Responsive Scrollable Menu

छिंदवाड़ा बस हादसे में एक मृतक की पहचान नहीं:जबलपुर से आई मेडिकल टीम कर रही घायलों का इलाज, सभी पीड़ित एक ही पंचायत के निवासी

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में पिकअप वाहन से आमने-सामने की टक्कर के बाद बस पलट गई। हादसे में दोनों गाड़ियों के ड्राइवर समेत 10 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 6 पुरुष, 3 महिलाएं और एक बच्चा शामिल हैं। 30 से ज्यादा घायल हुए हैं। एक घायल की हालत नाजुक है, जिसे नागपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। एक्सीडेंट गुरुवार शाम करीब साढ़े 6 बजे सिमरिया के पास हुआ। MP28 P 0321 नंबर की बस में 47 लोग सवार थे। यह छिंदवाड़ा के पुलिस लाइन में आयोजित हितग्राही सम्मेलन से लौट रही थी। बस में एक ही पंचायत के 51 लोग सवार थे। हादसे पर दुख जताते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मृतकों के परिजन को 4-4 लाख रुपए और गंभीर घायलों को 1-1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। सीएम के निर्देश पर जिला प्रभारी मंत्री राकेश सिंह रात करीब 1 बजे छिंदवाड़ा जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना। वहीं, जबलपुर से 8 स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की टीम भी रात में ही छिंदवाड़ा पहुंच गई थी, जो घायलों के इलाज में जुटी है। इनकी गई जान 1. भागवती (45) 2. दौलत (40) 3. शकुन यादव (45) 4. रामदास (40) 5. रमेश (35) 6. सिया बाई (40) 7. वंश (7) 8. बस ड्राइवर कमल (54) 9. पिकअप ड्राइवर रवि धारे (40) 10. एक अन्य देखिए, हादसे से जुड़ीं तस्वीरें… बस में क्षमता से अधिक यात्री सवार थे बस में मोहखेड़ ब्लॉक की ग्वारा पंचायत के कोसमढाना, करेर और भंडारकुंड गांव के 51 लोग सवार थे, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। बस छिंदवाड़ा शहर के पुलिस ग्राउंड में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से लौट रही थी, जहां 506 करोड़ रुपए के 105 कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन हुआ था। हादसा कार्यक्रम स्थल से करीब 25 किलोमीटर दूर हुआ। टक्कर इतनी तेज थी कि कई लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में बस के यात्री और पिकअप वाहन के चालक व क्लीनर शामिल हैं। ये खबर भी पढ़ें… स्कॉर्पियो की टक्कर से परिवार के 5 लोगों की मौत ग्वालियर के परशुराम चौराहे पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ऑटोरिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। चार घायल हैं। हादसा शुक्रवार तड़के 3 बजे उस समय हुआ, जब ऑटो में सवार लोग शीतला माता मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे। पढ़ें पूरी खबर…

Continue reading on the app

iran VS Israel Vs USA: ईरान में मृतकों की संख्या हुई #shorts #viral #timesnownavbharat

iran VS Israel Vs USA: ईरान में मृतकों की संख्या हुई #shorts #viral #timesnownavbharat You can Search us on YouTube by- NBT, NBT TV Live, Navbharat Times, Times Now, TNN, TNNB, Navbharat TV, Hindi News, Latest news and @timesnownavbharat About Channel: Times Now Navbharat देश का No.1 Hindi news है। यह चैनल भारत और दुनिया से जुड़ी हर Latest News और Breaking News , राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़े समाचार आपके लिए लेकर आता है। इसलिए सब्सक्राइब करें और बने रहें टाइम्स नाउ नवभारत के साथ Times Now Navbharat is India's fastest growing Hindi News Channel with 24 hour coverage. Get Breaking news, Latest news, Politics news, Entertainment news and Sports news from India & World on Times Now Navbharat. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Watch Live TV : https://www.timesnowhindi.com/live-tv Subscribe to our other network channels: Times Now: https://www.youtube.com/TimesNow Zoom: https://www.youtube.com/zoomtv ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- You can also visit our website at: https://www.timesnowhindi.com Like us on Facebook: https://www.facebook.com/Timesnownavbharat Follow us on Twitter: https://twitter.com/TNNavbharat Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/timesnownavbharat Join us for the latest updates on Times Now Navbharat Live TV. Stay informed and engaged with our in-depth reporting, exclusive interviews, and real-time updates. Don't miss out on the most crucial news stories from India and around the world. Subscribe to our channel and hit the notification bell to stay updated with all the breaking news, Hindi News, live hindi news, election news live, rajasthan news, mp news, up news, bihar news, pm modi news, hindi news live, live news in hindi, hindi latest news, livetv, live tv , times live, hindi news, Israel war live , News, Sports News, Entertainment News and live updates

Continue reading on the app

  Sports

हार्दिक पंड्या ने वानखेड़े के ग्राउंडस्टाफ को दिया खास तोहफा, वादा निभाकर जीता दिल

मुंबई. मैदान पर अपने प्रदर्शन के लिए पहचान रखने वाले हार्दिक पंड्या ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह सिर्फ क्रिकेटर ही नहीं, बल्कि बड़े दिल वाले इंसान भी हैं। टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद हार्दिक ने वानखेड़े स्टेडियम के ग्राउंड्समैन के लिए किया गया अपना वादा निभाया और उन्हें सम्मानित करते हुए तोहफे और आर्थिक मदद दी।

दरअसल, मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले वानखेड़े स्टेडियम में लंबे समय तक अभ्यास किया था। उनकी प्रैक्टिस अक्सर देर रात तक चलती थी। इस दौरान स्टेडियम के ग्राउंड्समैन ने उन्हें हर संभव सुविधा दी, ताकि उनकी तैयारी बिना किसी रुकावट के चल सके। उसी समय हार्दिक ने उनसे वादा किया था कि वह उनकी मेहनत का सम्मान जरूर करेंगे।

हार्दिक ने वानखेड़े के ग्राउंड्समैन को दिया गिफ्ट
हार्दिक ने गुरुवार को यह वादा पूरा किया। उन्होंने वानखेड़े स्टेडियम पहुंचकर ग्राउंड स्टाफ को सम्मानित किया और उन्हें गिफ्ट्स के साथ पैसा भी दिया। यह कदम उनके उस जुड़ाव को दिखाता है, जो वह मैदान के पीछे काम करने वाले लोगों के साथ रखते हैं।

टी20 विश्व कप की तैयारी में की थी मदद
हार्दिक और टीम इंडिया की मेहनत रंग भी लाई थी। भारत ने घऱ में ही अपने टी20 विश्व कप टाइटल का बचाव किया था। फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराया था। इस पूरे टूर्नामेंट में हार्दिक ने बल्ले और गेंद दोनों से अहम योगदान दिया था।

हार्दिक 2 टी20 विश्व कप जीतने वाले खिलाड़ी
इस जीत के साथ हार्दिक पंड्या दो बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाले खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए। वह 2024 में भी खिताबी टीम का हिस्सा थे। हालांकि, इस बार उनकी मैदान के बाहर की यह पहल ज्यादा चर्चा में रही, जिसने लोगों का दिल जीत लिया।

हार्दिक साथी खिलाड़ियों की भी करते हैं मदद
हार्दिक का यह अंदाज नया नहीं है। वह अक्सर अपने साथियों, फैंस और क्रिकेट से जुड़े लोगों की मदद करते नजर आते हैं। भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज जितेश शर्मा ने भी एक पॉडकास्ट में बताया था कि जब उन्हें वर्ल्ड कप टीम में जगह नहीं मिली थी, तब सबसे पहले हार्दिक ने ही उन्हें मैसेज किया था और हिम्मत दी थी।

जितेश ने यह भी कहा था कि हार्दिक बेहद मददगार इंसान हैं और कई बार बिना कहे ही बच्चों को बैट गिफ्ट कर देते हैं। उन्होंने खुद भी हार्दिक से एक बैट मिलने की बात साझा की।

हार्दिक पांड्या के लिए यह सिर्फ एक औपचारिकता नहीं थी, बल्कि उन लोगों के प्रति सम्मान जताने का तरीका था, जिन्होंने उनके कठिन समय में साथ दिया। वानखेड़े के ग्राउंड्समैन, जो अक्सर सुर्खियों से दूर रहते हैं, इस खास मौके पर खुद को सम्मानित महसूस कर रहे थे।

Fri, 27 Mar 2026 13:14:30 +0530

  Videos
See all

Noida सेक्टर 76 मेट्रो के पास विशाल मेगा मार्ट में लगी भीषण आग | Fire Accident #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-27T08:05:47+00:00

Delhi Assembly में सुरक्षा कड़ी, बम धमकी के बाद जांच तेज एजेंसियां अलर्ट मोड पर | Bomb Threat #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-27T08:17:01+00:00

असिस्टेंट प्रोफेसर अब्दुल की क्लास में पढ़ने वाली बेटियों पर गन्दी नज़र | #muslim #hindu #breakingnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-27T08:03:34+00:00

Ayodhya राम मंदिर में 'राम लला' का सूर्य तिलक | Ram Navmi | Ram Mandir | UP | Viral Video #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-27T08:16:48+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers