Responsive Scrollable Menu

धुरंधर 2 बनी 8वीं सबसे ज्यादा कमाई वाली भारतीय फिल्म:मूवी का वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹1067 करोड़ हुआ, पठान को छोड़ा पीछे

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 (धुरंधर: द रिवेंज) दुनियाभर में कमाई के मामले में 8वीं सबसे ज्यादा कमाई वाली भारतीय फिल्म बन गई। फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन करीब 1,067 करोड़ रुपए हो गया, जिसके साथ इसने कमाई के मामले में पठान (1,055 करोड़ रुपए) और कल्कि 2898 एडी (1,042 करोड़ रुपए) को पीछे छोड़ दिया है। ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के अनुसार, रिलीज के आठवें दिन (गुरुवार) फिल्म ने भारत में 49.70 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया। फिल्म ने दुनियाभर में 1,067.24 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया। धुरंधर 2 का भारत में कुल नेट कलेक्शन 674.17 करोड़ रुपए और ग्रॉस कलेक्शन 805.32 करोड़ रुपए हो गया। ग्रॉस कलेक्शन टिकट से कुल कमाई और नेट कलेक्शन टैक्स के बाद की कमाई होता है। ओवरसीज में फिल्म ने 261.92 करोड़ रुपए कमाए, जिससे वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 1,067.24 करोड़ रुपए पहुंच गया। आठवें दिन फिल्म के हिंदी वर्जन ने 46 करोड़ रुपए की सबसे ज्यादा कमाई की। वहीं, तेलुगु में 2.50 करोड़ रुपए, तमिल में 90 लाख रुपए, कन्नड़ में 20 लाख रुपए और मलयालम में 10 लाख रुपए का कलेक्शन हुआ। धुरंधर को शानदार रिस्पॉन्स मिला था धुरंधर के पहले पार्ट ने भारत के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार प्रदर्शन किया था। फिल्म ने दुनियाभर में करीब 1,307 करोड़ रुपए की कमाई की थी। भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 1,005.85 करोड़ रुपए रहा, जबकि नेट कलेक्शन लगभग 840 करोड़ रुपए हुआ। वहीं, 894.49 करोड़ रुपए की कमाई के साथ ही यह हिंदी भाषा में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी। विदेशी बाजारों में भी फिल्म धुरंधर को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। ओवरसीज में इसने करीब 299.5 करोड़ रुपए का कारोबार किया। खासतौर पर अमेरिका और कनाडा में फिल्म ने 193.06 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर बाहुबली 2 का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया था। दिलचस्प बात यह थी कि फिल्म को शानदार सफलता तब भी मिली, जब इसे खाड़ी देशों में रिलीज की अनुमति नहीं मिली थी। इसके अलावा धुरंधर भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली ‘A’ रेटेड फिल्म भी बनी थी। ……..……..……..…….. धुरंधर 2 से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… धुरंधर 2 रिव्यू; रणवीर की फिर दमदार परफॉर्मेंस: नोटबंदी और राजनीतिक कड़ियों से जुड़ी कहानी, जानिए कैसी है फिल्म रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ यानी धुरंधर 2 पहले पार्ट की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद बड़े स्केल पर लौटी है। इस बार फिल्म सिर्फ गैंगवार या बदले की कहानी नहीं रहती, बल्कि नोटबंदी से लेकर देश की कई बड़ी घटनाओं को जोड़ते हुए एक बड़ा नैरेटिव पेश करती है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Continue reading on the app

SAFF U20 चैंपियनशिप में भारत ने पाकिस्तान को हराया:विशाल-ओमांग के गोल से मिली जीत; सेमीफाइनल में जगह पक्की, अब बांग्लादेश से भिड़ंत

भारतीय अंडर-20 फुटबॉल टीम ने SAFF U20 चैंपियनशिप 2026 में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की है। गुरुवार को माले के नेशनल स्टेडियम में खेले गए ग्रुप-बी के मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 3-0 से हराया। इस जीत के साथ ही भारत ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है, वहीं लगातार दूसरी हार के बाद पाकिस्तान टूर्नामेंट से बाहर हो गया है। पाकिस्तानी अटैक के आगे दीवार बने गोलकीपर सूरज शुरुआती गोल खाने के बाद पाकिस्तान ने वापसी की कोशिश की और कई बार भारतीय डिफेंस को चुनौती दी। पाकिस्तान की टीम दो बार बराबरी करने के करीब पहुंची, लेकिन भारतीय गोलकीपर सूरज सिंह अहीबम ने शानदार सेव करके उन्हें रोक दिया। नजीबुल्लाह और खोबैब खान के खतरनाक हमलों को सूरज ने अपनी सतर्कता से नाकाम कर दिया। सूरज के इन बचावों ने मैच में भारत की पकड़ को कमजोर नहीं होने दिया। ओमांग डोडम ने दागे दो गोल, पाकिस्तान की उम्मीदें खत्म दूसरे हाफ में भारतीय टीम ने अपनी रणनीति बदली और काउंटर-अटैक पर ध्यान दिया। 64वें मिनट में सैमसन ने डिफेंस से बॉल लेकर ऋषि सिंह की ओर बढ़ाई, जिन्होंने इसे ओमांग डोडम की तरफ पास किया। ओमांग ने पाकिस्तानी गोलकीपर जुलकरनैन से पहले बॉल तक पहुंचकर उसे हेडर के जरिए गोल पोस्ट में डाल दिया। स्कोर 2-0 होने के बाद भारत ने खेल की रफ्तार पर पूरी तरह नियंत्रण कर लिया। मैच के आखिरी मिनटों (88वें मिनट) में प्रशांत जाजो को पेनल्टी एरिया के अंदर गिरा दिया गया, जिस पर रेफरी विरेंध राय ने भारत को पेनल्टी दी। ओमांग डोडम ने पावरफुल स्ट्राइक के साथ इस पेनल्टी को गोल में बदला और अपना दूसरा गोल पूरा किया। इसी के साथ भारत ने 3-0 से मैच अपने नाम कर लिया। अब शनिवार को बांग्लादेश से होगा मुकाबला भारत की इस जीत ने ग्रुप-B का समीकरण साफ कर दिया है। पाकिस्तान अब रेस से बाहर है। अब ग्रुप में टॉप पर कौन रहेगा, इसका फैसला शनिवार को भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाले मैच से होगा। भारत को ग्रुप टॉपर बनने के लिए बांग्लादेश के खिलाफ सिर्फ एक पॉइंट (ड्रॉ) की जरूरत है। ग्रुप में पहले स्थान पर रहने वाली टीम का सामना सेमीफाइनल में ग्रुप-A की रनर-अप टीम से होगा। --------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… ट्रांसजेंडर महिलाएं अब महिलाओं के साथ ओलिंपिक नहीं खेल पाएंगी:IOC ने 2028 लॉस एंजिल्स खेलों से लगाया बैन; अब बायोलॉजिकल फीमेल्स ही ले सकेंगी हिस्सा इंटरनेशनल ओलिंपिक कमेटी (प्) ने बड़ा फैसला लेते हुए कहा है कि 2028 के लॉस एंजिल्स ओलंपिक से ट्रांसजेंडर महिलाएं को अब महिला कैटेगरी के इवेंट्स में हिस्सा लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। पूरी खबर

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026 Points Table: मैच जीतकर भी RCB को नहीं पछाड़ सकी मुंबई, यहां देखें पॉइंट्स टेबल का हाल

IPL 2026 Points Table: आईपीएल 2026 के दूसरे मैच में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से हरा दिया. लेकिन वह पॉइंट्स टेबल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम से आगे नहीं निकल सकी. Mon, 30 Mar 2026 00:00:29 +0530

  Videos
See all

War Breaking News: ईरान ने कई देशों पर किया विध्वंसक हमला! | Iran Israel America War | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-29T20:30:00+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: ईरान युद्ध से China को कितना फायदा ? | Trump | Iran News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-29T20:21:47+00:00

Petrol Crises: युवक का अलग अंदाज वायरल #shortsvideo #viralvideo #horseriding #aajtak #petrolcrisis #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-29T20:15:00+00:00

सेल्फी लेते समय हादसा, iPhone नाले में गिरा #iPhone17Pro #kanpur #iPhone17ProDrainViral #Auraiya #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-29T20:15:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers