Responsive Scrollable Menu

कर्नाटक के CM सिद्धारमैया और पत्नी को High Court का समन, MUDA जमीन घोटाले की File फिर खुली

कर्नाटक उच्च न्यायालय ने गुरुवार, 26 मार्च को मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उनकी पत्नी को नोटिस जारी किया। यह नोटिस जन प्रतिनिधि सभा की विशेष अदालत द्वारा मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण (एमयूडीए) घोटाले के मामले में 'बी' रिपोर्ट स्वीकार करने की कार्रवाई को चुनौती देने वाली याचिका के संबंध में जारी किया गया है। न्यायमूर्ति एस सुनील दत्त यादव की एकल पीठ ने मैसूर लोकायुक्त, प्रवर्तन निदेशालय के पुलिस अधीक्षक, सिद्धारमैया के बहनोई मैदुना मल्लिकार्जुन स्वामी, एमयूडीए के पूर्व आयुक्त जीटी दिनेश कुमार और मामले में विवादित भूमि के मालिक जे देवराजू को भी नोटिस जारी किया।
 

इसे भी पढ़ें: Vanakkam Poorvottar: अन्नाद्रमुक का घोषणापत्र है या लॉटरी का टिकट? हर परिवार को 10000 रुपए, मुफ्त फ्रिज, फ्री बस यात्रा जैसे कई लुभावने वादे


लोकायुक्त पुलिस ने पहले 'सबूतों की कमी' का हवाला देते हुए सिद्धारमैया और अन्य के खिलाफ 'बी' रिपोर्ट दाखिल की थी। शिकायतकर्ता स्नेहमयी कृष्णा ने इस रिपोर्ट को चुनौती दी है। 28 जनवरी को निचली अदालत ने कथित घोटाले में कर्नाटक लोकायुक्त के पुलिस अधीक्षक द्वारा दाखिल की गई 'बी' रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया था। लोकायुक्त पुलिस द्वारा दायर ‘बी-रिपोर्ट’ को चुनौती देने वाली कार्यकर्ता स्नेहमयी कृष्णा की याचिका पर सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति एस. सुनील दत्त यादव ने नोटिस जारी करने का आदेश दिया। एमयूडीए मामले में, आरोप है कि सिद्धरमैया की पत्नी को मैसूरु के एक पॉश इलाके में मुआवजे के तौर पर जमीन आवंटित की गई थी, जिसका मूल्य प्राधिकरण द्वारा अधिग्रहित उनकी जमीन से अधिक है। 
 

इसे भी पढ़ें: Karnataka Politics में भूचाल: संत का बड़ा दावा, DK Shivakumar का साथ देने वाले मठों का Budget रोका


एमयूडीए ने पार्वती को उनकी 3.16 एकड़ जमीन के बदले 50:50 के अनुपात में भूखंड आवंटित किये थे, जिस पर प्राधिकरण ने एक आवासीय परियोजना विकसित की थी। इस योजना के तहत, एमयूडीए आवासीय परियोजनाओं के लिए अधिग्रहित अविकसित भूमि के बदले भूस्वामियों को विकसित भूमि का 50 प्रतिशत हिस्सा आवंटित करता है। कर्नाटक लोकायुक्त पुलिस ने सिद्धरमैया, उनकी पत्नी और उनके साले के खिलाफ इस सिलसिले में मामला दर्ज किया था। लोकायुक्त पुलिस ने बाद में ‘क्लोजर रिपोर्ट’ दाखिल करके उन्हें क्लीन चिट दे दी, जिसे 28 जनवरी को जन प्रतिनिधियों से संबंधित मामलों की सुनवाई करने वाली विशेष अदालत ने स्वीकार कर लिया।

Continue reading on the app

टैंकों के साथ उड़ेंगे 'शौर्य' ड्रोन: पलक झपकते ही भस्म होगा दुश्मन, भारतीय सेना का महाविनाशक चक्रव्यूह

भारतीय सेना ने युद्ध के मैदान में अपनी ताकत कई गुना बढ़ाते हुए आर्मर्ड रेजीमेंटों में 'शौर्य ड्रोन स्क्वाड्रन' की तैनाती शुरू कर दी है. अब टैंक कमांडरों को हवाई हमले के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा; वे खुद अत्याधुनिक ड्रोन्स की मदद से चंद सेकंड में दुश्मन के ठिकानों को नेस्तनाबूद कर सकेंगे.

Continue reading on the app

  Sports

PSL 2026: खेलते-खेलते सफेद गेंद हो गई गुलाबी, पहले ही मैच में पाकिस्तान की भारी बेइज्जती

पाकिस्तान सुपर लीग पहले ही मैच से विवादों में आ गई है. लाहौर कलंदर्स और हैदराबाद किंग्समैन के बीच हुए मुकाबले में पहली पारी में सफेद गेंद अचानक गुलाबी हो गई, जानिए क्या है मामला? Thu, 26 Mar 2026 21:54:32 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: नीला..लाल..हरा..पानी की बोतल पर अलग रंग के ढक्कन का क्या मतलब? #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-26T16:35:05+00:00

इधर PM Modi को फोन.. Trump का वो खतरनाक प्लान जो दुनिया में आग लगा देगा?| News Ki Pathshala |tnnb #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-26T16:34:17+00:00

News ki Pathshala Live | Sushant Sinha : Trump अब Iran पर हमले के 4 प्लान ले आए? | Iran Israel War #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-26T16:33:32+00:00

Amish Devgan:धुरंधर में कैसे आया ये डायलॉग मेरा बच्चा है तू? #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-26T16:35:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers