किसान बींस की करें खेती... 60 दिन में फसल होगी तैयार, डेढ़ बीघे में 70 हजार होगा मुनाफा
Beans farming: बाराबंकी जिले के बंकी ब्लॉक के बड़ेल गांव के किसान ललित कुमार सब्जियों की खेती अपनाकर अच्छी कमाई कर रहे है. उन्होंने पारंपरिक फसलों की जगह बीन्स की खेती शुरू की. जिससे उन्हें बेहतर लाभ मिला. वर्तमान में वे डेढ़ बीघे में बीन्स उगाकर एक फसल से 60 से 70 हजार रुपये तक मुनाफा कमा रहे है. उनके अनुसार बीन्स की मांग होटल, रेस्टोरेंट और बाजारों में लगातार बनी रहती है. जिससे अच्छे दाम मिल जाते है. एक बीघा में इसकी लागत लगभग 10 से 12 हजार रुपये आती है. बीन्स की खेती के लिए रेतीली दोमट और जल निकास वाली मिट्टी उपयुक्त मानी जाती है. खेत की जुताई के बाद मेड़ बनाकर बुवाई की जाती है. 12-15 दिन बाद सिंचाई की जाती है और बेल बढ़ने पर बांस व डोरी का सहारा दिया जाता है. 60-65 दिनों में फसल तैयार हो जाती है.
दिल्ली-एनसीआर में फिर बारिश, रामनवमी पर मौसम हुआ कूल-कूल, अगले 3 दिन के लिए अलर्ट
दिल्ली में मौसम ने अचानक करवट ले ली है. आसमान में बादल छाए हैं और कई इलाकों में हल्की बारिश शुरू हो गई है. धूप न निकलने से तापमान में भी गिरावट देखी गई है. मौसम विभाग की मानें तो एनसीआर में अगले 3 दिनों में बारिश, आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली की घटनाएं देखने को मिल सकती हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18






















