Responsive Scrollable Menu

IPL के सेकेंड फेज का शेड्यूल रिलीज:13 अप्रैल से 24 मई तक 50 मैच, 8 डबल हेडर; टोटल 74 मुकाबले ही होंगे

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के सेकेंड फेज का शेड्यूल रिलीज हो गया है। IPL कमेटी ने शाम 6 बजे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी जानकारी दी। 13 अप्रैल से 24 मई तक 12 वेन्यू पर 50 मैच खेले जाएंगे। इनमें 8 डबल हेडर होंगे। डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने रायपुर को अपना दूसरा होमग्राउंड बनाया, टीम यहां 2 मैच खेलेगी। पहले फेज में 28 मार्च से 12 अप्रैल तक 20 मैच होने हैं। प्लेऑफ का शेड्यूल अनाउंस नहीं हुआ, लेकिन फाइनल 31 मई को बेंगलुरु में ही खेला जाएगा। 84 नहीं, 74 मैच ही होंगे टूर्नामेंट में 74 मैच ही खेले जाएंगे। लीग स्टेज में 70 मैच होंगे, वहीं प्लेऑफ स्टेज में 4 मैच खेले जाएंगे। पहले खबरें थीं कि इस सीजन 84 मैच होने हैं, लेकिन IPL कमेटी ने मैचों की संख्या नहीं बढ़ाई। MI vs CSK मैच 23 अप्रैल को सेकेंड फेज की शुरुआत सनराइजर्स हैदराबाद के मैच से होगी, लेकिन टीम इस बार हैदराबाद में राजस्थान रॉयल्स से भिड़ेगी। वहीं पहले फेज में टीम बेंगलुरु के मैदान पर RCB से पहला मैच खेलेगी। IPL इतिहास की 2 सबसे सफल टीमें मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स 23 अप्रैल को पहली बार मुंबई में भिड़ेंगी। दोनों फिर 2 मई को चेन्नई में भी आमने-सामने होंगी। लीग स्टेज के आखिरी दिन 2 मैच होंगे। दोपहर में मुंबई का सामना राजस्थान से होगा, वहीं शाम को कोलकाता की टीम दिल्ली से भिड़ेगी। हैदराबाद-दिल्ली दोपहर में 4-4 मैच खेलेंगे 10 टीमों में चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस ही ऐसी 2 टीमें जिनका 1-1 मैच ही दोपहर में होगा। दोनों टीमें 13-13 मैच शाम को खेलेंगी। हैदराबाद और दिल्ली के सबसे ज्यादा 4-4 मैच दोपहर में 3.30 बजे शुरू होंगे। पंजाब और लखनऊ को 3-3 मैच दोपहर में खेलना है। वहीं राजस्थान, मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु के 2-2 मैच दोपहर में हैं। टोटल 12 दिन डबल हेडर खेले जाएंगे। रायपुर और धर्मशाला 2 टीमों के सेकेंड होमग्राउंड IPL में 10 टीमें हैं। सभी अपने होमग्राउंड पर 7 और अपोजिशन टीम के होमग्राउंड पर 7 मैच खेलेंगी। 10 टीमों के 10 होमग्राउंड के अलावा राजस्थान रॉयल्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स ने 2-2 होमग्राउंड चुने हैं। राजस्थान अपने शुरुआती 3 होम मैच गुवाहाटी में खेलेगी, वहीं 4 मैच जयपुर में खेले जाएंगे। बेंगलुरु का दूसरा होमग्राउंड रायपुर और पंजाब का मुल्लांपुर है। बेंगलुरु, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, दिल्ली, अहमदाबाद, हैदराबाद, लखनऊ, जयपुर, धर्मशाला, रायपुर, मुल्लांपुर और गुवाहाटी टूर्नामेंट के 13 वेन्यू हैं। यहां लीग स्टेज के 70 मैच होंगे। प्लेऑफ के 4 मैच में मुल्लांपुर और बेंगलुरु में खेले जाएंगे, लेकिन इनकी तारीखें अनाउंस होना बाकी है। देखें पूरा शेड्यूल RCB डिफेंडिंग चैंपियन IPL 2008 से खेला जा रहा है, तब राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को फाइनल हराकर टाइटल जीता था। 18 सीजन में 7 टीमें चैंपियन बनीं। मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स ने 5-5 टाइटल जीते। वहीं कोलकाता के नाम 3 खिताब हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु डिफेंडिंग चैंपियन है, टीम ने 2025 में पंजाब किंग्स को फाइनल हराकर टाइटल जीता था। ----------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… टीम इंडिया होम सीजन में 22 मैच खेलेगी BCCI ने टीम इंडिया के 2026-27 के इंटरनेशनल घरेलू सीजन का शेड्यूल जारी कर दिया है। इस सीजन में कुल 22 मैच (9 वनडे, 5 टेस्ट और 8 टी-20) 17 अलग-अलग शहरों में खेले जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर…

Continue reading on the app

इमरान के बेटे की यूएन में अपील से बौखलाया पाकिस्तान, मंत्री तरार का तंज 'बच्चे ने लिखा हुआ पढ़ दिया'

इस्लामाबाद, 26 मार्च (आईएएनएस)। पाकिस्तान-तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के संस्थापक और पूर्व पीएम इमरान खान से मुलाकात कराने की गुहार बेटे कासिम ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) के मंच से की। उनकी इस सिफारिश ने पाकिस्तान की कलई खोल कर रख दी है। हुक्मरान बौखला गए हैं और इसे अपने मुल्क की तौहीन बता रहे हैं, वहीं कासिम की टिप्पणी को बच्चे की गुहार करार दिया जा रहा है।

गुरुवार को सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने पीटीआई पर राजनीतिक असहमति की आड़ में वतन की इज्जत की धज्जियां उड़ाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पार्टी की ये कोशिशें नामंजूर हैं।

कासिम ने बुधवार को कहा था कि पूर्व प्रधानमंत्री के साथ किया गया बर्ताव अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार समझौतों के साथ-साथ जीएसपी+ फ्रेमवर्क (जनरलाइज्ड स्कीम ऑफ प्रेफरेंसेज) के तहत किए गए वादों का भी उल्लंघन करता है।

दरअसल, जीएसपी+ फ्रेमवर्क एक विशेष यूरोपीय संघ (ईयू) व्यापार नीति है, जो कमजोर विकासशील देशों को सतत विकास, मानवाधिकारों और सुशासन के प्रति प्रतिबद्धता के बदले ईयू बाजार में लगभग 66 फीसदी टैरिफ लाइनों पर शून्य शुल्क की सुविधा प्रदान करती है। कासिम ने इसका जिक्र किया और इसी पर झल्लाहट दिख रही है।

प्रमुख मीडिया आउटलेट डॉन ने बताया कि गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में, मंत्री ने कहा कि “हालांकि हर राजनीतिक पार्टी का आलोचना करने का अधिकार है, लेकिन देश की इज्जत को दांव पर नहीं लगाया जाना चाहिए।

तरार ने कहा, कोई भी राजनीतिक नेता पाकिस्तान से बड़ा नहीं है, उन्होंने पीटीआई पर देश हित को पहले न रखने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, विरोधियों द्वारा देश का मजाक उड़ाना मंजूर नहीं है।

तरार ने कहा, दुनिया पाकिस्तान को अहमियत दे रही है जबकि देश का ही एक सियासी दल दुष्प्रचार में जुटा है।

मंत्री ने यह भी याद दिलाया कि पीटीआई ने पहले भी ऐसी हरकतें करती आई है। उन्होंने दावा किया कि पीटीआई ने “इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (आईएमएफ) को खत लिख अपील की थी कि पाकिस्तान को 2022 में बेलआउट पैकेज न दिया जाए।”

कासिम के भाषण का जिक्र करते हुए, मंत्री ने कहा कि यह कोई एक बार की घटना नहीं थी — काश उसने बिना हाथ में कागज लिए ऐसा किया होता, लेकिन कोई बात नहीं, वो बच्चा है। किसी ने उसके लिए यह लिखकर दिया होगा।

--आईएएनएस

केआर/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

PSL 2026: लाहौर में जिम्बाब्वे के खिलाड़ी ने काटा गदर, पहले ही मैच में टीम को दिलाई 69 रनों से जीत

Lahore Qalandars vs Hyderabad Kingsmen: लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में पाकिस्तान सुपर लीग का पहला मुकाबला एकतरफा अंदाज में खत्म हुआ. इस मैच में हैदराबाद किंग्समैन को लाहौर कलंदर्स से करारी शिकस्त मिली. Thu, 26 Mar 2026 23:35:15 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: ईरान पर हमले के लिए तैयारी में अमेरिका ? #irannews #sushantsinha #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-26T20:24:50+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: भगोड़े नीरव मोदी को ब्रिटेन कोर्ट से झटका! #niravmodi #shortsfeed #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-26T20:27:08+00:00

Gold Silver Latest Price : 2 बजते ही 1 लाख तक गिरा सोना का भाव? | Top News| Breaking News| News18 #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-26T20:30:03+00:00

'Serious but not the worst', says Energy boss on oil and gas prices. #Energy #Iran #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-26T20:00:37+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers