OTT Release: Netflix और Prime Video पर इस हफ्ते क्या देखें? 'मर्दानी 3' से O’Romeo तक चेक करें टॉप रिलीज लिस्ट
OTT Release: अगर आप इस वीकेंड घर बैठे कुछ नया और दमदार कंटेंट देखने की सोच रहे हैं, तो OTT प्लेटफॉर्म्स ने आपके लिए जबरदस्त लाइनअप तैयार किया है। नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो और जियोहॉटस्टार पर इस हफ्ते एक्शन, थ्रिलर, ड्रामा और डॉक्यूमेंट्री का बेहतरीन मिश्रण देखने को मिलेगा। अगर आपने भी थिएटर छोड़कर घर बैठे नई फिल्में देखना का प्लान किया है तो जानिए इस हफ्ते कौन-कौनसी फिल्में ओटीटी पर रिलीज होने वाली है।
‘मर्दानी 3’ (Netflix | 27 मार्च)
रानी मुखर्जी एक बार फिर पुलिस ऑफिसर शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार में नजर आएंगी। इस बार वह एक ऐसे केस को सुलझाने में जुटी हैं, जिसमें कई लड़कियां रहस्यमय तरीके से गायब हो जाती हैं। हाई-ऑक्टेन एक्शन और सस्पेंस से भरपूर यह फिल्म वीकेंड के लिए परफेक्ट है।
‘काट्टान’ (JioHotstar | 27 मार्च)
इस मलयालम सीरीज में विजय सेतुपति, मिलिंद सोमन और सुदेव नायर अहम भूमिकाओं में हैं। कहानी एक ऐसे शख्स के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे अलग-अलग लोग अलग नजरिए से देखते हैं- कभी दानव, कभी चमत्कार।
‘ओ’रोमियो’ (Prime Video | 27 मार्च)
आजादी के बाद के मुंबई पर आधारित यह कहानी अंडरवर्ल्ड के उभार को दिखाती है। शहर के बदलते चेहरे और अपराध की दुनिया को रॉ और रियल तरीके से पेश किया गया है।
‘बीटीएस: द रिटर्न’ (Netflix | 27 मार्च)
K-pop बैंड BTS के फैंस के लिए यह डॉक्यूमेंट्री खास होने वाली है। इसमें दिखाया जाएगा कि कैसे बैंड के सदस्य मिलिट्री सर्विस के बाद लॉस एंजेलिस में दोबारा साथ आते हैं और अपने नए सफर की शुरुआत करते हैं।
‘Something Very Bad is Going to Happen’ (Netflix | 26 मार्च)
यह इंग्लिश थ्रिलर एक शादी से पहले के हफ्ते की कहानी है, जिसमें डर और सस्पेंस का माहौल धीरे-धीरे गहराता जाता है। अगर आपको हॉरर-थ्रिलर पसंद है, तो यह शो आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होना चाहिए।
‘मस्तिष्क मरणम’ (Netflix | 27 मार्च)
यह इमोशनल ड्रामा एक ऐसे पिता की कहानी है, जो अपने खोए हुए बच्चे की यादों को फिर से जीने के लिए वर्चुअल रियलिटी का सहारा लेता है। टेक्नोलॉजी और भावनाओं का अनोखा मेल इस फिल्म को खास बनाता है।
Toaster OTT Release: राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा की कॉमेडी फिल्म 'टोस्टर' की रिलीज डेट हुई फाइन, जानें कहां देख सकेंगे?
Toaster OTT Release: राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे के बाद अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर धमाका करने के लिए तैयार है। उनकी आगामी डार्क कॉमेडी फिल्म 'टोस्टर' (Toaster) को लेकर दर्शकों का इंतजार अब खत्म होने वाला है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
Moneycontrol






















