Responsive Scrollable Menu

Ram Ji Ki Aarti: राम नवमी पर जरूर पढ़ें श्रीराम की आरती, घर-परिवार का बढ़ेगा सौभाग्य, चमकेगी किस्मत

Ram Ji Ki Aarti: आज 27 मार्च, 2026 को राम नवमी के अवसर पर पूरे देश में रामलला का जन्मोत्सव मनाया जा रहा है. द्रिक पंचांग के अनुसार, इस वर्ष राम नवमी की शुरुआत 26 मार्च को हुई थी और समापन 27 मार्च को सुबह 10 बजकर 6 मिनट पर हो रहा है. इसलिए, सुबह की पूजा में श्रीराम की आरती करना न भूले. इस अचूक उपाय को पूरे परिवार को साथ मिलकर करना चाहिए. राम जी के इस भजन का पाठ करने से जीवन से नकारात्मकता दूर होती है, परिवार में सुख और सौभाग्य की वृद्धि होती है.

यही नहीं, श्रीराम की आरती करने से हनुमान जी और माता सीता की कृपा भी प्राप्त होती है. यहां पढ़ें भगवान राम की आरती के लिरिक्स.

आरती श्री रामचन्द्रजी (Ram Ji Ki Aarti Lyrics in Hindi)

श्री रामचन्द्र कृपालु भजु मन,हरण भवभय दारुणम्।

नव कंज लोचन, कंज मुख करकंज पद कंजारुणम्॥

श्री रामचन्द्र कृपालु भजु मन...॥

कन्दर्प अगणित अमित छवि,नव नील नीरद सुन्दरम्।

पट पीत मानहुं तड़ित रूचि-शुचिनौमि जनक सुतावरम्॥

श्री रामचन्द्र कृपालु भजु मन...॥

भजु दीनबंधु दिनेशदानव दैत्य वंश निकन्दनम्।

रघुनन्द आनन्द कन्द कौशलचन्द्र दशरथ नन्द्नम्॥

श्री रामचन्द्र कृपालु भजु मन...॥

सिर मुकुट कुंडल तिलकचारू उदारु अंग विभूषणम्।

आजानुभुज शर चाप-धर,संग्राम जित खरदूषणम्॥

श्री रामचन्द्र कृपालु भजु मन...॥

इति वदति तुलसीदास,शंकर शेष मुनि मन रंजनम्।

मम हृदय कंज निवास कुरु,कामादि खल दल गंजनम्॥

श्री रामचन्द्र कृपालु भजु मन...॥

मन जाहि राचेऊ मिलहिसो वर सहज सुन्दर सांवरो।

करुणा निधान सुजानशील सनेह जानत रावरो॥

श्री रामचन्द्र कृपालु भजु मन...॥

एहि भाँति गौरी असीससुन सिय हित हिय हरषित अली।

तुलसी भवानिहि पूजी पुनि-पुनिमुदित मन मन्दिर चली॥

श्री रामचन्द्र कृपालु भजु मन...॥

रामलला की आरती (Ramlala Ki Aarti Lyrics in Hindi)

श्री रामचन्द्र कृपालु भजु मन,हरण भवभय दारुणम्।

नव कंज लोचन, कंज मुख करकंज पद कंजारुणम्॥

श्री रामचन्द्र कृपालु भजु मन...॥

कन्दर्प अगणित अमित छवि,नव नील नीरद सुन्दरम्।

पट पीत मानहुं तड़ित रूचि-शुचिनौमि जनक सुतावरम्॥

श्री रामचन्द्र कृपालु भजु मन...॥

भजु दीनबंधु दिनेशदानव दैत्य वंश निकन्दनम्।

रघुनन्द आनन्द कन्द कौशलचन्द्र दशरथ नन्द्नम्॥

श्री रामचन्द्र कृपालु भजु मन...॥

सिर मुकुट कुंडल तिलकचारू उदारु अंग विभूषणम्।

आजानुभुज शर चाप-धर,संग्राम जित खरदूषणम्॥

श्री रामचन्द्र कृपालु भजु मन...॥

इति वदति तुलसीदास,शंकर शेष मुनि मन रंजनम्।

मम हृदय कंज निवास कुरु,कामादि खल दल गंजनम्॥

श्री रामचन्द्र कृपालु भजु मन...॥

मन जाहि राचेऊ मिलहिसो वर सहज सुन्दर सांवरो।

करुणा निधान सुजानशील सनेह जानत रावरो॥

श्री रामचन्द्र कृपालु भजु मन...॥

एहि भाँति गौरी असीससुन सिय हित हिय हरषित अली।

तुलसी भवानिहि पूजी पुनि-पुनिमुदित मन मन्दिर चली॥

श्री रामचन्द्र कृपालु भजु मन...॥

ये भी पढ़ें- Ram Navami 2026 Vastu Upay: सिर्फ सुबह 10 बजे तक ही है राम नवमी का मुहूर्त! उससे पहले कर लें ये खास उपाय

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. न्यज नेशन इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Continue reading on the app

अमेरिका : गिरफ्तारी के बाद निकोलस मादुरो की न्यूयॉर्क कोर्ट में दूसरी पेशी

न्यूयॉर्क, 27 मार्च (आईएएनएस)। इस साल जनवरी की शुरुआत में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश पर काराकस में मिलिट्री रेड के दौरान अमेरिकी सैनिकों ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को कब्जे में ले लिया। कब्जे में लिए जाने के बाद से अब तर मादुरो दूसरी बार न्यूयॉर्क कोर्ट में पेश हुए।

न्यूज एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, 5 जनवरी को अपनी पहली पेशी के दौरान, मादुरो ने अपने खिलाफ अमेरिका के सभी आरोपों में खुद को बेकसूर बताया। मादुरो पर ड्रग तस्करी का आरोप है। मादुरो ने कोर्ट को बताया कि उन्हें उनके काराकस घर से अपहरण किया गया था और वे वेनेजुएला के राष्ट्रपति बने हुए हैं।

गुरुवार को, मादुरो के वकील ने कोर्ट में आरोपों को खारिज करने के लिए जज पर दबाव बनाना जारी रखा और तर्क दिया कि अमेरिका मादुरो के कानूनी फीस के भुगतान के लिए वेनेजुएला सरकार के फंड को रोककर उनके संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन कर रहा है।

हालांकि, जज ने मादुरो को अपने कानूनी बचाव के लिए वेनेजुएला के फंड के इस्तेमाल से रोकने के वॉशिंगटन के रुख पर सवाल उठाए, लेकिन केस को खारिज करने से इनकार कर दिया।

बता दें, 3 जनवरी को, अमेरिकी सैन्य बल ने वेनेजुएला के खिलाफ बड़े पैमाने पर हमला किया और मादुरो और उनकी पत्नी, सिलिया फ्लोरेस को न्यूयॉर्क ले जाने से पहले उन्हें जबरदस्ती पकड़ लिया। ट्रंप के आदेश पर किए गए अमेरिकी हमलों ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय को चौंका दिया है। दुनिया भर में इसकी निंदा हुई और इसे लेकर गंभीर चिंताएं बढ़ गई हैं।

काराकस में पकड़े जाने के बाद से यह दंपत्ति न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन में मेट्रोपॉलिटन डिटेंशन सेंटर में जेल में है।

प्रदर्शकारी कोर्टहाउस के बाहर जमा हुए, जहां कानून प्रवर्तन अधिकारियों की कड़ी सुरक्षा थी, वे नारे लगा रहे थे और मांग कर रहे थे कि मादुरो को तुरंत रिहा किया जाए।

एक युवा प्रदर्शनकारी जैको मुलदून ने सिन्हुआ को बताया, हम आज यहां निकोलस मादुरो और सिलिया फ्लोरेस के साथ खड़े हैं। हमें लगता है कि आरोप खारिज कर दिए जाने चाहिए और उन्हें रिहा कर दिया जाना चाहिए।

एक और प्रदर्शनकारी ने कहा कि अमेरिका को किसी दूसरे देश के चुने हुए नेता को कब्जे में लेने का कोई हक नहीं है। वेनेजुएला के लोग चुनौतियों का सामना करने के लिए एकजुट हैं।

मुलडून की नजर में, वेनेजुएला और ईरान के हालात पक्के तौर पर जुड़े हुए हैं, क्योंकि अमेरिका ने दुनिया भर के रिसोर्स पर कब्जा करने के लिए विदेशों में हमले शुरू कर दिए हैं।

उन्होंने कहा, अमेरिका दुनिया पर अपना दबदबा बनाए रखने की कोशिश कर रहा है, इसलिए ज्यादा से ज्यादा देश उसके खिलाफ खड़े हो रहे हैं।

--आईएएनएस

केके/एएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

भारतीय टीम जुलाई में जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी

नई दिल्ली, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। जिम्बाब्वे क्रिकेट ने बुधवार को बताया कि टी20 विश्व कप 2026 चैंपियन भारतीय क्रिकेट टीम जुलाई में तीन टी20 मैचों की सीरीज के लिए जिम्बाब्वे का दौरा करेगी। मैच 23, 25, और 26 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जाएंगे। सभी मैच भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे शुरू होंगे। Wed, 1 Apr 2026 14:55:21 +0530

  Videos
See all

Assam Election: केंद्रीय मंत्री Sarbananda Sonowal ने प्रचार के दौरान Congress के मन में ज़हर है #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T09:41:04+00:00

#shorts : Asaduddin Owaisi: EC के पास नागरिकता की जाँच करने का कोई अधिकार नहीं है #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T09:40:00+00:00

Viral Video | नायलॉन फैक्ट्री में लगी भीषण आग | #viralnews | #viralvideo | #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T09:40:43+00:00

Major Gaurav Arya US-Israel War | NATO पर बड़े एक्शन की तैयारी में ट्रंप | #viralnews #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T09:40:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers