नासिक का भोंदू बाबा अशोक खरात पुलिस गिरफ्त में है. गांव वालों ने भी उसके राज उगले हैं. उनके मुताबिक, खरात कभी मुर्गियां और अंडे चुराकर बेचता था. वो रिमोट कंट्रोल वाले नकली सांप के जरिए भक्तों को डराकर करोड़ों लूटता था और महिलाओं का यौन शोषण करता था. पुलिस अब उसके काले साम्राज्य की गहन जांच कर रही है.
ग्लोबल टेंशन के बीच सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में बड़ी कटौती की है. इससे ईंधन कीमतों में राहत की उम्मीद बढ़ी है, जबकि वैश्विक तेल बाजार में भी हालिया नरमी देखने को मिली है.