पेट्रोल-डीजल को लेकर सुबह-सुबह आई बड़ी खबर, सरकार ने एक्साइज ड्यूटी पर की कटौती
ईरान और अमेरिका-इस्राइल युद्ध के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला किया है. सरकार ने पेट्रोल-डीजल की एक्साइज ड्यूटी घटा दी है. सरकार ने पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी तीन रुपये घटा दी है तो वहीं डीजल पर सरकार ने 10 रुपये की कटौती की है. सरकार के इस फैसले का उद्देश्य फ्यूल की लागत कम करना और अर्थव्यवस्था को राहत देना है.
सरकार ने कितना टैक्स घटाया?
- पेट्रोल: एक्साइज ड्यूटी 13 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 3 रुपये प्रति लीटर कर दिया है.
- डीजल: एक्साइज ड्यूटी 10 रुपये प्रति लीटर से घटाकर शून्य कर दिया है.
क्या है सरकारी अधिसूचना में?
केंद्र सरकार द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, विशेष अतिरिक्त एक्साइज ड्यूटी में सरकार ने भारी कटौती की है, जिसमें पेट्रोल (मोटर स्पिरिट) पर टैक्स को कम किया गया है, जबकि डीजल पर इस टैक्स को पूर्ण रूप से खत्म कर दिया है.
आम लोगों को इससे क्या फायदा होगा?
- पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी हो सकती है
- परिवहन की लागत घटेगी
- महंगाई पर काबू पाने में मदद होगी
बेइज्जती हो तो ऐसी! पाकिस्तान का दुनिया के सामने बना मजाक, PSL के पहले ही दिन हुई फजीहत
PSL : पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का आगाज 26 मार्च से हो चुका है. इस लीग के शुरू होने से पहले भी पाकिस्तान की दुनिया के सामने लगतार बेइज्जती हुई और इस लीग के शुरू होते ही एक बार फिर पाकिस्तान का दुनिया के सामने मजाक बन गया है. पीएसएल के एक्शन में आते ही तमाम तरह के विवाद खड़े हो गए हैं. इस टूर्नामेंट में का पहला मैच लाहौर कलंदर्स और हैदराबाद किंग्समेन के बीच खेला गया. तो आइए जानते हैं कि पाकिस्तान का मजा कैसे बना.
मैच में गेंद हुई लाला
लाहौर कलंदर्स और हैदराबाद किंग्समेन के बीच खेले गए मैच में गेंद लाल हो गई, जिसके चलते पाकिस्तान का सबके सामने मजाकर बन गया. गेंद लाल होने का कारण खिलाड़ी की जर्सी को बताया जा रहा है.
बैगर दर्शकों के से शुरू हुआ PSL
पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का आयोजन बगैर दर्शकों के कराया जा रहा है. ऐसे में मैच के दौरान कोई भी दर्शक मैदान पर मौजूद नहीं दिखा. पूरा स्टेडियम मैच के दौरान खाली नजर आया. ये पाकिस्तान की बेइज्जती का एक नमूना है. ऐसे में जब मैदान पर भीड़ नहीं थी तो न खिलाड़ियों को मजा आया और न ही दर्शकों को घर पर बैठकर मैच देखने में कोई मजा आया.
So this is the new era of PSL? No branding in the stadium, no opening ceremony, and the first match happening behind closed doors?
— Salman. (@TsMeSalman1) March 26, 2026
When will we finally learn professionalism? pic.twitter.com/JySEMI0Urb
पाकिस्तान ने खिलाड़ियों का बना दिया मजाक
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच चल रही जंग के बीच फैंस को स्टेडिम में मैच देखने की अनुमति नहीं दी गई है. ऐसे में लाहौर और कराची सिर्फ दो वेन्यू पर मैच कराए जा रहे हैं. इस पर भी बहुत सवाल उठ चुके हैं क्योंकि सिर्फ दो वेन्यू होने के चलते सभी टीमों और उनके खिलाड़ियों को पर्याप्त प्रैक्टिस का भी समय नहीं मिल पा रहा है. स्टेडियम में सभी 8 टीमों के खिलाड़ी बारी-बारी से अपने समय का इंतजार करते हैं. क्योंकि प्रैक्टिस के लिए पिचे और स्टेडियम सीमित हैं.
???? THIS IS HOW YOU BUILD A WORLD CLASS LEAGUE ????
— Rayham. (@RayhamUnplugged) March 26, 2026
- Only VIPs allowed, while matches are being held without crowds in the name of cost-cutting.
- The same people sitting in the stands arrived in government funded vehicles along with their families while the public, who would… pic.twitter.com/ItidAN0XLS
PSL को नहीं मिला कोई स्पॉन्सर
पाकिसतान सुपर लीग 2026 शुरू तो हो गई लेकिन से एडवरटाइजर के लिए कोई स्पॉन्सर बैनर नहीं मिला. मैच के दौरान बगैर बैनर के मुकाबला खेला गया. जो अपने आप में पाकिस्तान की फजीहत करता है कि उसे एक स्पॉन्सर भी नसीब नहीं हुआ. इस पीएसएस में बगैर बैनर स्पॉन्सर के उतरी है.
???? PSL is the biggest joke league in world cricket:
— Selfless⁴⁵ (@SelflessCricket) March 26, 2026
- No sponsor banners for advertisers
- Ball turned pink during the match
- No crowd allowed
- Mohsin Naqvi and other elite figures were watching the match even though it was being held behind closed doors
- Many overseas… pic.twitter.com/XpFBG6ZWfp
खिलाड़ियों ने बनाया पाकिस्तान का मजाक
इसके अलावा कई विदेशी खिलाड़ी पहले ही PSL से अपना नाम वापस लेकर हट चुके हैं. उन्होंने पाकिस्तान को छोड़कर भारत को चुना है. अब वो भारत में इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल 2026 में खेलने वाले हैं. ऐसे में पाकिस्तान को छोड़कर भारत में खेलने को चुनना भी उसकी दुनिया के सामने बेइज्जती का एक बड़ा नमूना है.
ये भी पढ़ें : IPL 2026 Schedule : आईपीएल के सभी 70 मैचों का शेड्यूल आया सामने, कुल 12 स्थानों पर खेले जाएंगे पूरे मुकाबले
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation






















