भास्कर अपडेट्स:पी. कुमारन ब्रिटेन में भारत के अगले हाई कमिश्नर होंगे, 1992 बैच के IFS अफसर, जल्द संभालेंगे पद
भारत सरकार ने वरिष्ठ राजनयिक पी. कुमारन को ब्रिटेन में भारत का अगला हाई कमिश्नर नियुक्त किया है। वह फिलहाल विदेश मंत्रालय में सचिव (ईस्ट) के पद पर कार्यरत हैं। 1992 बैच के आईएफएस अधिकारी कुमारन जल्द ही कार्यभार संभाल सकते हैं। वह वर्तमान उच्चायुक्त विक्रम दोराइसामी का स्थान लेंगे, जिन्हें चीन में भारत का राजदूत नियुक्त किया गया है। कुमारन ने अपने करियर की शुरुआत काहिरा में थर्ड सेक्रेटरी के रूप में की थी। इसके बाद उन्होंने त्रिपोली, ब्रसेल्स, इस्लामाबाद, वॉशिंगटन और कोलंबो में अलग-अलग पदों पर काम किया। वे बेंगलुरु में रीजनल पासपोर्ट ऑफिसर भी रह चुके हैं। कुमारन 2016 से 2020 तक कतर में भारत के राजदूत रहे। इसके बाद 2020 से 2023 तक सिंगापुर में भारत के हाई कमिश्नर रहे। उन्होंने विदेश मंत्रालय में जॉइंट सेक्रेटरी (कॉन्सुलर, पासपोर्ट और वीजा), फिर एडिशनल सेक्रेटरी और स्पेशल सेक्रेटरी के तौर पर काम किया।
'धुरंधर 2' की सक्सेस के मुरीद हुए आमिर खान, बिना देखे फिल्म की वाहवाही में बोले- सिर्फ तारीफें ही सुन रहा हूं
मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान भी अब रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' की कामयाबी के मुरीद हो गए हैं. दिल्ली में आयोजित इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2026 के दूसरे दिन पहुंचे आमिर ने फिल्म की जमकर तारीफ की. उन्होंने स्वीकार किया कि हालांकि उन्होंने अब तक फिल्म देखी नहीं है, लेकिन हर तरफ बस इसकी वाहवाही ही सुन रहे हैं. आमिर ने फिल्म की पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि 'धुरंधर' के दोनों ही पार्ट्स ने बॉक्स ऑफिस पर जो कमाल किया है, वह वाकई काबिले तारीफ है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News18













.jpg)







