Diy Sauce Bottle Planter: बेकार सॉस बोतल से बनाएं क्यूट+स्टाइलिश प्लांटर, किचन स्लैब में फैलेगी हरियाली
Diy Sauce Bottle planter: सॉस जार या बोतल खत्म होने के बाद हम फेंक देते हैं। लेकिन आप इससे क्रिएटिव प्लांटर बना सकते हैं। हैंगिग, वॉल माउंट और स्लैब पर रखने वाले क्यूट प्लांटर बनाने का जाने सही तरीका।
27 March 2026 Ka Panchang: यहां जानें आज का पंचांग, तिथि, शुभ मुहूर्त, योग; नक्षत्र और राहुकाल
27 March 2026 Ka Panchang: हिंदू पंचांग के अनुसार, 27 मार्च 2026, शुक्रवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आज चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है, जो सुबह 10 बजकर 08 मिनट तक रहेगी। इसके बाद दशमी तिथि शुरू हो जाएगी। यहां जानें ज्योतिषाचार्य डॉक्टर मनीष गौतम जी महाराज से आज के दिन का पंचांग, सूर्य, चंद्रमा की स्थिति और शुभ-अशुभ समय।
प्रमुख योग और नक्षत्र
आज के दिन पुनर्वसु नक्षत्र दोपहर 3 बजकर 24 मिनट तक रहेगा। इसके साथ ही दोपहर बाद लगभग 3 बजकर 25 मिनट तक सर्वार्थसिद्धि योग का शुभ संयोग बन रहा है। यह योग किसी भी महत्वपूर्ण कार्य, पूजा या नए कार्य की शुरुआत के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है।
सूर्योदय और चंद्रमा का समय
- सूर्योदय: सुबह 06:17 बजे
- सूर्यास्त: शाम 06:36 बजे
- चंद्रोदय: दोपहर 01:00 बजे
- चंद्रास्त: 28 मार्च को सुबह 03:18 बजे
शुभ मुहूर्त
- ब्रह्म मुहूर्त: 05:03 AM से 05:50 AM
- प्रातः संध्या: 05:26 AM से 06:37 AM
- अभिजित मुहूर्त: 12:19 PM से 01:08 PM
- विजय मुहूर्त: 02:46 PM से 03:35 PM
- गोधूलि मुहूर्त: 06:50 PM से 07:13 PM
- सायं संध्या: 06:51 PM से 08:02 PM
- अमृत काल: 01:05 PM से 02:38 PM
- सर्वार्थ सिद्धि योग: 06:37 AM से 03:24 PM
कलश विसर्जन का समय
नवरात्रि के समापन पर कलश विसर्जन का विशेष महत्व होता है। 27 मार्च को सुबह 10:09 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक कलश विसर्जन किया जा सकता है। हालांकि, जो भक्त पूरे नौ दिन का व्रत रखते हैं, वे 28 मार्च को सुबह विसर्जन कर सकते हैं। ध्यान रहे कि उस दिन दशमी तिथि सुबह 8:48 बजे तक ही रहेगी, इसलिए इसी समय तक विसर्जन करना उचित रहेगा।
कन्या पूजन का शुभ समय
कन्या पूजन का महत्व नवमी तिथि में सबसे अधिक होता है। 27 मार्च को यह शुभ कार्य सुबह 10:09 बजे तक किया जा सकता है, क्योंकि इसके बाद नवमी तिथि समाप्त हो जाएगी।
राहुकाल
- भोपाल: 10:54 AM से 12:26 PM
- दिल्ली: 10:54 AM से 12:27 PM
- लखनऊ: 10:40 AM से 12:12 PM
- चंडीगढ़: 10:56 AM से 12:29 PM
- मुंबई: 11:13 AM से 12:44 PM
- अहमदाबाद: 11:13 AM से 12:45 PM
- कोलकाता: 10:10 AM से 11:42 AM
- चेन्नई: 10:43 AM से 12:14 PM
धार्मिक महत्व
यह दिन भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है, जिसे राम नवमी कहा जाता है। साथ ही यह नवरात्रि का अंतिम दिन होने के कारण देवी दुर्गा की विशेष पूजा का भी विधान है। श्रद्धालु इस दिन व्रत, हवन, कन्या पूजन और भंडारे का आयोजन करते हैं।
27 मार्च 2026 का दिन धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से अत्यंत शुभ है। सही मुहूर्त में पूजा और अनुष्ठान करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। इस दिन विशेष रूप से नवमी तिथि समाप्त होने से पहले कन्या पूजन और राम नवमी की पूजा करना लाभकारी माना गया है। श्रद्धा और विधि-विधान के साथ किए गए कार्य इस दिन जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और सुख-समृद्धि लाने वाले माने जाते हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Asianetnews
Haribhoomi


















/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)




