ शामिल किया है। इस बदलाव से भारत के कुल वेटेज में मामूली कमी आई है।

जेफरीज ने अपने एशिया प्रशांत क्षेत्र (जापान को छोड़कर) पोर्टफोलियो में भी बदलाव किए हैं। इसमें भारत और ऑस्ट्रेलिया का वेटेज 2-2 प्रतिशत घटाया गया है, जबकि ताइवान का वेटेज 4 प्रतिशत बढ़ाया गया है। फिलहाल इस पोर्टफोलियो में भारत का हिस्सा 13 प्रतिशत है, जो एमएससीआई बेंचमार्क से थोड़ा ज्यादा है।

यह घटनाक्रम उस समय सामने आया है जब एचडीएफसी बैंक ने 18 मार्च को जानकारी दी थी कि उसके अंशकालिक चेयरमैन अतानु चक्रवर्ती ने मूल्यों और नैतिकता को लेकर मतभेद के कारण इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद बैंक ने केकी मिस्त्री को अंतरिम चेयरमैन नियुक्त किया है।

बताया जा रहा है कि बैंक ने इस मामले की जांच के लिए लॉ फर्म्स भी नियुक्त की हैं। अपने इस्तीफे में चक्रवर्ती ने बैंक की कुछ कार्यप्रणालियों पर सवाल उठाए, जो उनके व्यक्तिगत मूल्यों के अनुरूप नहीं थीं, हालांकि उन्होंने विस्तार से कुछ नहीं बताया।

विशेषज्ञों का कहना है कि इस घटनाक्रम का असर निवेशकों की धारणा पर पड़ सकता है। जेपी मॉर्गन के अनुज सिंघल के मुताबिक, भले ही कोई गलत काम साबित नहीं हुआ है, लेकिन इससे निवेशकों का भरोसा कमजोर हो सकता है और शेयर पर दबाव बढ़ सकता है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) भी इस इस्तीफे से जुड़े मामलों की जांच कर सकता है।

इस बीच, बीएसई पर एचडीएफसी बैंक का शेयर करीब 3 प्रतिशत गिरकर 758 रुपए तक आ गया। पिछले एक महीने में बैंक का शेयर 14.3 प्रतिशत और पिछले 6 महीने में 20 प्रतिशत तक गिर चुका है। बैंक के 52 हफ्तों का लो 741.05 रुपए, तो हाई 1,020.50 रुपए है। वहीं बैंक का मार्केट कैप 5.82 लाख करोड़ रुपए है।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

मोनालिसा को मुस्लिम पति कर रहा ब्लैकमेल? अश्लील वीडियो लीक करने की धमकी, इस शख्स ने किया दावा

Monalisa Latest News: महाकुंभ 2025 में वायरल हुई  मोनालिसा (Monalisa Bhosle) पिछले कुछ समय से अपनी शादी को लेकर चर्चा में बनी हुई है.  मोनालिसा ने अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान (Farman Khan) से शादी की थी, जिसके बाद इसे लव जिहाद का मामला बताया गया. इस बीच मोनालिसा ने डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर शोषण के आरोप लगाए. वहीं, अब इस मामले में भाजपा मंडल अध्यक्ष कूद पड़े हैं और उन्होंने मोनालिसा के किसी आपत्तिजनक वीडियो (Monalisa Private Video) होने की आशंका जताई है.

शादी को बताया जा रहा 'लव जिहाद'

मोनालिसा ने जब से मुस्लिम शख्स फरमान खान से शादी की है, तब से वो विवादों में घिरी हुई है. इन दोनों की शादी को लव जिहाद बताया जा रहा है. वहीं, कई धर्म गुरु और पॉलिटिशियन्स का कहना है कि मोनालिसा को धमकाया जा रहा है. वहीं, मोनालिसा के नाबालिग होने की भी बात सामने आ रही है. दूसरी ओर मोनालिसा का कहना है कि उन्होंने हिंदू धर्म से शादी की है और वो 18 साल की है. मोनालिसा ने ये भी कहा कि उन्होंने अपनी मर्जी से फरमान से शादी की है और धर्म परिवर्तन नहीं किया है.

क्या मोनालिसा को ब्लैकमेल कर रहे फरमान?

इस बीच अब बीजेपी मंडल अध्यक्ष विक्रम पटेल ने मोनालिसा को लेकर एक बड़ा दावा किया है. उनका कहना है कि मोनालिसा को ब्लैकमेल किया जा रहा है. दरअसल, हाल ही में मोनालिसा ने अपने परिवार और सनोज मिश्रा पर कई बड़े आरोप लगाए थे. ऐसे में बीजेपी नेता का कहना है कि मोनालिसा ये सब दवाब में आकर कर रही है. उन्होंने कहा कि फरमान खान के पास उसका कोई आपत्तिजनक वीडियो है और वह उसके फिल्मी करियर को तबाह करने करने के नाम पर उसे ब्लैकमेल कर रहा है. उन्होंने ये भी दावा किया कि मोनालिसा नाबालिग है और फरमान ने फर्जी दस्तावेज बनवाकर उससे शादी की है.

ये भी पढ़ें- 'पहले कहा पापा, फिर लगाया शोषण का आरोप', सनोज मिश्रा को लेकर मोनालिसा के बदले सुर, पुराना Video हुआ वायरल

सनोज मिश्रा पर क्या आरोप लगाया?

बता दें, मोनालिसा ने हाल ही में प्रेस कॉन्फ्रेंस में सनोज मिश्रा (Sanoj Mishra) पर शोषण का आरोप लगाया. उन्होंने कहा- 'सनोज मिश्रा कोई अच्छा इंसान नहीं है, मुझे दस बार ऐसे-ऐसे टच किया. वहां मैंने अपनी फैमिली वालों को बोला कि सनोज मिश्रा ने टच किया. मेरी फैमिली ने वहां मेरा साथ नहीं दिया. मुझे पता है कि मुझ पर क्या बीती है क्या नहीं, मेरे साथ अन्याय हुआ है मुझे सिर्फ और सिर्फ इंसाफ चाहिए. सनोज मिश्रा ने मुझे दो बार टच किया और मैंने अपनी पूरी फैमिली को बोला. लेकिन परिवार ने कहा कि ये तुम्हारी पहली मूवी है. तो क्या पहली मूवी है तो रेप करेंगा.'

सनोज मिश्रा ने आरोपो का किया खंडन

वहीं, दूसरी तरफ डायरेक्टर सनोज मिश्रा (Sanoj Mishra) ने भी मोनालिसा के लगाए आरोपो का जवाब दिया. उन्होंने कहा था कि, 'दुनियां में सभी जिहादी ही नहीं होते, कुछ पारधी घुमक्कड़ आदिवासी भी होते है. जिसमें मोनालिसा के पिता जयसिंह है बहन रूपपन्ना भाभी उनकी मां और कबीले के लोग भी हैं, जो हमेशा मेरा परिवार रहेंगे. मोनालिसा ने जिहादी से ट्रेनिंग लेकर मुझपर आरोप लगाए, लेकिन उनका पूरा समाज मेरे साथ है, क्योंकि सबको पता है कि मैने क्या कुछ नहीं किया, हम ये लड़ाई जीतेंगे और जिहादी बेनकाब होंगे.'

ये भी पढ़ें- क्या टूट जाएगी मोनालिसा और फरमान खान की शादी? महाकुंभ वारयल गर्ल बालिग या नाबालिग बना बड़ा सवाल

Continue reading on the app

  Sports

IPL के बीच मौत से हड़कंप, होटल के कमरे में BCCI के ब्रॉडकास्ट इंजीनियर के साथ क्या हुआ?

IPL 2026 के बीच ब्रॉडकास्ट इंजीनियर की संदिग्ध मौत से हड़कंप मच गया है. ये घटना 29 मार्च को मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले मुकाबले के बाद की है. इंजीनियर को 30 मार्च की सुबह मुंबई में होटल के कमरे में मृत पाया गया. Tue, 31 Mar 2026 12:42:51 +0530

  Videos
See all

Jewar International Airport:Noida Airport के उद्घाटन के साथ ही जेवर में प्रॉपर्टी के दाम 3 गुना बढ़े #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-31T07:41:06+00:00

UP STF पूर्णिया से मौलाना अब्दुल्लाह सलीम गिरफ्तार, विवादित बयान पर बड़ा एक्शन | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-31T07:43:24+00:00

Israel-Iran Conflict :इजरायल के बीरशेबा में ईरान का हमला | Hormuz | Trump | Nuclear War #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-31T07:45:00+00:00

US Inflation तनाव के बीच अमेरिका में महंगाई बढ़ी, पेट्रोल 4 डॉलर पार बड़ी चिंता | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-31T07:41:47+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers