बेलारूसी राष्ट्रपति को किम जोंग उन ने भेंट की तलवार, लुकाशेंको ने गिफ्ट की असॉल्ट राइफल; सामने आया VIDEO
बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको उत्तर कोरिया के दौरे पर हैं. उन्होंने एक दिन पहले यानी 26 मार्च को तानाशाह किम जोंग उन से मुलाकात की. मुलाकात ऐसी थी कि सोशल मीडिया पर इसकी चर्चाएं शुरू हो गई हैं. वजह से दोनों नेताओं को एक-दूसरे को दिया गया गिफ्ट. दोनों नेताओं के एक-दूसरे को गिफ्ट का वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों वायरल हो रहा है.
दरअसल, बेलारूसी राष्ट्रपति लुकाशेंकों ने किम जोंग उन को एक असॉल्ट राइफल गिफ्ट की है. वहीं किम ने लुकाशेंकों को एक तलावार भेंट की. हालांकि, वायरल वीडियो का सबसे बेस्ट पार्ट लुकाशेंकों का कमेंट रहा. उनके कमेंट को ईरान में जारी युद्ध से जोड़ा जा रहा है. बता दें, किम जोंग उन पहले ही कई बार युद्ध के वजह से अमेरिका और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ बयानबाजी कर चुके हैं.
Belarus Prez Lukashenko gifts North Korea Kim Jong Un an assault rifle, saying "this will come in handy when enemies come", while Kim gifts Lukashenko a sword. The unusual exchange highlights growing ties between the two nations amidst global tensions.pic.twitter.com/BPV38LYXAj
— Jalaj Kumar Mishra (@_jalajmishra) March 27, 2026
वीडियो में क्या है खास?
वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि दोनों नेता एक साथ एक कमरे में चल रहे हैं. इस दौरान, किम जोंग उन लुकाशेंको को फ्लॉवर वेस भेंट कर रहे हैं. इस फ्लॉवर वेस पर लुकाशेंको की तस्वीर उकेरी गई है. फ्लॉवर वेस काफी ज्यादा बड़ा था. किम जोंग उन, लुकाशेंको को फ्लॉवर वेस की कारीगारी के बारे में बताते हैं. इसके बाद थोड़ी देर लुकाशेंको और किम जोंग उन कुछ बात करते हैं. बात करने के बाद किम जोंग उन, लुकाशेंको को एक तलवार गिफ्ट करते हैं. तलवार देखने में सुंदर और कारीगरी से भरपूर लग रही थी.
नॉर्थ कोरिया से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- वेनेजुएला पर अमेरिका की सैन्य कार्रवाई के बाद क्यों परेशान हैं किम जोंग उन? हाइपरसोनिक मिसाइल परीक्षण की क्या है वजह
किम जोंग उन के गिफ्ट के बाद बारी आती है लुकाशेंको की. लुकाशेंको किम को एक असॉल्ट राइफल गिफ्ट करते हैं. राइफल नुमा गिफ्ट देखकर लुकाशेंको और किम हंसने लग जाते हैं. किम को राइफल इतनी पसंद आती है कि वे तुरंत उसे हाथ में ले लेते हैं और उसे लोड-अनलोड करना शुरू कर देते हैं. दोनों नेताओं के चेहरे पर मुस्कान अलग ही दिख रही थी. इसके बाद लुकाशेंको किम से कहते हैं कि ये राइफल दुश्मनों के आने पर काम आएगी. ये सुनते ही किम खिल-खिलाकर हंसने लग जाते हैं.
लुकाशेंको ने इस मुलाकात के बारे में क्या कहा है?
नोर्थ कोरिया दौरे और किम जोंग उन से मुलाकात करने पर लुकाशेंको ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी. उन्होंने इस बारे में कहा कि हमारे बीच पहले करीबी सहयोगी और द्विपक्षीय रिश्ता नहीं था, जिसकी वजह हमारी अपनी ही कमियां थी लेकिन मुझे खुशी है कि हमारे रिश्तों में अब बहुत तेजी आई है.
नॉर्थ कोरिया से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- उत्तर कोरिया से होने वाली है किम जोंग उन की बिदाई, तय हो गया नया उत्तराधिकारी
संप्रभुता की रक्षा के लिए आपसी रिश्ते जरूरी
लुकाशेंको ने मुलाकात के दौरान, अमेरिका का नाम न लेते हुए कहा कि दुनिया आज बहुत तेजी से बदल रही है. बड़ी ताकतें खुलकर इंटरनेशनल कानूनों की धज्जियां उड़ा रहीं हैं, जिस वजह से स्वतंत्र देशों को अपनी संप्रभुता की रक्षा और नागरिकों के कल्याण के लिए आपसी रिश्तों को मजबूत करना होगा.
नॉर्थ कोरिया से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- North Korea Elections: क्या उत्तर कोरिया में कम हो रही है किम जोंग उन की लोकप्रियता? चुनाव में इतने लोगों ने विरोध में डाला वोट
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने मनाई शादी की 1 मंथ एनिवर्सरी, ‘Forever’ पोस्ट ने जीता दिल
Rashmika And Vijay Celebrate 1-Month Wedding ‘Anniversary : साउथ सिनेमा की चर्चित जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह है उनकी शादी के एक महीने पूरे होने का जश्न, जिसे दोनों ने बेहद खास अंदाज में सेलिब्रेट किया। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक ‘फॉरएवर’ पोस्ट […]
The post रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने मनाई शादी की 1 मंथ एनिवर्सरी, ‘Forever’ पोस्ट ने जीता दिल appeared first on Grehlakshmi.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Grehlakshmi
















.jpg)





