Responsive Scrollable Menu

Weather Update: आज फिर 24 राज्यों में बारिश-तूफान का अलर्ट, जानें आपके प्रदेश में कैसा होगा मौसम का हाल

Weather Update: देश भर में आज फिर से एक आंधी-तूफान और बारिश का दौर शुरू हो सकता है. मौसम विभाग ने शुक्रवार को देश के 24 राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने आशंका जताई है कि उत्तर भारत, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों, पूर्वोत्तर राज्यों और दक्षिण भारत के कई राज्यों में गरज-चमक और तेज हवाओं से साथ बारिश हो सकती है. आईएमडी के अनुसार, दो वेस्टर्बन डिस्टर्बेंस एक्टिव होने के कारण देश भर में मौसम बदलेगा.  

IMD के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के वजह से 27 से 31 मार्च के बीच उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है. मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार, पूरे उत्तर भारत में आज तेज हवाएं चल सकती हैं. पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है. 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अलर्ट भी जारी किया गया है. महाराष्ट्र और गुजरात के भी कुछ हिस्सों में तेज हवा और बारिश की संभावना जताई गई है.

अब राज्यवर जानें अपने प्रदेश का हाल

  1. दिल्ली-NCR: आसमान में आज बादल छाए रहेंगे. गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होगी. 30-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. 
  2. उत्तर प्रदेश: पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश के लगभग 38 जिलों (वाराणसी, गाजियाबाद आदि) में बूंदाबांदी हो सकती है. 40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. 
  3. बिहार, झारखंड और ओडिशा: इन राज्यों में आज गरज के साथ छींटे और तेज हवाएं चलने का अनुमान है. बिहार के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि की चेतावनी दी गई है.
  4. पश्चिम बंगाल और सिक्किम: उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश और ओलावृष्टि (Hailstorm) की संभावना है.
  5. मेघालय, असम, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर त्रिपुरा और मिजोरम: मध्यम से व्यापक बारिश जारी रहने की उम्मीद है.
  6. जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड: हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी हो सकती है.
  7. तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश: अलग-अलग स्थानों पर बारिश और बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं. 

राजधानी दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?

IMD की मानें तो, दिल्ली-एनसीआर में आज बादल छाए रहेंगे. तेज हवाओं के साथ-साथ हल्की बारिश भी हो सकती है। दिल्ली में 29 जनवरी से गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश होने के आसार हैं. 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. दिल्ली का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और 35 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है.

मध्य भारत में कैसा रहेगा मौसम का हाल

मौसम विभाग का कहना है कि अगले सात दिनों तक मध्य भारत में गरज-चमक के साथ बारिश का दौर जारी रहेगा. देश में 27 से 31 मार्च तक मध्य प्रदेश में तो अगले सात दिनों तक छग में और अगले पांच दिन विदर्भ में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है. हवाएं इस दौरान, 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं.  

Continue reading on the app

Madhya Pradesh Road Accident: छिंदवाड़ा में भीषण सड़क हादसा, बस और पिकअप की टक्कर में 10 की मौत, 31 घायल

Madhya Pradesh Road Accident: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में गुरुवार शाम को एक पिक-अप वाहन और एक बस के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में एक बच्चे समेत कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और 31 अन्य घायल हो गए।

Continue reading on the app

  Sports

कैमरून ग्रीन को बॉलिंग क्यों नहीं दी? रहाणे का चौंकाने वाला खुलासा, '- ये सवाल क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से पूछिए'

Ajinkya Rahane statement: मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार के बाद केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कैमरून ग्रीन की गेंदबाजी को लेकर बड़ा बयान दिया है. रहाणे ने साफ कहा कि ग्रीन से गेंदबाजी न कराने का फैसला उनका नहीं था, बल्कि यह सवाल 'क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया' से पूछा जाना चाहिए. मांसपेशियों में खिंचाव के बावजूद 67 रनों की पारी खेलने वाले रहाणे ने स्वीकार किया कि उनकी युवा गेंदबाजी को अभी बहुत कुछ सीखना है, लेकिन टीम के बल्लेबाजी प्रदर्शन से वह काफी संतुष्ट हैं. Sun, 29 Mar 2026 23:51:37 +0530

  Videos
See all

Masjid में घुसकर महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-29T20:45:01+00:00

America के विरुद्ध अब Houthi लड़ेंगे युद्ध ! | America Iran Conflict | Israel Iran War | War News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-29T20:30:11+00:00

School Student Murder Case: चाकू से ताबड़तोड़ वार, 12वीं के छात्र की बेरहमी से हत्या | Crime News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-29T21:00:00+00:00

सिलेंडर ले जाते वक्त हादसा! #baghpat #fire #firenews #moped #aajtak #viral #lpgcrisis #fireworks #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-29T20:30:09+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers