Auto News: वियतनामी कंपनी ने बेंगलुरु में खोला 50वां फ्लैगशिप शोरूम, मिलेंगी ये सुविधाएं
Auto News: वितयनामी कंपनी विनफास्ट (VinFast) ने भारत में अपनी मौजूदगी को तेजी से बढ़ाते हुए एक बड़ा माइलस्टोन हासिल कर लिया है। कंपनी ने बेंगलुरु में अपना 50वां फ्लैगशिप शोरूम लॉन्च किया है, जो 3S (Sales, Service और Spare Parts) फैसिलिटी के साथ आता है। यह कदम भारतीय इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) बाजार में कंपनी की आक्रामक रणनीति को साफ दर्शाता है।
7 महीने में 50 शोरूम का सफर
वियतनाम की इस EV कंपनी ने करीब 7 महीने पहले भारतीय बाजार में एंट्री की थी। इतने कम समय में 50 शोरूम का आंकड़ा पार करना इस बात का संकेत है कि कंपनी भारत को अपने लिए एक महत्वपूर्ण बाजार मान रही है। फिलहाल VinFast VF 6 और VinFast VF 7 जैसे मॉडल्स के साथ कंपनी ग्राहकों को आकर्षित कर रही है।
बेंगलुरु क्यों है खास?
नया डीलरशिप बेंगलुरु के इलेक्ट्रॉनिक सिटी क्षेत्र में खोला गया है। यह शहर IT हब होने के साथ-साथ EV अपनाने में भी देश के अग्रणी शहरों में शामिल है। यहां के टेक-सेवी और हाई-इनकम ग्राहक EV कंपनियों के लिए एक बड़ा अवसर प्रदान करते हैं।
3S डीलरशिप की सुविधाएं
इस नए आउटलेट में ग्राहकों को एक ही जगह पर गाड़ी खरीदने (Sales), सर्विस कराने (Service) और स्पेयर पार्ट्स (Spare Parts) की सुविधा मिलेगी। करीब 11,500 वर्ग फुट में फैले इस सेंटर में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और कस्टमर-फ्रेंडली सुविधाएं दी गई हैं।
कंपनी की भविष्य की योजना
VinFast का लक्ष्य 2026 के अंत तक भारत में 75 डीलरशिप खोलने का है, जो 60 से ज्यादा शहरों में फैले होंगे। इसके साथ ही कंपनी चार्जिंग नेटवर्क और सर्विस इंफ्रास्ट्रक्चर को भी मजबूत करने पर काम कर रही है।
खास ऑफर्स और रणनीति
कंपनी “Trade Gas for Electric” जैसी स्कीम के तहत पेट्रोल-डीजल वाहनों से EV में शिफ्ट करने पर अतिरिक्त लाभ दे रही है। इसके अलावा फ्री चार्जिंग, 10 साल की वारंटी और 3 साल की फ्री मेंटेनेंस जैसी सुविधाएं भी दी जा रही हैं। कुल मिलाकर, विनफास्ट भारत में सिर्फ कार बेचने ही नहीं, बल्कि एक मजबूत EV इकोसिस्टम बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है।
(मंजू कुमारी)
श्रीनगर में 36 साल बाद खुले रघुनाथ मंदिर के कपाट, रामनवमी पर हुई विशेष पूजा:, 1857 में हुआ था निर्माण, आतंकवाद के कारण बंद हुआ था पूजा-पाठ
श्रीनगर में स्थित ऐतिहासिक रघुनाथ मंदिर के कपाट पूरे 36 साल बाद फिर से खोल दिए गए हैं। रामनवमी के अवसर पर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना हुई।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
OpIndia


















