Responsive Scrollable Menu

प्रियंका चोपड़ा ने बेटी को सिखाए दुर्गा सप्तशती के मंत्र:वीडियो में मालती भी साथ में बोलती नजर आईं; एक्ट्रेस ने बताईं अपनी दो पर्सनैलिटी

प्रियंका चोपड़ा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में वह अपनी बेटी मालती मैरी को गोद में लेकर दुर्गा सप्तशती के मंत्र सिखाती नजर आ रही हैं। प्रियंका के साथ मालती मंत्र भी बोल रही हैं। वीडियो के साथ प्रियंका ने लिखा कि उनकी दो पर्सनैलिटी हैं- 'मामा' और 'मामासीटा'। वीडियो के पहले हिस्से में वह मालती के साथ समय बिताती दिखीं, जबकि दूसरे हिस्से में वह एक ड्रेस पहनकर डांस करती नजर आईं। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 2018 में राजस्थान के जोधपुर स्थित उमैद भवन पैलेस में शादी की थी। सरोगेसी के जरिए बेटी मालती मैरी का जन्म 2022 में हुआ था। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर बेटी के साथ बिताए खास पलों की झलक शेयर करते रहते हैं। मालती नानी के साथ पूल किनारे दिखी थीं जुलाई में प्रियंका ने एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें मालती अपनी नानी मधु चोपड़ा के साथ पूल के किनारे टहलती नजर आई थीं। फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा था, ‘रियूनाइटेड…’ इसके अलावा प्रियंका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें मालती टीवी पर फिल्म 'गुंडे' का गाना 'तूने मारी एंट्रीयां' देखती नजर आ रही थीं। पोस्ट के साथ प्रियंका ने लिखा, ‘किसने सोचा होगा?’ और निक जोनस को टैग किया था। मालती का जन्म 27 हफ्ते में हुआ था फरवरी में जय शेट्टी को दिए इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा ने बताया था कि बेटी मालती के जन्म का समय उनके लिए निजी तौर पर बेहद मुश्किल और ट्रॉमेटिक था। उसी समय उन्हें एक मैसेज मिला कि मीडिया में बच्ची के जन्म की खबर आने वाली है। प्रियंका ने बताया कि वे सही समय पर खुद यह खबर शेयर करना चाहते थे, लेकिन लीक के कारण उन्हें जल्दबाजी में पब्लिक अनाउंसमेंट करनी पड़ी। उन्होंने कहा कि उस वक्त वे तैयार नहीं थे, क्योंकि बच्ची की सेहत को लेकर स्थिति साफ नहीं थी। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी 27 हफ्ते में पैदा हुई थी और 100 दिनों से अधिक समय तक एनआईसीयू यानी नियोनेटल इंटेंसिव केयर यूनिट में रही। उस कठिन समय के दौरान मेंटल सपोर्ट के लिए उन्होंने बच्ची के पास धीमी आवाज में महामृत्युंजय मंत्र जैसे मंत्र चलाए थे। प्रियंका ने बताया कि जन्म के वक्त बच्ची की हालत नाजुक थी। एक्ट्रेस ने कहा, 'वह पर्पल (रंग) दिख रही थी।' पूरी खबर यहां पढ़ें…

Continue reading on the app

बेकाबू हुई AI, इतना डराया क‍ि द‍िग्‍गज भी कांपने लगे, सरकार से बोले-रोक दो इसे

टेस्टिंग के दौरान एक एडवांस AI के बेकाबू होकर खुद सर्वर हैक कर ल‍िया. इससे OpenAI, गूगल, एंथ्रोपिक और मेटा जैसी दिग्गज कंपनियों के एक्‍सपर्ट कांप उठे हैं और सरकार से कह रहे क‍ि इस पर रोक लगाओ.

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL: सरफराज का तो पता नहीं, लेकिन इस बैटर की प्लेइंग-11 में जगह पक्की है! बैटिंग कोच ने जमकर की तारीफ

sitanshu kotak praisded devdutt padikkal: भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने वॉर्मअप मैच का बेस्ट प्रदर्शन देवदत्त पडिक्कल की बल्लेबाजी को बताया, जिन्होंने पहली पारी में 164 गेंदों का सामना करते हुए 142 रनों की दमदार पारी खेली. पडिक्कल ने जिस तरह की बल्लेबाजी दिखाई, उसके उनका पहला टेस्ट में खेलना तय लग रहा है. Mon, 10 Aug 2026 23:48:50 +0530

  Videos
See all

AI goes on a hacking spree | The Global Story #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-10T21:00:31+00:00

China evacuates one million from homes as Typhoon Dolphin arrives. #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-10T21:00:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers