Ayodhya: रामनवमी पर रामलला का हुआ सूर्य तिलक, जगमगाया ललाट, PM मोदी ने भी देखा भव्य और दिव्य नजारा
Ram navami 2026: रामनवमी के अवसर पर राम मंदिर में रामलला का सूर्य तिलक हुआ। ठीक 12 बजे सूर्य की किरणें दर्पण और लेंस की मदद से रामलला के माथे पर पड़ीं। पीएम मोदी ने भी यह भव्य और दिव्य नजारा देखा।
टिकट के बदले पैसे लेने का आरोप: दिल्ली पुलिस ने कांग्रेसी नेताओं के खिलाफ दर्ज की एफआईआर, पढ़ें पूरा मामला
दिल्ली पुलिस ने हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर रेवाड़ी जिले की बावल सीट पर टिकट के बदले पैसे मांगने के आरोप में एफआईआर दर्ज की है। यह एफआईआर कांग्रेस पार्टी से जुड़े व्यक्तियों के खिलाफ दर्ज की गई है। यही नहीं, शिकायतकर्ता पक्ष की तरफ से कांग्रेस हाईकमान और गांधी परिवार भी बड़ा आरोप लगाया था।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला कांग्रेस की पूर्व पदाधिकारी सुचित्रा देवी के पति गौरव कुमार ने दिल्ली पुलिस को शिकायत दी थी। गौरव ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के कई नामी नेताओं ने रेवाड़ी की बावल सीट पर टिकट देने के लिए करोड़ों रुपये लिए थे। लेकिन टिकट नहीं दिया। उन्होंने पुलिस को व्हाट्सएप चैट भी उपलब्ध कराई थी, जो प्रथम दृष्टया उनके आरोप सच साबित करते हैं।
इस शिकायत के आधार पर दिल्ली के नॉर्थ एवेन्यू थाना पुलिस ने 26 मार्च को संबंधित कांग्रेस नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। हालांकि पुलिस ने अभी तक आरोपियों के नामों का खुलासा नहीं किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही जानकारी साझा की जाएंगी।
उधर, खबर लिखे जाने तक कांग्रेस पार्टी ने सुचित्रा देवी और उनके पति द्वारा लगाए गए आरोपों पर कोई भी जवाब नहीं दिया है। हालांकि बता दें कि सुचित्रा ने जब टिकट के बदले पैसे देने की बात की थी, तो हरियाणा कांग्रेस ने उन्हें पार्टी से निकाल दिया था। ऐसे में अब इस मामले ने जिस तरह से टर्न लिया है, उसके मद्देनजर सियासी गलियारों की हलचल बढ़ना तय है।
दिल्ली पुलिस ने टिकट बेचने के एक कथित मामले में एफआईआर दर्ज की है। यह एफआईआर कांग्रेस पार्टी से जुड़े व्यक्तियों के खिलाफ दर्ज की गई है, जिन पर चुनाव टिकट के बदले पैसे मांगने का आरोप है। शिकायत के अनुसार, एक व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी के लिए टिकट दिलाने के बदले उससे मोटी रकम मांगी गई थी। मामले की आगे की जांच जारी है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Republic Bharat
Haribhoomi















.jpg)






