Responsive Scrollable Menu

नेपाल में रामनवमी पर बालेन शाह ने पीएम पद की ली शपथ, सबसे युवा प्रधानमंत्री बने

नेपाल में बालेंद्र शाह उर्फ बालेन नेपाल ने नए प्रधानमंत्री बन चुके हैं. उन्होंने पीएम पद की शपथ ले ली है. बालेन शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी ने पांच मार्च को हुए चुनाव में 275 में से 182 सीटों पर जीत हासिल करके इतिहास रचा. अब उन्होंने पीएम पद की शपथ ले ली.  इस दौरान बालेन शाह ने नेपाली टोपी लगाई. मंच पर बालेन शाह के पास कुर्सी पर नेपाल की कार्यकारी पीएम सुशला कार्की भी मौजूद थीं. उनके शपथ ग्रहण समारोह में मंच पर कई तरह अन्य खास मेहमान भी दिखाई दिए. 

Zen-Z आंदोलन के बाद तेजी से उभरे

नेपाल की राजनीति में बालेन शाह Zen-Z आंदोलन के बाद तेजी से उभरे. यहां का युवा वर्ग बालेने को पीएम बनाए जाने की लगातार मांग कर रहा था. उनकी मुरात अब पूरी हो चुकी है. रामनवमी के खास दिन बालेन ने नेपाल के पीएम पद की शपथ ली. शपथ ग्रहण सामरोह की तस्वीरें सामने आ रही हैं. इसमें सबसे अधिक ध्यान खींचा एक तस्वीर ने जो  उनकी बेटी बताई जा रही है. शपथ ग्रहण समारोह के दौरान बालेन की पत्नी सबीना और बेटी भी मंच पर दिखे. इस दौरान बालेन ने अपनी बेटी को गोद में उठा लिया.

Continue reading on the app

21 साल छोटे लड़के संग उड़ी मलाइका के अफेयर की अफवाह, तो बेटे अरहान ने दिया ऐसा रिएक्शन

Malaika Arora-Arhaan Khan: बॉलीवुड एक्टर और फिटनेस आइकॉन मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहती है. आए दिन उनकी जिम से निकलने वक्त की पिक्चर्स सोशल मीडिया पर देखने को मिलती हैं, इसके अलावा भी वो अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी चर्चा में रहती है.अब मलाइका को लेकर अफवाह उड़ रही हैं कि वो अपने से 21 साल छोटे लड़के सोरब बेदी (Sorab Bedi) को डेट कर रही हैं. उनको लेकर कई बार ऐसी खबर आ चुकी हैं. इस पर अब मलाइका के बेटे अरहान खान (Arhaan Khan) ने रिएक्शन दिया है.

बेटे अरहान ने दिया रिएक्शन

दरअसल, मलाइका ने 1998 में अरबाज खान से शादी की थी जो लगभग 19 साल चली और बाद में दोनों ने तलाक ले लिया. हालांकि, अरबाज खान (Arbaaz Khan) ने तो दूसरी शादी कर ली, लेकिन मलाइका को लेकर अफेयर की खबरें आती रही हैं. उनका नाम अर्जुन कपूर और हर्ष मेहता से भी जुड़ चुका है. अब अफवाह उड़ रही है कि मलाइका सोरब बेदी को डेट कर रही हैं. सोशल मीडिया पर उनकी सोरब संग एक तस्वीर वायरल रही थी. जिसमें दोनों ने एक दूसरे को हग किया हुआ था. इसको लेकर उनके बेटे ने अपना रिएक्शन दिया, मलाइका के अनुसार, 'उनका बेटा ऐसी खबरें पर हंसता है'. 

मलाइका ने अफेयर को लेकर तोड़ी चुप्पी

मलाइका ने कर्ली टेल्स संग इंटरव्यू में कहा, 'ये अब इरिटेटिंग हो चुका हैं, मैं इसे बस एक मजाक की तरह लेती हूं. अरहान और मैं इन बातों पर खूब हंसते हैं.' उन्होंने अफेयर को लेकर कहा, 'मैं इन चीजों को प्लान नहीं कर सकती हूं, जब ये होना होगा तो होकर रहेगा. अभी मेरी जिंदगी में जो भी चल रहा हैं, उसे एक्सप्लोर करके मैं कफी खुश हूं. और सब कुछ जीरो से शुरू करने का जो मौका मिला है, वहीं मुझे आगे बढ़ने की इंस्पिरेशन दे रहा है. यही मुझे मोटिवेट कर रहा है. एक और बात साथी और पार्टनर होना अच्छी बात है.' 

ये भी पढ़ें: राम नवमी के मौके पर देखें भगवान राम पर बनीं ये 5 फिल्में, इन इन OTT प्लेटफॉर्म्स पर हैं मौजूद

सोरब भी कर चुके हैं रिएक्ट

मलाइका संग रूमर्स अफेयर को लेकर सोरब बेदी भी रिएक्ट कर चुके हैं. उन्होंने जूम संग बातचीत में कहा था कि मलाइका उनकी अच्छी दोस्त है वो कॉमन फ्रेंड्स के जरिए सालों से एक दूसरे को जानते हैं. इसके बाद दोनों दोस्त बने. 'हमारे बीच अफेयर जैसा कुछ नहीं है. लोग हमारे बारे में अफवाह फैला रहे हैं. किसी लड़की के बारे में ऐसा सोचने से पहले उन लोगों को दो बार सोचना चाहिए क्योंकि ये उसकी मेटल हेल्थ पर असर डाल सकता है.' उन्होंने आगे कहा था, 'मैंने पहले भी मलाइका के संग फोटोज शेयर की थी. उस समय लोग शायद मुझे कम जानते थे लेकिन अब जाना-मान चेहरा हूं तो लोगों ने ये सब नोटिस करना शुरू कर दिया. दो लोग दोस्त भी हो सकते हैं, लेकिन लोगों ने इसे गलत नजरिए से देखा.' 

 

कौन हैं सोरब बेदी?

सोरब बेदी 31 साल के हैं और पेशे से एक एक्टर और मॉडल हैं. फिलहाल सोरब एमटीवी के पॉपुलर रियलिटी शो स्प्लिट्सविला 16 को लेकर सुर्खियों में हैं. इस शो में उन्हें राजमा-चावल का निकनेम मिला है. रियलिटी शो में आने से पहले सोरब ने 'चाँद चलने लगा' और 'दिलवाली दूल्हा ले जाएगी' शो में भी काम किया है. जानकारी के अनुसार, सोरब अपूर्वा के साथ करीब नौ साल तक रिलेशनशिप में रहे हैं. हालांकि अब उनका ब्रेकअप हो चुका है. इस बारे में अपूर्वा ने खुद खुलासा किया था.

ये भी पढ़ें: 2 को लेकर दीपक तिजोरी के सेंसर बोर्ड से तीखे सवाल, कहा- 'मुझे लॉजिक समझ नहीं आया'

Continue reading on the app

  Sports

देवास में Blinkit डिलीवरी बॉयज़ का फूटा गुस्सा! कैंसिल ऑर्डर पर नहीं मिलता पैसा, शुरू की हड़ताल

इंदौर-भोपाल जैसे शहरों के बीच बसे देवास में बुधवार का दिन सामान्य नहीं रहा। सुबह से ही स्टेशन रोड पर हलचल बढ़ने लगी थी। लेकिन यह भीड़ किसी आयोजन की नहीं, बल्कि Blinkit के डिलीवरी पार्टनर्स की थी, जो अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतर आए थे। उनके चेहरों पर नाराजगी साफ दिखाई दे … Wed, 01 Apr 2026 15:00:50 GMT

  Videos
See all

#shorts : Asaduddin Owaisi: EC के पास नागरिकता की जाँच करने का कोई अधिकार नहीं है #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T09:40:00+00:00

West Bengal Election: बंगाल विधानसभा चुनाव में TMC-BJP पर क्या बोलीं जनता ? Bengal News Murshidabad #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T09:43:12+00:00

Viral Video | नायलॉन फैक्ट्री में लगी भीषण आग | #viralnews | #viralvideo | #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T09:40:43+00:00

Assam Election: केंद्रीय मंत्री Sarbananda Sonowal ने प्रचार के दौरान Congress के मन में ज़हर है #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T09:41:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers