Responsive Scrollable Menu

Amazon पर ऑडियो डिवाइसेज की बंपर सेल! Sony, boAt और Zebronics के Soundbar-Home Theatre पर 82% तक की छूट

अगर आप टीवी के लिए नया साउंडबार, होम थिएटर या म्यूजिक सुनने के लिए पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो Amazon पर इस समय boAt, Sony और Zebronics के कई ऑडियो प्रोडक्ट्स आकर्षक ऑफर्स के साथ उपलब्ध हैं. यहां हमने 5 ऐसे विकल्प चुने हैं जो कीमत, फीचर्स और परफॉर्मेंस के हिसाब से बेहतर माने जा सकते हैं.

Continue reading on the app

अरशद नदीम के कोच बोले- पर्याप्त तैयारी नहीं हुई:पाकिस्तानी स्पोर्ट्स फेडरेशन ने दूरी बना ली थी; कॉमनवेल्थ के जेवलिन में नौवें स्थान पर रहे

पाकिस्तानी जेवलिन थ्रोअर अरशद नदीम के कोच ने कहा है कि हमारी तैयारी पर्याप्त नहीं थी। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि गेम्स से पहले पाकिस्तान एमेच्योर एथलेटिक्स फेडरेशन (PAAF) ने उनकी तैयारी से दूरी बना ली थी। इसके चलते नदीम को अधिकांश तैयारी अपने स्तर पर करनी पड़ी। ओलिंपिक चैंपियन नदीम ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में अपने करियर के सबसे खराब प्रदर्शनों में से एक से गुजरे। वह 80 मीटर का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके और नौवें स्थान पर रहे। श्रीलंका के रुमेश पाथिरागे ने गोल्ड जीता। भारत के नीरज चोपड़ा और यशवीर सिंह ने सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल हासिल किए। कोचिंग विवाद के बाद कम हुआ समर्थन PTI के मुताबिक पिछले साल नदीम के कोचिंग सेटअप को लेकर मतभेद सामने आने के बाद फेडरेशन ने उनके कार्यक्रम को पूरा समर्थन नहीं दिया। रिपोर्ट में कहा गया कि नदीम की ट्रेनिंग से जुड़े कई अनुरोधों पर ध्यान नहीं दिया गया। साथ ही पाकिस्तान स्पोर्ट्स बोर्ड ने विदेशी कोच और ट्रेनर उपलब्ध कराने के लिए भी फंड जारी नहीं किया। नदीम ने ओलिंपिक गोल्ड से पहले साउथ अफ्रीकी कोच टेर्सियस लीबेनबर्ग के मार्गदर्शन में ट्रेनिंग की थी, लेकिन इस बार वह विदेश में तैयारी करने के बजाय लाहौर में अपने पुराने कोच सलमान बट और स्थानीय ट्रेनर्स के साथ अभ्यास करते रहे। भारत की तैयारी से हुई तुलना रिपोर्ट में भारत और पाकिस्तान की तैयारियों की तुलना भी की गई है। नीरज चोपड़ा ने स्विट्जरलैंड के बिएल में अपना अंतिम ट्रेनिंग ब्लॉक पूरा किया, जबकि यशवीर सिंह और रोहित यादव ने पोलैंड में विदेशी कोचों के साथ तैयारी की। इसका असर नतीजों में भी दिखा, जहां भारत ने दो पदक जीते, जबकि नदीम टॉप-8 में भी जगह नहीं बना सके। कोच ने माना- पूरी तरह तैयार नहीं थे अरशद नदीम के लंबे समय से कोच रहे सलमान बट ने भी माना कि ओलिंपिक चैंपियन अपने बेस्ट स्तर पर नहीं थे और कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए पर्याप्त तैयारी नहीं कर पाए थे। पूर्व पाकिस्तान एथलेटिक्स फेडरेशन अध्यक्ष अकरम साही ने भी खराब तैयारी और लापरवाही को प्रदर्शन में गिरावट की वजह बताया। साही ने कहा, ओलिंपिक गोल्ड के बाद कुछ लोगों ने उन्हें अपने घेरे में ले लिया और मुझसे दूर कर दिया। पिछले कई महीनों से तैयारी और ट्रेनिंग में कमी साफ दिखाई दे रही थी। पाकिस्तान के स्पोर्ट्स स्ट्रक्चर पर उठे सवाल नदीम के खराब प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान के खेल ढांचे पर भी सवाल उठने लगे हैं। ओलिंपिक बॉक्सिंग ब्रॉन्ज मेडलिस्ट हुसैन शाह ने कहा कि यह पाकिस्तान की खेल व्यवस्था की कमजोरियों को दिखाता है। उनका कहना है कि देश को ओलिंपिक गोल्ड दिलाने वाले खिलाड़ी को भी कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए उचित तैयारी और संसाधन नहीं मिल सके। नदीम की विफलता के बाद पाकिस्तान में अब यह बहस तेज हो गई है कि क्या खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की ट्रेनिंग और सपोर्ट सिस्टम उपलब्ध कराने में खेल संस्थाएं नाकाम रही हैं।

Continue reading on the app

  Sports

Cricket Rivalry से गहरी दोस्ती तक: Irfan Pathan ने 20 साल बाद बताया Sangakkara के साथ हुए उस विवाद का सच

पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने 2005 में दिल्ली में भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए टेस्ट मैच की ऐसी ही एक घटना का खुलासा किया है, जब उनकी श्रीलंका के महान बल्लेबाज कुमार संगकारा के साथ तीखी बहस हो गई थी।

यह घटना फिरोज शाह कोटला में खेले गए टेस्ट मुकाबले की है। उस मैच में इरफान पठान को अचानक पारी की शुरुआत करने के लिए भेजा गया था। उन्होंने मौके का पूरा फायदा उठाते हुए 93 रन की शानदार पारी खेली थी। उनकी इस पारी में दो छक्के भी शामिल थे, जो उन्होंने श्रीलंका के दिग्गज स्पिनर मुथैया मुरलीधरन की गेंदों पर लगाए थे।

पठान ने जियोहॉटस्टार के कार्यक्रम ‘चेकी सिंगल्स’ में इस पुराने किस्से को याद किया है। उन्होंने बताया कि विवाद की शुरुआत गेंद को लेकर हुई थी। उनके मुताबिक, भारत की गेंदबाजी पारी से पहले गेंदों के डिब्बे को लेकर कुछ बदलाव हुआ था, जिससे श्रीलंकाई खिलाड़ी नाराज थे। इस मामले में कुमार संगकारा सबसे ज्यादा मुखर थे।

पठान ने बताया कि जब वह बल्लेबाजी के लिए उतरे तो उन्हें इस विवाद की कोई जानकारी नहीं थी। वह अचानक सलामी बल्लेबाज के तौर पर मैदान पर पहुंचे और मुरलीधरन के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी शुरू कर दी। जैसे-जैसे पठान ने श्रीलंकाई गेंदबाजों पर दबाव बढ़ाया, मैदान पर तनाव भी बढ़ने लगा।

पठान के मुताबिक, संगकारा ने उन्हें और भारतीय टीम को लेकर व्यक्तिगत टिप्पणी करना शुरू कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि संगकारा ने भारतीय खिलाड़ियों पर बेईमानी करने जैसी बातें कही और परिवार को लेकर भी टिप्पणी की। इसके जवाब में पठान ने भी पलटकर जवाब दिया। उन्होंने माना कि बातचीत सामान्य क्रिकेट वाली नोकझोंक से आगे बढ़ गई थी और मामला व्यक्तिगत स्तर तक पहुंच गया था।

गौरतलब है कि उस समय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खिलाड़ियों के बीच छींटाकशी और मानसिक दबाव बनाने की कोशिश आम बात थी। हालांकि, पठान के अनुसार इस घटना में दोनों खिलाड़ियों की भावनाएं कुछ ज्यादा ही उग्र हो गई थीं। इसके बावजूद इस बहस ने उनके रिश्ते को हमेशा के लिए खराब नहीं किया।

कई साल बाद दोनों की मुलाकात आईपीएल में हुई। नीलामी के बाद पठान को पता चला कि वह पंजाब की टीम में संगकारा के साथ खेलेंगे। यही स्थिति उनके लिए थोड़ी असहज थी, क्योंकि मैदान पर दोनों के बीच पुराना विवाद हो चुका था। पठान ने बताया कि एक समय ऐसा आया जब वह संगकारा के परिवार के साथ खाना खा रहे थे और उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि पुरानी घटना को कैसे पीछे छोड़ें।

आखिरकार पठान ने खुद आगे बढ़कर संगकारा से माफी मांगी। संगकारा ने भी अपनी गलती स्वीकार करते हुए उनसे माफी मांगी। इसके बाद दोनों के बीच रिश्ते सुधर गए और वे अच्छे दोस्त बन गए।

पठान ने कहा कि क्रिकेट में भावनाएं कई बार खिलाड़ियों पर हावी हो जाती हैं और उनसे गलतियां भी हो सकती हैं। उनके मुताबिक असली बात यह है कि खिलाड़ी बाद में अपनी गलती को समझे और उसे परिपक्वता के साथ संभाले। 
Tue, 11 Aug 2026 20:08:04 +0530

  Videos
See all

Rain News Today: 16 राज्यों में भयंकर बारिश का अलर्ट! | Delhi NCR Rain | IMD Alert | Weather Update #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-11T14:41:04+00:00

1 Crore Ki Chori Viral Video: करोड़ कांड पर बवाल! | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-11T14:34:49+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers