Responsive Scrollable Menu

9 अप्रैल को आ रहा फॉक्सवैगन की इस धांसू SUV का फेसलिफ्ट, बहुत कुछ है खास

फॉक्सवैगन (VW) ने कन्फर्म कर दिया है कि वह अप्रैल में भारत में अपनी मिड-साइज SUV Taigun के फेसलिफ्ट वर्जन को लॉन्च करने वाला है। अपडेटेड मॉडल में बेहतर एक्सटीरियर डिजाइन, एक्सट्रा फीचर्स, रिवाइज्ड इंटीरियर ट्रिम्स मिलने की उम्मीद है।

Continue reading on the app

चीन में ताइवानी नागरिकों के लापता, गिरफ्तारी और पाबंदियों के मामले बढ़े, 2024 से अब तक 313 केस : र‍िपोर्ट

ताइपे, 26 मार्च (आईएएनएस)। ताइवान की मेनलाइन अफेयर्स काउंसिल (एमएसी) के आंकड़ों के अनुसार, जनवरी 2024 से अब तक चीन में ताइवान के लोगों के लापता होने, गिरफ्तार किए जाने या उनकी व्यक्तिगत स्वतंत्रता सीमित किए जाने की 313 घटनाएं सामने आई हैं।

ताइवान के प्रमुख दैनिक ताइपे टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, मेनलाइन अफेयर्स काउंसिल ने बताया क‍ि एक जनवरी 2024 से फरवरी के अंत तक दर्ज 313 मामलों में से 114 लोग लापता हुए, 25 को गिरफ्तार या पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया और 174 लोगों की व्यक्तिगत स्वतंत्रता सीमित की गई।

सूत्रों के अनुसार, वास्तविक संख्या तीन गुना तक हो सकती है, क्योंकि कई मामलों की सूचना अधिकारियों को नहीं दी जाती।

एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि पिछले महीने चीन में 17 ताइवानी लोगों के लापता होने या गिरफ्तार होने की रिपोर्ट मिली थी, जिनमें से आधे लोगों का अब भी कोई पता नहीं चल पाया है। ऐसे मामलों की संख्या हर महीने बढ़ती जा रही है।

मेनलाइन अफेयर्स काउंसिल के आंकड़ों के अनुसार, 2025 में 221 मामले सामने आए, जो 2024 में दर्ज 55 मामलों की तुलना में चार गुना वृद्धि दर्शाते हैं।

ताइपे टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, जून 2024 में चीन ने 22 बिंदुओं वाले दिशा-निर्देश जारी किए, जिनका उपयोग “कट्टर” ताइवानी स्वतंत्रता समर्थकों को दंडित करने के लिए किया जाता है। इससे चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीसीपी) को ताइवान के लोगों को आसानी से गिरफ्तार या पूछताछ करने का अधिकार मिल गया। इसके बाद से ताइवान के लोगों के लिए हांगकांग, चीन या मकाऊ की यात्रा करना अधिक जोखिमपूर्ण हो गया है।

ताइवान की सेंट्रल न्यूज एजेंसी (सीएनए) की रिपोर्ट के अनुसार, अक्टूबर 2025 में मेनलाइन अफेयर्स काउंसिल ने बताया कि एक जनवरी 2024 से 30 सितंबर 2025 के बीच चीन में 132 ताइवानी नागरिकों की आवागमन की स्वतंत्रता सीमित की गई। इनमें से 70 प्रतिशत से अधिक मामले धोखाधड़ी से जुड़े थे।

मेनलाइन अफेयर्स काउंसिल के उपमंत्री और प्रवक्ता लियांग वेन-चिह के अनुसार, प्रतिबंधित लोगों में 93 मामले धोखाधड़ी से जुड़े थे, 13 धार्मिक गतिविधियों से संबंधित थे, एक राष्ट्रीय सुरक्षा मामला था और 25 अन्य विभिन्न घटनाएं थीं।

इसी अवधि में 61 ताइवानी नागरिक “लापता” हो गए और 19 से पूछताछ की गई, जिससे संपर्क टूटने, पूछताछ या आवागमन पर प्रतिबंध से जुड़े कुल मामलों की संख्या 212 हो गई।

--आईएएनएस

एवाई/एबीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

BCCI Home Season 2026-27: Australia और श्रीलंका से होगी टक्कर, 17 शहरों में गूंजेगा शोर

भारतीय क्रिकेट टीम के घरेलू सीजन को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है और इस बार मुकाबलों की संख्या भी काफी ज्यादा रहने वाली है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने आगामी 2026-27 घरेलू कार्यक्रम का ऐलान कर दिया है, जिसमें टीम को अलग-अलग प्रारूप में कई अहम सीरीज खेलनी हैं।

बता दें कि इस पूरे घरेलू सत्र में भारत की पुरुष टीम कुल 22 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेलेगी, जो देश के 17 अलग-अलग मैदानों पर आयोजित होंगे। मौजूद जानकारी के अनुसार, इन मुकाबलों में 5 टेस्ट, 9 एकदिवसीय और 8 टी20 मैच शामिल हैं। हैदराबाद, बेंगलुरु, गुवाहाटी, अहमदाबाद और रांची ऐसे केंद्र हैं जहां दो-दो मुकाबले आयोजित किए जाएंगे।

सीजन की शुरुआत वेस्टइंडीज के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज से होगी। गौरतलब है कि यह दौरा 27 सितंबर से शुरू होकर 17 अक्टूबर तक चलेगा। एकदिवसीय मुकाबले तिरुवनंतपुरम, गुवाहाटी और न्यू चंडीगढ़ में खेले जाएंगे, जबकि टी20 मुकाबले लखनऊ, रांची, इंदौर, हैदराबाद और बेंगलुरु में आयोजित होंगे।

इसके बाद श्रीलंका की टीम दिसंबर में भारत दौरे पर आएगी। मौजूद जानकारी के अनुसार, इस सीरीज में तीन एकदिवसीय और तीन टी20 मुकाबले खेले जाएंगे। एकदिवसीय मैच दिल्ली, बेंगलुरु और अहमदाबाद में होंगे, जबकि टी20 मुकाबले राजकोट, कटक और पुणे में आयोजित किए जाएंगे।

नए साल की शुरुआत जिम्बाब्वे के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज से होगी। यह तीन मैचों की सीरीज कोलकाता, हैदराबाद और मुंबई में खेली जाएगी।

गौरतलब है कि टेस्ट प्रारूप में भारत का घरेलू सत्र सिर्फ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की बड़ी सीरीज के साथ पूरा होगा। यह सीरीज 21 जनवरी से शुरू होकर मार्च की शुरुआत तक चलेगी। मौजूद जानकारी के अनुसार, इसके मुकाबले नागपुर, चेन्नई, गुवाहाटी, रांची और अहमदाबाद में खेले जाएंगे।

इस पूरे कार्यक्रम को देखें तो साफ है कि भारतीय टीम के सामने एक व्यस्त और चुनौतीपूर्ण घरेलू सत्र रहने वाला है, जहां अलग-अलग प्रारूप में खिलाड़ियों की परीक्षा होगी और टीम संयोजन को लेकर भी कई अहम फैसले लिए जाएंगे।
Thu, 26 Mar 2026 21:57:47 +0530

  Videos
See all

ChakraView | Sumit Awasthi | क्या ट्रंप के बुरे दिनों की शुरुआत हो गई? #shorts #ytshorts #chakraview #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-26T17:11:40+00:00

News 18 पर Shatrughan Sinha का Super Exclusive इंटरव्यू |West Bengal Election |Mamata Banerjee| BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-26T17:09:12+00:00

LPG Price Rumors: अफवाह फैलाने वालों पर भड़के CM Yogi, दिया कड़ा एक्शन का निर्देश | UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-26T17:15:06+00:00

Badi Khabar LIVE: ईरान पर Trump का सबसे बड़ा ऐलान! | Netanyahu Vs Mojtaba Khamenei | Oil Crisis #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-26T17:08:54+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers