Responsive Scrollable Menu

Aaj Ka Panchang 27 March 2026: राम नवमी कर पढ़ें आज का पंचांग, जानें श्रीराम नवमी, कन्या पूजन और शुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang 27 March 2026: सनातन धर्म में पंचांग को बेहद खास माना जाता है. पंचांग के पांच अंग होते हैं. पंचांग के माध्यम से हर दिन की तिथि, वार, नक्षत्र, योग और करण की जानकारी की जाती है. इनके साथ ही सूर्योदय, सूर्यास्त, राहुकाल, चंद्रमा का गोचर, राहुकाल और दिशा शूल का भी पता चलता है. हिन्दू धर्म शास्त्रों के अनुसार, हर व्यक्ति को प्रत्येक दिन का पंचांग पढ़ना चाहिए. इसे पढ़ने से भी व्यक्ति विशेश को शुभ फलों की प्राप्ति होती है. इसके साथ ही माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं. पंचांग पढ़ने से आयु वृद्धि होती है. पापों से छुटकारा मिलता है. जो लोग पंचांग पढ़ते या सुनते हैं उनकी सभी मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं. इसलिए, शास्त्र कहते हैं कि हर व्यक्ति को सुबह सबसे पहले पंचांग पढ़ना चाहिए. आइए जानते हैं,  27 मार्च 2026 , शुक्रवार को राम नवमी के अवसर पंचांग क्या होगा.

आज की तिथि, वार, नक्षत्र, करण और योग 

तारीख- 27 मार्च 2026 

वार- शुक्रवार

तिथि- चैत्र शुक्ल नवमी तिथि सुबह 10 बजकर 07 मिनट तक उसके बाद दशमी होगी.

नक्षत्र- पुनर्वसु नक्षत्र दोपहर 03 बजकर 24 मिनट तक उसके बाद पुष्य नक्षत्र होगा.

योग- अतिगण्ड योग और सुकर्मा योग

करण- कौलव, तैतिल और गर करण

दिशा शूल- पश्चिम दिशा 

दिशा शूल उपाय- घी या दही खाकर निकलें

ये भी पढ़ें- Ram Navami 2026 Vastu Upay: सिर्फ सुबह 10 बजे तक ही है राम नवमी का मुहूर्त! उससे पहले कर लें ये खास उपाय, दिन दूगनी-रात चौगुनी होगी तरक्की

चंद्र गोचर

चंद्रमा का गोचर मिथुन राशि में सुबह 09 बजकर 35 मिनट तक उसके बाद कर्क राशि में होगा.

संवत

  • विक्रम संवत- 2083, रौद्र
  • शक संवत- 1948, पराभव

चंद्रमास

  1. सूर्योदय- आज सुबह 6 बजकर 20 पर हुआ है.
  2. सूर्यास्त- आज शाम 06 बजकर 30 मिनट पर होगा. 
  3. चंद्रोदय- 27 मार्च दोपहर 01.20 मिनट पर होगा.
  4. चंद्र अस्त- 28 मार्च को सुबह 03.14 मिनट पर होगा.

आज का शुभ समय

  • ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04.51 मिनट से 05.39 मिनट तक.
  • अमृत काल- दोपहर 01.44 बजे से दोपहर 03.16 मिनट तक.
  • अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12.07 मिनट से दोपहर 12.56 मिनट तक.

आज का अशुभ समय

राहुकाल सुबह 10 बजकर 30 मिनट से दोपहर 12 बजे तक रहेगा. यम गण्डक दोपहर 03.34 मिनट से शाम 05.05 मिनट तक रहेगा. गुलिक काल सुबह 07.59 मिनट से सुबह 09.30 मिनट तक रहेगा. आज का दुर्मुहूर्त सुबह 08.53 मिनट से सुबह 09.42 मिनट तक और दोपहर 12.56 मिनट से शाम 01.45 मिनट तक.

व्रत- चैत्र नवरात्रि का महानवमी, मां सिद्धिदात्री की पूजा, कन्या पूजन, श्रीराम नवमी, स्वामीनारायण जयंती, श्रीमहातारा जयंती.

ये भी पढ़ें- Chaitra Navratri 2026: कौन हैं मां महागौरी? जानें देवी के आठवें स्वरूप के बारे में, पढ़ें कथा

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. न्यज नेशन इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Continue reading on the app

Kamda Ekadashi Upay: आने वाली कामदा एकादशी, कर्ज से मुक्ति चाहते हैं तो इस दिन करें ये उपाय, जानें तारीख और पूजा विधि

Kamda Ekadashi Upay: चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को कामदा एकादशी का व्रत किया जाता है। भगवान विष्णु को समर्पित ये व्रत अपने चमत्कारी प्रभावों के लिए जाना जाता है। अपने ऊपर बढ़ रहे कर्ज से परेशान भक्तों को इस दिन कुछ उपाय करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है

Continue reading on the app

  Sports

पीएसएल में आया गजब नियम, 2 प्लेइंग XI लेकर टॉस के लिए आएगा कप्तान!

PSL 2026 new rule: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के शुरू होते ही टूर्नामेंट का एक नया नियम में चर्चा का विषय बन गया है. पीएसएल के 11वें सीजन में कप्तान को टॉस के समय दो प्लेइंग इलेवन शीट लेकर जाने की इजाजत दी गई है. इस नियम को लागू करने के पीछे का कारण है ओस है, ताकि किसी टीम को उससे अनावश्यक फायदा नहीं मिले. Fri, 27 Mar 2026 07:40:27 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala|Sushant Sinha:ट्रंप की 15 डिमांड पर ईरान का बयान! #pakistan #israel #iran #america #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-27T03:03:50+00:00

Top 100 News Today LIVE | 100 बड़ी खबरें | PM Modi | Iran Israel War | Trump | World News Live #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-27T03:05:23+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha:मदद के लिए ट्रंप की एक और गुहार! #pakistan #israel #iran #america #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-27T03:02:59+00:00

Yogi Adityanath: 'LPG के लिए लाइन लगाने की जरूरत नहीं', बोले सीएम योगी | Gorakhpur | CM Yogi |Latest #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-27T03:00:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers