Responsive Scrollable Menu

पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा के घोरा गांव में विस्फोट से स्‍कूल तबाह

इस्लामाबाद, 26 मार्च (आईएएनएस)। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बन्नू शहर के घोरा गांव में गुरुवार को हुए बम धमाके में एक सरकारी स्‍कूल ध्वस्त हो गया। धमाके के बाद स्कूल की इमारत पूरी तरह से नष्ट हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार, संदिग्धों ने स्कूल के अंदर आईईडी बनाने की कोशिश की, तभी यह धमाका हो गया। फिलहाल इसकी आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हुई है।

पाकिस्तान के प्रमुख दैनिक डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि संभावित आत्मघाती हमलावर की रिपोर्ट प्राप्त हुई है। माना जा रहा है कि‍ बन्‍नू पुलिस लाइन्स उसका संभावित लक्ष्य हो सकता है। बन्‍नू पुलिस लाइन्स रोड को सभी वाहनों के लिए बंद कर दिया गया है और शहरभर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है, ताकि अप्रिय घटना को रोका जा सके।

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में पिछले साल के दौरान लक्षित हमलों में वृद्धि देखी गई है। सेंटर फॉर रिसर्च एंड सिक्योरिटी स्टडीज (सीआरएसएस) की वार्षिक रिपोर्ट में बताया गया कि खैबर पख्तूनख्वा में पिछले साल हिंसा बढ़ी है। मरने वालों की संख्या 2024 में 1,620 से बढ़कर 2025 में 2,331 हो गई।

पिछले हफ्ते, अज्ञात बंदूकधारियों ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के अपर दीर जिले के गांडीगर इलाके के मानो बांदा इलाके में एलीट फोर्स के एक सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) की गोली मारकर हत्या कर दी।

डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, बच्चा यूसुफ खान को अज्ञात हमलावरों ने उनके आवास के बाहर निशाना बनाया। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार, खान मस्जिद जाकर नमाज अदा करने के लिए जा रहे थे, तभी उन पर हमला हुआ। गांडीगर पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज किया और जांच शुरू कर दी।

जियो न्यूज के अनुसार, 13 मार्च को खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के लक्की मरवाट जिले के बेतनी इलाके में पुलिस वाहन के पास हुए विस्फोट में कम से कम सात पुलिसकर्मी मारे गए थे।

--आईएएनएस

एवाई/वीसी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

फ्रांस में विदेश मंत्री एस जयशंकर: कनाडा, दक्षिण कोरिया और जापान के अपने समकक्षों से की मुलाकात

पेरिस, 26 मार्च (आईएएनएस)। विदेश मंत्री (ईएएम) एस जयशंकर गुरुवार को जी7 विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने पेरिस पहुंचे। यहां उन्होंने दक्षिण कोरिया, कनाडा और जापान के अपने समकक्षों से मुलाकात की।

बैठक में, विदेश मंत्री और उनकी कनाडाई समकक्ष अनीता आनंद ने द्विपक्षीय रिश्तों को आगे बढ़ाने और पश्चिम एशिया के हालातों पर चर्चा की।

बैठक के बाद जयशंकर ने एक्स पोस्ट में लिखा, हमारे द्विपक्षीय एजेंडा को आगे बढ़ाने के लिए एफएम अनीता आनंद के साथ अपनी बातचीत जारी रखी। पश्चिम एशिया के हालातों पर भी चर्चा की।

विदेश मंत्री ने अपने दक्षिण कोरियाई समकक्ष चो ह्यून के साथ भी बैठक की और कहा कि वह दोनों देशों के बीच साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक हैं।

उन्होंने एक्स पर लिखा, आरओके के विदेश मंत्री चो ह्यून के साथ बैठक काफी सफल रही। हमारी साझेदारी और मजबूत होने की उम्मीद है।

जयशंकर ने अपने जापानी समकक्ष तोशिमित्सु मोटेगी से भी मुलाकात के बाद एक्स पर लिखा, अपने दोस्त विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोटेगी से मिलकर हमेशा अच्छा लगता है; इस बार जी7 एफएमएम के दौरान मिल कर फिर प्रसन्नता हुई।

गुरुवार को दिन में विदेश मंत्री जयशंकर जी7 विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेने फ्रांस पहुंचे। उन्होंने एक्स पर लिखा, “सहयोगी देशों के साथ जी7 विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने के लिए फ्रांस के अब्बे देस वॉक्स-डे-सेर्ने पहुंचा। अपनी पहली द्विपक्षीय बैठक के लिए फ्रांस के विदेश मंत्री जीन-नोएल बैरोट ने गर्मजोशी से स्वागत किया।”

फ्रांस के विदेश मंत्री जीन-नोएल बैरोट के निमंत्रण पर जयशंकर दो दिवसीय दौरे पर हैं। इस बैठक में यूक्रेन युद्ध, पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष समेत कई अहम वैश्विक मुद्दों पर चर्चा होगी।

फ्रांस के यूरोप और विदेश मामलों के मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “ईरान और मध्य-पूर्व पर चर्चा के दौरान सभी सहयोगी देश तनाव कम करने के लिए संवाद का रास्ता तलाशेंगे। साथ ही आम नागरिकों की सुरक्षा, समुद्री और व्यापारिक मार्गों को फिर से खोलने तथा ईरान के परमाणु और बैलिस्टिक कार्यक्रमों पर पाबंदी पर जोर देंगे।”

बयान में आगे कहा गया, “यूक्रेन के मामले में जी7 पार्टनर कीव को ऊर्जा और क्षमता क्षेत्र में मदद की बात दोहराएंगे और रूस पर दबाव बढ़ाएंगे, खासकर उसके शैडो फ्लीट के मुद्दे पर।”

मंत्रियों के बीच इंडो-पैसिफिक, सूडान, हैती, गाजा, वेनेजुएला और क्यूबा समेत विभिन्न क्षेत्रीय स्थितियों पर भी चर्चा होगी।

बयान के अनुसार, फ्रांस और उसके साझेदार देश चेर्नोबिल के कंफाइनमेंट स्ट्रक्चर की मरम्मत के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फंड जुटाने में सहयोग करेंगे। यह संरचना 2025 में रूसी हमले में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। साथ ही सीरिया में सिंथेटिक ड्रग कैप्टागन की तस्करी से निपटने के लिए एक क्षेत्रीय सम्मेलन आयोजित करने का भी फैसला लिया गया है।

--आईएएनएस

केआर/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

जिसने पीवी सिंधु को ओलंपिक चैंपियन बनने से रोका, उसने खूंटी पर टांगा रैकेट, '- मेरा सफर खत्म हुआ'

Carolina Marin announces retirement: वर्ल्ड की पूर्व नंबर वन स्पेन की स्टार महिला बैडमिंटन खिलाड़ी कैरोलिना मारिन ने खेल से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है. मारिन वही खिलाड़ी हैं जिन्होंने रियो 2016 ओलंपिक और 2018 विश्व चैंपियनशिप के फाइनल में सिंधु को हराया था. Thu, 26 Mar 2026 22:40:59 +0530

  Videos
See all

News 18 पर Shatrughan Sinha का Super Exclusive इंटरव्यू |West Bengal Election |Mamata Banerjee| BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-26T17:09:12+00:00

Badi Khabar LIVE: ईरान पर Trump का सबसे बड़ा ऐलान! | Netanyahu Vs Mojtaba Khamenei | Oil Crisis #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-26T17:08:54+00:00

ChakraView | Sumit Awasthi | क्या ट्रंप के बुरे दिनों की शुरुआत हो गई? #shorts #ytshorts #chakraview #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-26T17:11:40+00:00

LPG Price Rumors: अफवाह फैलाने वालों पर भड़के CM Yogi, दिया कड़ा एक्शन का निर्देश | UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-26T17:15:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers