Responsive Scrollable Menu

Iran America War Update: पेट्रोल के दाम में कटौती हुई तो क्या बोले CM Yogi? | Petrol | Excise Duty

Iran America War Update: पेट्रोल के दाम में कटौती हुई तो क्या बोले CM Yogi? | Petrol | Excise Duty #petrolprice #breakingnews #iranamericawar #petroldieselprices #news18up #yogiadityanath पेट्रोल-डीज़ल पर एक्साइज़ ड्यूटी घटा दी गई है. ऐसे में देश की जनता को काफी राहत मिलने वाली है. पेट्रोल के दाम में कटौती पर सीएम योगी आदित्यनाथ की प्रतिक्रिया आई है. देखिए पूरी खबर... news18 live | aaj ka taaja khabar | आज की ताजा खबर | up live news | news18 up live news | up news live | aaj ke taaja khabar | hindi hews | latest news | news in hindi | hindi samachar | hindi khabar | n18oc_uttar_pradesh SUBSCRIBE to get the Latest News & Updates - http://bit.ly/News18UP News18 Mobile App - https://onelink.to/desc-youtube Follow Us on Social Media: Website: https://bit.ly/3auydBL Twitter: https://twitter.com/News18UP https://twitter.com/News18_UK Facebook: https://www.facebook.com/News18UP/ https://www.facebook.com/News18UK/ About Channel: News18 UP Uttarakhand is one of India's leading Hindi news channel and can be watched live on YouTube. News18 UP Uttarakhand news channel is a part of Network 18. Topics such as politics, education, health, environment, economy, business, sports, and entertainment are covered by this channel. The channel gives nationwide coverage. News18 UP Uttarakhand ,भारत का एक मात्र भरोसेमंद और लोकप्रिय न्यूज़ चैनल है। यह चैनल नेटवर्क १८ का हिस्सा है। यह चैनल उत्तरप्रदेश एवं उत्तराखंड के सभी क्षेत्रीय खबरों के साथ साथ सरकार, राजनीति, पर्यावरण , खेल-कूद से जुड़ी राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय खबरें प्रसारित करता है|

Continue reading on the app

चोरी का शक! बाप ने दो बेटियों को उल्टा लटकाकर रातभर दी यातना, एक की मौत, दूसरी की हालत गंभीर

सांगली के बनपुरी गांव में चोरी के शक में पिता ने अपनी दो बेटियों को उल्टा लटकाकर यातनाएं दीं, जिसमें 10 साल की बच्ची की मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल है.

Continue reading on the app

  Sports

IPL में आज LSG vs DC:दिल्ली ने लखनऊ के खिलाफ 7 में 4 मैच जीते, पिछले सीजन दोनों मैचों में हराया

IPL के पांचवें मुकाबले में आज लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेला जाना है। मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 7:00 बजे होगा। दोनों ही टीमें अब तक खिताब नहीं जीत पाई हैं। 2022 से लीग में खेल रही लखनऊ सुपर जायंट्स पिछले सीजन 7वें स्थान पर रही थी, जबकि दिल्ली कैपिटल्स 5वें नंबर पर रही। दिल्ली कैपिटल्स ने 57% मैच जीते IPL में अब तक लखनऊ और दिल्ली के बीच 7 मुकाबले खेले गए। इनमें से 4 मुकाबले दिल्ली ने जीते, जबकि 3 मुकाबलों में लखनऊ को जीत मिली। IPL 2025 में इन दोनों के बीच 2 मुकाबले खेले गए थे और दोनों ही बार दिल्ली कैपिटल्स जीती। लखनऊ में दोनों टीमें 3 बार आमने-सामने हुई हैं। इसमें 2 बार DC और एक बार LSG को जीत मिली। टीम अपडेट- डकेट ने नाम वापस लिया DC- दिल्ली ने कन्फर्म किया है कि इंग्लैंड के बेन डकेट ने टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया है। ऐसे में करुण नायर या पाथुम निसांका को केएल राहुल के साथ ओपनिंग मिल सकती है। लेफ्ट आर्म पेसर मिचेल स्टार्क शुरुआती कुछ मैचों से बाहर रहेंगे। वे अप्रैल के दूसरे सप्ताह में टीम के साथ जुड़ सकते हैं। मिलर ने दिल्ली का मिडिल ऑर्डर मजबूत किया दिल्ली की टीम इस सीजन काफी बैलेंस्ड नजर आ रही है। टॉप ऑर्डर में टीम के पास केएल राहुल मौजूद हैं। राहुल के अलावा करुण नायर, ट्रिस्टन स्टब्स और डेविड मिलर से भी इस सीजन टीम को दमदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी। मिलर के आने से टीम का मिडिल ऑर्डर और ज्यादा संतुलित दिख रहा है। समीर रिजवी और आशुतोष शर्मा फिनिशर की भूमिका निभाते नजर आएंगे। वहीं, अक्षर पटेल और विपराज निगम बल्ले और गेंद दोनों से अहम योगदान देंगे। पंत का फॉर्म लखनऊ के लिए अहम लखनऊ सुपर जायंट्स का टॉप ऑर्डर काफी शानदार दिख रहा है। मिचेल मार्श और ऐडन मार्करम से इस सीजन भी टीम को शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी। वहीं, निकोलस पूरन अकेले दम पर किसी भी मैच का रुख पलट सकते हैं। हालांकि, कप्तान ऋषभ पंत की फॉर्म लखनऊ टीम के लिए काफी अहम होगी। लखनऊ का मिडिल ऑर्डर थोड़ा कमजोर दिख रहा है। मोहम्मद शमी, आवेश खान, एनरिक नॉर्त्या, मयंक यादव और मोहसिन खान के रूप में लखनऊ के पास दमदार पेस अटैक मौजूद है। वहीं, स्पिन डिपार्टमेंट की कमान दिग्वेश राठी संभालेंगे। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), करुण नायर/पाथुम निसांका, नीतीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, आकिब नबी, थंगारसु नटारजन। लखनऊ सुपर जायंट्स: मिचेल मार्श, ऐडन मार्करम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर और कप्तान), आयुष बडोनी, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, वनिंदू हसरंगा, दिग्वेश राठी, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, मयंक यादव। पिच रिपोर्ट और टॉस फैक्टर लखनऊ के स्टेडियम की पिच पर कभी लो-स्‍कोरिंग तो कभी हाई-स्‍कोरिंग मैच देखने को मिलते हैं। यहां ओस फैक्‍टर भी है। ओस के चलते दूसरी पारी में गेंदबाजों को गेंद को ग्रिप करने में परेशानी होती है, जिसका फायदा बल्‍लेबाजी करने वाली टीम को होता है। ऐसे में टॉस अहम होगा। टॉस जीतने वाला कप्‍तान पहले गेंदबाजी चुनना पसंद करेगा। लखनऊ स्टेडियम में IPL के अब तक 22 मैच खेले गए हैं। इसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 9 मैच जीते हैं, जबकि चेज करने वाली टीम को 12 मुकाबले में जीत मिली है। वहीं एक मैच बेनतीजा रहा है। लखनऊ में बारिश के आसार नहीं लखनऊ में आज के मैच में बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि, इस दौरान तेज गर्मी रहेगी। तापमान 23 डिग्री से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। मैच कहां देख सकते हैं? IPL मैचों का लाइव टेलिकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। वहीं, जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी। इसके अलावा, मैच के स्कोर और सभी अपडेट्स दैनिक भास्कर ऐप पर भी देखे जा सकते हैं। Tue, 31 Mar 2026 23:40:00

  Videos
See all

Viral Video | महिला से दुर्व्यवहार, VIDEO बना वायरल! | #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T00:15:00+00:00

News Ki Pathshala | Gold And Silver News | महायुद्ध के बीच सोने ने निवेशकों को क्यों निराश किया ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T00:15:01+00:00

Goonj with Rubika Liyaquat LIVE: Iran Israel War | Middle East | Congress | Rahul Gandhi | PM Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T00:13:03+00:00

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: US-Israel Iran War | Trump | PM Modi | Elections 2026 | Nalanda Stempede #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T00:12:44+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers