कर्नाटक के हुंगुंड से MLA विजयानंद कशापनवर ने हर विधायक के लिए 5 IPL टिकट और VIP बैठने की अलग व्यवस्था की मांग की है. उन्होंने कहा कि हम वीआईपी हैं लाइन में नहीं लग सकते हैं. विधायक ने कहा कि कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA) पर विधायकों का अनादर करने और ऑनलाइन टिकटों की कालाबाजारी का आरोप लगाया.
उत्तर प्रदेश के बांदा में प्रेमी अपनी शादीशुदा गर्लफ्रेंड के घर में घुसा. उसके सामने पति को जान से मार डालने की धमकी दी. फिर गर्लफ्रेंड को पति के सामने ही लेकर चला गया. पत्नी साथ में नकदी और गहने भी ले गई है. पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है.
पाकिस्तान की टी20 लीग PSL में लगभग हर दिन ही कुछ न कुछ बवाल हो रहा है और ताजा बवाल सबसे ज्यादा चौंकाने वाला है. मौजूदा चैंपियन लाहौर कलंदर्स की टीम पर गेंद से छेड़छाड़ का आरोप लगा, जिसके चलते टीम को पेनल्टी लगी. Mon, 30 Mar 2026 00:07:25 +0530